कई शादियां तो आपने देखी होंगी.. लेकिन मध्य प्रदेश के खरगोन से एक अनोखी शादी देखने को मिली.. ये शादी लड़का लड़की की नहीं बल्कि गाय और बैल की थी.. और इस शादी की खास बात ये थी कि हिंदू रीति रिवाज से बैल और गाय की शादी कराई गई.. जिसमें 50 गांव के लोग बाराती बने. ग्रामीणों ने इस विवाह का नाम शिव विवाह रखा.. शिव विवाह में दुल्हन गौ माता नंदिनी जो महेश्वर निवासी थी और दूल्हा बना बैल नंदकिशोर दैवद गांव शिरपुर महाराष्ट्र से अपनी दुल्हन लेने पहुंचा.. दुल्हन गाय और दूल्हे की उम्र 12 महीने है..