देशभर में ट्रक ऑपरेटरों की हड़ताल चल रही थी जो अब थम गई है, लेकिन इसका असर कई चीजों पर देखने को मिल रहा है. खासकर चर्चा में रहने वाला प्याज जो अभी कम दाम में बिक रहा था अब हड़ताल होने से दाम में उछाल आया है. लखनऊ की दुबग्गा मंडी में प्याज को लेकर दूसरे राज्यों से 20 तक पहुंचती थी लेकिन हड़ताल के चलते यह गाड़ियां नहीं आई है. ऐसे में मंडी में व्यापारियों के प्याज के गोदाम अब खाली होने लगे हैं. लखनऊ की दुबग्गा मंडी में जहां प्याज 15 से 20 रुपए प्रति किलो बिक रही थी वहीं अब यह प्याज ₹30 तक जा पहुंची है.