गुरूग्राम के सेक्टर-90 स्थित एक रेस्तरां से एक अनोखा मामला सामने आया. रेस्तरां में डिनर के बाद पांच लोगों ने माउथ फ्रेशनर खाया और इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. आरोप है कि रेस्तरां स्टाफ ने उन्हें माउथ फ्रेशनर की जगह ड्राई आईस दे दी. इसे खाते ही पांचों लोगों के मुंह में जलन होने लगी और खून आने लगा. हालत बिगड़ने पर रेस्तरां स्टाफ ने मदद तक नहीं की.