आवारा पशुओं की समस्या आजकल बढ़ती जा रही है, जिससे किसान काफी परेशान है. ऐसे में यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. दिसंबर के बाद उत्तर प्रदेश की सड़कों से पूरी तरह आवारा पशु मुक्त हो जाएंगे. पशुपालन विभाग ने मास्टर स्ट्रोक प्लान तैयार किया. अबतक 12 लाख 11 हजार आवारा पशुओं को संरक्षित किया है. आवारा पशुओं को लेकर 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा. पूरे प्रदेश में गोवंश योजना स्थल का विस्तार किया जाएगा. जिसको लेकर 700 से ज्यादा गोवंश स्थलों को अबतक चिन्हित किया गया.