जिस उम्र में बच्चे खेलते कूदते हैं उस उम्र में एक लड़के ने कमाल कर दिया.. जी हां हरियाणा के झज्जर जिले के किसान परिवार के 14 साल के लड़के कार्तिक ने बड़ा कमाल किया है. कार्तिक ने चैट जीपीटी जैसा देश का पहला भारतीय प्लेटफार्म बनाया है, जिसका नाम रघुराई बोट रखा है. कार्तिक ने रघुराई बोट के चैट जीपीटी से भी एडवांस होने का दावा किया है. बता दें कि यह देश और विदेश की 67 भाषाओं में पूछे गए सवालों का जवाब देता है. चैट जीपीटी के फाउंडर सैम ऑल्टमैन ने चैलेंज किया था कि कोई भी चैट जीपीटी जैसा एआई नहीं तैयार कर सकता और इसी चैलेंज को कार्तिक ने स्वीकार किया और महज एक महीने में ही कार्तिक ने इसे पूरा करके दिखाया है. सुनिए इस पर कार्तिक का क्या कुछ कहना है..