Agriculture News Live Updates: फिर से बढ़ा ईंधन का दाम, भोपाल में पेट्रोल के दाम 114 रुपये और डीजल का 99 रुपये पहुंचा रेट

क‍िसान तक Sasaram | May 25, 2026, 2:06 PM IST

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 मई तक पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है.

Agriculture Live Blog

IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 मई तक भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

May 25, 2026, 2:06 PM (5 घंटे में)

फिर से बढ़ा ईंधन का दाम, भोपाल में पेट्रोल के दाम 114 रुपये और डीजल का 99 रुपये पहुंचा रेट

Posted by :- Sandeep kumar

ऑयल कंपनियों ने 11 दिन में फिर पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ाए हैं. 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया. नए रेट के बाद एमपी में डीजल 100 रुपए के पार पहुंच गया है

नए रेट के मुताबिक भोपाल में पेट्रोल के दाम 114.53 रुपए और डीजल के दाम 99.63 रुपए प्रति लीटर हो गया है

लोगों में भी इस बढ़ोतरी को लेकर नाराज़गी देखने को मिल रही है

May 25, 2026, 1:25 PM (5 घंटे में)

सहारनपुर से सज गया मैंगो बाजार, कई प्रदेशों की फेमस वैरायटी के आमों का लग रहा स्वाद

Posted by :- Sandeep kumar

सहारनपुर जनपद जिसे मैंगो बेल्ट के नाम से जाना जाता है, वहां एक बार फिर आमों का मशहूर बाजार सज चुका है. इस बार यह मैंगो बाजार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कोलकी टोल प्लाजा के पास लगाया गया है, जहां शुरुआत में ही करीब 150 से 200 दुकानों पर अलग-अलग वैरायटी के आम बिकने लगे हैं. यहां आने वाले लोगों को 50 रुपये किलो से लेकर 1000 रुपये किलो तक के आम मिल रहे हैं. बाजार में कई प्रदेशों में मशहूर खास वैरायटी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. 

May 25, 2026, 12:53 PM (4 घंटे में)

नौ तपा शुरू, भीषण गर्मी से लोगों का जीना हुआ मुहाल, डॉक्टर भी गर्मी से बचने की दे रहे सलाह

Posted by :- Sandeep kumar

राजधानी दिल्ली समेत समूचे उत्तर भारत के राज्यों में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. संगम नगरी प्रयागराज में मई महीने के आखिरी हफ्ते में आसमान से आग बरस रही है. यहां पिछले कई दिनों से तापमान का पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है. लू के थपेड़े ने आम लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, तो वहीं उमस भरी गर्मी लोगों को बेहाल कर दे रही है. वहीं आज से नौतपा की भी शुरुआत हो गयी है. नौतपा यानि गर्मी के खास नौ दिन नौतपा में गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों के हलक सूख रहे हैं. सुबह 8:00 बजते ही 40 डिग्री के पार टेंपरेचर पहुंच जा रहा है. घर से बाहर निकलने वाले लोग खास एहतियात बरत रहे हैं.

May 25, 2026, 12:10 PM (3 घंटे में)

दिल्ली में पानी के लिए हाहाकार, दक्षिणपुरी के सैकड़ों परिवार परेशान

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है. कहीं बिजली का संकट है तो कहीं पानी का देश की राजधानी के कई इलाक़े भी पानी का संकट झेल रहे हैं.
दक्षिण दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में सैंकड़ों लोग भीषण जल संकट झेल रहे हैं. बड़ी बात ये है कि समस्या दो चार दिन या सप्ताह की नहीं है बल्कि महीने से ज़्यादा गुज़र चुके हैं. 

May 25, 2026, 11:33 AM (3 घंटे में)

गर्मियों में बर्फबारी से सफेद हुआ ज़ोजिला, लद्दाख-श्रीनगर हाईवे पर लौटी ठंड

Posted by :- Sandeep kumar

ज़ोजिला के आसपास गर्मियों में बर्फबारी... बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन द्वारा बर्फ हटाने के काम के बाद लद्दाख-श्रीनगर सड़क फिर से खोल दी गई है. अचानक हुई बर्फबारी ने गुमरी से द्रास तक ज़ोजिला इलाके को बर्फ की चादर से ढक दिया है, जिससे तापमान में अचानक गिरावट आई है और पूरे कश्मीर में मौसम सुहावना हो गया है. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 1 हफ़्ते तक रुक-रुककर तूफ़ानी और अस्थिर मौसम जारी रहने की संभावना है.

May 25, 2026, 10:43 AM (2 घंटे में)

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी तूफान का अनुमान

Posted by :- Sandeep kumar

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ रही है तापमान 45 डिग्री के पार जा रहा है.लेकिन इस बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि 24, 25 मई दरमियानी रात तेज हवा राजधानी दिल्ली में चल सकती है और बारिश भी होने का अनुमान है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद मौसम के तापमान में कमी गिरावट दर्ज की जाएगी. वही इस बिच रविवार देर शाम 11:30 तक दिल्ली का मौसम साफ नजर आ रहा है हल्की हवा चलती हुई नजर आ रही है. और आसमान साफ नजर आ रहा है.

May 25, 2026, 9:42 AM (एक घंटा में)

बांग्लादेश का 'डोनाल्ड ट्रंप' भैंसा कुर्बानी के लिए तैयार

Posted by :- Sandeep kumar

बांग्लादेश का एक भैंसा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. वजह है उसका नाम और उसकी हेयरस्टाइल. लोग उसकी तुलना अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लुक से कर रहे हैं. बांग्लादेश में बकरीद की तैयारियां चल रही हैं, ऐसे में इस भैंसे की भी कुर्बानी दी जानी है.

करीब 1500 पाउंड वजनी इस भैंसे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से बांग्लादेश के नारायणगंज इलाके में पहुंच रहे हैं. यह भैंसा जिया उद्दीन मृधा नाम के किसान के फार्म में रहता है, जो ढाका के पास स्थित है.

May 25, 2026, 8:39 AM (6 मिनट पहले)

पांच सौ से ज्यादा गायों की सड़ी हुए लाशें...जैसलमेर में डंपिंग यार्ड से आई डरावनी तस्वीर

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान में जैसलमेर की कचरा डंपिंग साइट पर रविवार को करीब पांच सौ से ज्यादा की संख्या में गायों के सड़ी हुए शव मिलने के वीडियो सामने आया है. डंपिंग यार्ड में नगरपरिषद के मृत पशुओं के अधिकृत हड्डी ठेकेदार द्वारा इन मरी हुई गायों के शवों के निस्तारण न करने से आमजन में नाराजगी का माहौल व्याप्त है. मृत गायों के शवों के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से गो प्रेमियों में  यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है.

May 25, 2026, 8:19 AM (26 मिनट पहले)

महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्म इलाका, नौतपा के अगले 7 दिन का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

पिछले कुछ दिनों से हीटवेव अपने चरम पर है. रविवार को कई राज्यों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र के विदर्भ इलाके में स्थित ब्रह्मपुरी देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हालांकि, मौसम विभाग ने 29 मई से गर्मी से धीरे-धीरे राहत मिलने का अनुमान जताया है. IMD ने अपने पूर्वानुमान में कहा, "अगले 7 दिनों तक मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत और अगले 3-5 दिनों तक पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है."

May 25, 2026, 7:28 AM (एक घंटा पहले)

चमोली में मौसम ने बदली करवट, हेमकुंड साहिब में बर्फबारी तो जोशीमठ में हुई झमाझम बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

चमोली रविवार को अचानक हेमकुंड साहिब में मौसम बदला और जमकर बर्फबारी होने लगी. हालांकि कुछ देर तक ही हेमकुंड साहिब में बर्फबारी होने लगी उसके बाद मौसम साफ हो गया. 15200 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब में मौसम बदलते ही बर्फबारी शुरू हो जाती है, शनिवार को ही हेमकुंड साहिब के कपड़ श्रद्धालुओं के लिए खुले हैं. ऐसे में यहां अभी भी बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है. हालांकि बर्फबारी के बीच यहां ठंड भी बढ़ गई है. वही इस बीच भारी संख्या में संगत हेमकुंड साहिब भी पहुंच रही है, जहां की मौसम बदलने से बर्फबारी हो रही है. 

May 25, 2026, 7:09 AM (2 घंटे पहले)

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुई बढ़ोतरी, पिछले दस दिनों में चौथी बार बढ़ा फ्यूल प्राइस

Posted by :- Sandeep kumar

पेट्रोल-डीजल के दाम में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है. पिछले दस दिनों में चौथी बार फ्यूल प्राइस में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल की कीमतों में 2.71 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में डीजल की कीमत बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत बढ़कर 102.12 रुपये हो गई है.