
IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई हिस्सों में इस सप्ताह हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है. तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. वहीं, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पूरे सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 25 मई तक भारत और उससे सटे पूर्वी भारत के कई इलाकों में भी तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
शिमला: मौसम विभाग, शिमला ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के तीन से छह ज़िलों- ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर - में 26 और 27 मई को लू चलने की स्थिति के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है. मौसम विभाग ने 24, 25, 28 और 29 मई को पूरे राज्य में बारिश होने का अनुमान भी लगाया है. ऐसा एक नए 'पश्चिमी विक्षोभ' (Western Disturbance) के असर के कारण होगा, जिसके 28 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने की संभावना है. राज्य में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. निचार में 17 मिमी बारिश हुई, जिसके बाद सराहन (15.5 मिमी), कल्पा (13.4 मिमी), कुकुमशेरी और मनाली (प्रत्येक 10 मिमी), भुंतर (9.8 मिमी) और केलांग (7.2 मिमी) का स्थान रहा. (पीटीआई)
नई दिल्ली: जैसे-जैसे दिल्ली भर में गर्मियों का सूरज छतों और कंक्रीट की गलियों को तपा रहा है, शहर के पशु चिकित्सक और पशु बचावकर्मी बता रहे हैं कि राजधानी की इस जानलेवा लू के बीच, थके-हारे कबूतर आसमान से बेहोश होकर गिर रहे हैं, प्यास से बेहाल चीलों को सड़कों के किनारे से उठाया जा रहा है और आवारा जानवर पेट की बीमारियों से जूझ रहे हैं. पूरे शहर में, पशु चिकित्सकों और बचावकर्मियों का कहना है कि पिछले कुछ हफ़्तों में पक्षियों और आवारा जानवरों से जुड़ी मदद की गुहारें तेज़ी से बढ़ी हैं; ये जानवर पानी की कमी (डिहाइड्रेशन), लू लगने और संक्रमण से पीड़ित हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि लंबे समय से जारी सूखा और अत्यधिक तापमान दिल्ली और NCR को लगातार झुलसा रहा है. पिछले कुछ दिनों से दिल्ली लू की चपेट में है, जहां कई इलाकों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. इसके चलते लोगों को लू लगने, मौसम में अत्यधिक सूखापन और रातें भी गर्म रहने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. (पीटीआई)
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अगले 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा की
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार हर खेत तक सिंचाई का पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है. इसके लिए सिंचाई विभाग किसानों के गु्रप बनाकर प्रत्येक 10 एकड़ या इससे अधिक भूमि के लिए सामूहिक टैंक बनवाए. इन टैंकों को नहरी पानी से भरा जाएगा. इन टैंकों से जुड़े खेतों की माइक्रो इरिगेशन से सिंचाई की जाए. सामूहिक टैंक बनाने पर सरकार द्वारा 85 प्रतिशत सब्सिडी प्रदान की जाएगी. यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अगले 5 वर्षों की कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग पुरातन प्रणाली से आगे बढ़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘पर ड्रोप-मोर क्रोप’ की अवधारणा को ध्यान में रखकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु सीमित जल संसाधनों वाले विकसित देशों की तर्ज पर भविष्य की योजनाएं बनाएं.
रांची: IMD ने सोमवार के लिए झारखंड के तीन ज़िलों में लू का अलर्ट जारी किया है और 24 मई से शुरू होने वाले अगले छह दिनों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है. रविवार के लिए, उत्तर-पूर्वी और कुछ मध्य ज़िलों, खासकर धनबाद में बारिश के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट (तैयार रहें) जारी किया गया था. सोमवार के लिए, IMD ने उत्तर-पश्चिमी ज़िलों गढ़वा, पलामू और चतरा में लू का अलर्ट जारी किया. (पीटीआई)
कोलकाता: US विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार को भारत की अपनी चार-दिवसीय राजनयिक यात्रा के लिए कोलकाता पहुंचे. यह शहर उनकी इस यात्रा का पहला पड़ाव है, जिसकी राजनीतिक और ऐतिहासिक गूंज काफी अहम है. इस पूर्वी महानगर में उनके आगमन के साथ ही 14 साल का वह लंबा इंतज़ार खत्म हो गया, जब आखिरी बार किसी अमेरिकी विदेश मंत्री ने इस शहर का दौरा किया था. यह यात्रा पश्चिम बंगाल में एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव के कुछ ही हफ़्तों बाद हो रही है, जहां BJP के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता संभाली है. X पर एक पोस्ट में, भारत में US राजदूत सर्जियो गोर ने कहा, "विदेश मंत्री मार्को रूबियो कोलकाता पहुंच गए हैं. यह भारत की उनकी पहली यात्रा है. आज बाद में, हम नई दिल्ली में प्रधानमंत्री @narendramodi से मुलाकात करेंगे. अगले कुछ दिनों में व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, QUAD और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी और उन्हें आगे बढ़ाया जाएगा!" (पीटीआई)
अब बिहार सरकार का सहकारिता विभाग महिलाओं को उनकी बचत पर बेहतर रिटर्न और लोन पर विशेष छूट देने जा रहा है. इसके लिए नारी समृद्धि एवं नारी शक्ति स्वरोजगार योजना की शुरुआत की गई है.
नारी समृद्धि योजना महिलाओं की वित्तीय आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई विशेष पहल है. इसके तहत महिलाएं अपनी मेहनत की कमाई को सहकारी बैंक में सुरक्षित रख सकेंगी और जमा राशि पर सामान्य खातों की तुलना में बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकेंगी. योजना का उद्देश्य महिलाओं को बचत के लिए प्रोत्साहित कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है.
करनाल में भीषण गर्मी का असर लोगो के साथ-साथ सब्जियों और फ्रूट पर भी पडने लगा है.भीषण गर्मी के कारण सब्जी मंडी में किसानों और सब्जी व्यपारियो को नुकसान, टमाटर,खरबूजे और तरबूज सड़ने लगे, चंद घंटों में भीषण गर्मी के हो रहे फल सब्जी खराब,किसान के साथ सब्जी व्यपारी भी परेशान हैं.
देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का दोहरा असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिनों तक मध्य भारत में लू और कुछ जगहों पर भीषण लू चलने की संभावना है. वहीं, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत में 23 से 26 मई के बीच तथा उत्तर-पश्चिम भारत में 24 से 29 मई के दौरान गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है.
दूसरी ओर, केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
दुनिया भारत के युवाओं और भारत की technological progress को लेकर बहुत उत्साहित है.
आज दुनिया भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहती है
आज clean energy, critical minerals, green hydrogen और sustainable manufacturing से जुड़े sectors भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं
इनसे जुड़ी partnership एक नई economy के...new opportunities के दरवाजे खोल रही हैं
आज हर भारतीय एक बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। ये संकल्प, 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का है
इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आज देश अलग-अलग sectors में निवेश कर रहा है और इस निवेश से देश के युवाओं के लिए रोजगार के लाखों नए अवसर बन रहे हैं:
आज गांवों में भी बदलाव तेजी से दिखाई दे रहा है
Connectivity बढ़ने से किसानों, छोटे व्यापारियों, विद्यार्थियों के लिए नए रास्ते खुले हैं
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की भारी किल्लत पैदा हो गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें बढ़ने की वजह से सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दामों में भी बढ़ोतरी की गई है. इस कमी का सीधा असर अब राज्य के स्थानीय बाजारों पर दिखने लगा है, जहां पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत महसूस की जा रही है.
गुजरात के आणंद मे से देश के अन्नदाताओ की मेहनत और ज़मीन को बंजर बनाने का एक बड़ा और खतरनाक खेल बेनकाब हुआ है.
अच्छी पैदावार का लालच देकर... भोले-भले किसानों की पीठ में छुरा घोंपा जा रहा था. उन्हें असली के नाम पर नकली खाद बेची जा रही थी. करीब एक महीने पहले SOG आणंद ने जो रेड मारी थी, उसकी लैब रिपोर्ट आ गई है... और इस रिपोर्ट ने होश उड़ा दिए हैं. खाद के सैंपल पूरी तरह फेल हो चुके हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ शिकंजा कसते हुए केस दर्ज कर लिया है. मौके से लाखों का माल जब्त हुआ है.
बेगूसराय में डायल 112 पुलिस के वाहन ने बाइक सवार एक किसान को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस वाहन द्वारा कुचलने और इलाज के बदले भाग जाने का आरोप लगाते हुए करीब 6 घंटे तक शव के साथ सड़क जाम कर हंगामा किया. बाद में डीएसपी द्वारा कारवाई और मुआवजा के आश्वासन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
झारखण्ड के गढ़वा जिले मे मनरेगा योजना बना किसानों के लिए वरदान, आम बाग़वानी योजना मे कसानो की बल्ले बल्ले, खूब निकल रहे है आम, जिला प्रशासन बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत खरीदार-विक्रेता का कर रहा है. बड़ा सम्मेलन का आयोजन,फल उत्पादकों को बाजार से जोड़ने के लिए किया जा रहा है प्रयास.
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हो रही है. नई दिल्ली में भी जोरदार बारिश देखने को मिली है. मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है और भयानक गर्मी से राहत महसूस की जा रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-NCR में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद संवहन विकसित हुआ है. इसके चलते संतुलन बनने तक कुछ समय के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज झोंकेदार हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. (इनपुट- आशुतोष मिश्रा)
दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश से मौसम हुआ सुहाना.
दिल्ली में 43-44 डिग्री तापमान के साथ प्रचंड गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अभी तक हीटवेव का औपचारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन 28 मई तक सावधानी बरतने की सलाह दी है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, थार मरुस्थल से आने वाली सूखी हवाओं के कारण गर्मी बढ़ी है. IMD ने अभी एक हफ्ते तक भीषण गर्मी की चेतावनी दी है.
भारत में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है. ये पिछले 10 दिनों में तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं. वहीं, सीएनजी भी आज 1 रुपए महंगी हो गई है.