Agriculture News Live Updates: जूनागढ में केसर आम की बिक्री हुई शुरू, विदेशों में भी भारी मांग

क‍िसान तक Apr 3, 2026, Updated Apr 3, 2026, 2:00 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में ज्यादा असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है. 3 अप्रैल यानी आज जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में ज्यादा असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है.  3 अप्रैल यानी आज जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

Apr 3, 2026, 2:00 PM (5 घंटे में)

जूनागढ में केसर आम की बिक्री हुई शुरू, विदेशों में भी भारी मांग

Posted by :- Sandeep kumar

जूनागढ़…में केसर आम की बिक्री शुरू हुई है, केसर आम देश विदेशों में भी भारी मात्रा में मांग रहती है. सबसे मीठा ओर खुशबू वाला केसर आम आम की सभी प्रजाति में श्रेष्ठ माना जाता है. इस साल मौसम की मार ने आम का उत्पादन कम कर दिया है, जिससे दाम ज्यादा रहने की संभावना जताई जा रही है. 

Apr 3, 2026, 1:43 PM (4 घंटे में)

भगवंत मान सरकार ने दूध खरीद की कीमतें बढ़ाईं, 2.5 लाख किसानों को होगा फायदा

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब सरकार ने गुरुवार को Milkfed Punjab (Verka) से जुड़े किसानों के लिए दूध खरीद की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की. इस कदम का मकसद किसानों की आय बढ़ाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करना है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, नई दरें 1 अप्रैल, 2026 से लागू हो गई हैं, और इनसे खरीद की कीमतों में प्रति किलोग्राम फैट 10 से 15 रुपये की बढ़ोतरी होगी. 

Apr 3, 2026, 12:44 PM (3 घंटे में)

गुजरात के सूरत में 1,400 किलोग्राम पनीर में मिलावट, सप्लायर पर केस दर्ज

Posted by :- Sandeep kumar

एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुजरात के सूरत में 1,400 किलोग्राम पनीर ज़ब्त किए जाने और बाद में उसके मिलावटी पाए जाने के एक महीने बाद, पुलिस ने सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

उन्होंने बताया कि यह पनीर मार्च के पहले हफ़्ते में शहर के पांडेसरा इलाके में स्थित भिड़भंजन सोसाइटी की एक यूनिट पर की गई छापेमारी के बाद ज़ब्त किया गया था. 

सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी के दौरान 3 लाख रुपये कीमत का 1,400 किलोग्राम पनीर ज़ब्त किया था. पुलिस उपायुक्त राजदीपसिंह नाकुम ने बताया कि ज़ब्त किए गए पनीर की लैब रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि वह घटिया क्वालिटी का था. 

Apr 3, 2026, 12:09 PM (3 घंटे में)

पंजाब और हरियाणा में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की आशंका, किसान चिंतित

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब, हरियाणा में तूफानी मौसम का एक नया दौर आने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ-साथ छिटपुट बारिश की चेतावनी दी गई है. ऑरेंज अलर्ट ने किसानों में चिंता पैदा कर दी है, खासकर इसलिए क्योंकि पंजाब और हरियाणा में गेहूं की फसल कटाई के उन्नत चरण में है. तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों के गिरने (गिरने) का गंभीर खतरा है, जबकि बारिश से खुले में पड़ी पहले से कटी हुई फसल को नुकसान पहुंच सकता है. 

Apr 3, 2026, 11:31 AM (2 घंटे में)

झारखंड के रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, पूरे इलाके में दहशत

Posted by :- Sandeep kumar

झारखंड के रामगढ़ में लगातार जंगली हाथियों का आतंक जारी है जंगली हाथियों ने अहले सुबह गोला वन क्षेत्र के बंदा और मुरपा गांव में तीन लोगों को कुचल कर बुरी तरह मार डाला एक स्थानीय ग्रामीण था. वहीं, दो लोग ईट भट्ठे मे काम करने वाले मजदूर थे जंगली हाथियों के डर से इलाके में दहशत का माहौल है. 

Apr 3, 2026, 10:39 AM (एक घंटा में)

केंद्र ने अरुणाचल की अप्रैल के लिए 950 MT यूरिया की पूरी मांग की मंज़ूर

Posted by :- Sandeep kumar

किसानों को बड़ी राहत देते हुए, केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश की अप्रैल महीने के लिए 950 मीट्रिक टन यूरिया की पूरी ज़रूरत को मंज़ूरी दे दी है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

यह फ़ैसला राज्य के कृषि मंत्री गैब्रियल डी वांगसू द्वारा बुधवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों की एक बैठक में इस मुद्दे को उठाने के तुरंत बाद लिया गया.

Apr 3, 2026, 9:59 AM (35 मिनट में)

देवरिया में तेज हवा के चलते जिले के कई इलाकों में गेहूं की कई एकड़ खड़ी फसल जलकर राख

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के देवरिया में तेज हवा के चलते जिले के कई इलाकों में गेहूं की कई एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कही चिंगारी तो कही शार्ट सर्किट से यह आग लगी है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी की माने तो जितना सम्भव है वहा गाड़िया भेजकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि बहुत तेज़ हवा चल रही है. 

Apr 3, 2026, 9:25 AM (कुछ ही क्षण में)

यूपी के बाराबंकी जिले में रबी फसल के आकलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के बाराबंकी जिले में रबी फसल के आकलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है. इसी कड़ी में जिलाधिकारी खुद खेत में उतर गए और गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया. तहसील नवाबगंज के ग्राम लक्षबर बजहा में डीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया को बारीकी से देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.

Apr 3, 2026, 8:53 AM (31 मिनट पहले)

बेगूसराय में बिजली की चिंगारी से गेहूं खेत में लगी आग, देखते देखते 30-40 बीघा फसल राख

Posted by :- Sandeep kumar

बेगूसराय में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में भीषण आग लग गई जो देखते-देखते 30 बीघा से ज्यादा तैयार गेहूं की फसल को धु-धु कर जला दिया. पूरी घटना भगवान पुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत स्थित भावा बहियार की है. बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई. देखते ही देखते लगभग 30 बीघा जमीन में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई. 

 

Apr 3, 2026, 8:16 AM (एक घंटा पहले)

देशभर में 9 अप्रैल तक दो पश्चिमी विक्षोभ का असर, तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

देशभर में मौसम का रुख बदला बदला है. मार्च के आखिर के बाद अब अप्रैल की शुरुआत में भी कई हिस्सों में तेज गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिल रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से पूरे देश में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.

Apr 3, 2026, 7:50 AM (2 घंटे पहले)

बागेश्वर में जंगल की आग का कहर, वन संपदा हो रही नष्ट

Posted by :- Sandeep kumar

बागेश्वर जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ गणखेत रेंज के नरगवाड़ी और बैजनाथ रेंज के विभिन्न जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं. बैजनाथ रेंज के देवनाई और शिखरकोट के जंगल पिछले दो दिनों से भीषण आग की चपेट में हैं, साथ ही गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ, जो लगातार फैल रही है. इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने का खतरा बढ़ गया है. 

Apr 3, 2026, 7:29 AM (2 घंटे पहले)

ईरान युद्ध के चलते देश में 10 लाख टन सरसों का भंडार हुआ खाली

Posted by :- Sandeep kumar

ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच हजारों किमी दूर चल रहे युद्ध का असर अब भारत के किसानों और लोगों के जीवन पर पड़ रहा है. एक तरफ पूरी दुनिया युद्ध से परेशान हो रही है, तो वहीं राजस्थान के अलवर और उसके आसपास क्षेत्र में किसान और व्यापारी खुश है. अलवर की अनाज मंडी में चारों तरफ सरसों के भंडार भरे हुए हैं. देश में हर साल 10 लाख टन सरसों का भंडार रहता है. लेकिन युद्ध के चलते इस बार देश में सरसों का भंडार पूरा तरीके से समाप्त हो चुका है. क्योंकि युद्ध के चलते विदेश से आने वाले सोयाबीन, पाम, मूंगफली, तिल और अन्य तेल की आवक कम हो गई है. सरसों और सरसों के तेल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और भाव आसमान छू रहे हैं. 

Apr 3, 2026, 7:12 AM (2 घंटे पहले)

यूपी-बिहार-दिल्ली समेत 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ रहा है. मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. IMD ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.