देश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. बीते दिन कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) की स्थिति भी दर्ज की गई है. वहीं, आज 8 मार्च को देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा, 9 मार्च से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने में ही गर्मी लोगों को सताने लगी है. प्रदेश में सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक तापमान अधिक चल रहे हैं. कई इलाकों में लू चल रही है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो दिन तक तीन जिलों मंडी, कुल्लू और सोलन में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. वही कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है.
9 मार्च से लेकर 12 मार्च के बीच हिमाचल प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल स्पीति सहित कुछ मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा और हल्की बारिश होगी, जिससे तापमानों में हल्की गिरावट आएंगी.
बिलासपुर के कृषि उप निदेशक कुलभूषण धीमान ने शनिवार को बताया कि राज्य सरकार के "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" अभियान के तहत किसानों को उनके घर पर फसल बीमा पॉलिसियां पहुंचाई जा रही हैं.
उन्होंने बताया कि किसानों को फसल बीमा पॉलिसियों के बारे में सीधी जानकारी प्रदान करने के लिए "मेरी पॉलिसी मेरे हाथ" अभियान 15 मार्च, 2026 तक चलाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि इस अभियान के तहत, कृषि बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि किसानों के घर जाकर उन्हें फसल बीमा पॉलिसियां प्रदान कर रहे हैं, जिससे उन्हें अपने बीमा के बारे में पूरी जानकारी समय पर मिल सके.
उत्तराखंड में करीब एक सप्ताह से शुष्क चल रहे मौसम ने करवट बदल ली है. उत्तराखंड में 8 मार्च का दिन मैदानी इलाकों के लिए शानदार और सुहाना रहने वाला है, लेकिन पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर मौसम ने करवट बदल ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के 3 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बर्फबारी का अलर्ट किया गया है. बीते कल भी इन्हीं 3 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना बताई गई थी जबकि मौसम विभाग ने आने वाले कल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का दायरा बढ़ने की चेतावनी जारी की है.
महिला दिवस के खास मौके पर हमने किया Mahindra Yuvo Tech+ 485 DI Tractor का रिव्यू. जानने की कोशिश की कि एक महिला किसान के लिए ये ट्रैक्टर कितना कम्फर्टेबल है. इस वीडियो में देखें इस ट्रैक्टर का की फील्ड टेस्ट और जानें इसकी खूबियां.
दिल्ली एनसीआर में इस बार भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. मार्च में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसके साथ ही रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ देगी.
कोटा, राजस्थान: राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, "आज का दिन बहुत शुभ है और यकीनन दिवाली से कम नहीं है। जिस तरह आज यहां एयरपोर्ट का शिलान्यास हो रहा है... हाड़ौती के लोगों के लिए लगभग 2,50,000 घरों में नल का पानी पहुंचाने के कार्य का भी शिलान्यास हो रहा है... उद्योगीकरण के साथ-साथ कोटा में खेती से जुड़े नए परियोजनाएं आएंगी जो कोटा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी... निश्चित रूप से कोटा आगे बढ़ेगा, इसके लिए कोटा तैयार है.
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर MWCD द्वारा कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.