इस हफ्ते देश के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. वहीं मध्य भारत में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.
दक्षिण पंजाब और सिंध में कपास की बुवाई का समय नजदीक आ रहा है. ऐसे में किसान आने वाले खरीफ सीजन की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है. किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें सिर्फ बीज खरीदने की चिंता ही नहीं है, बल्कि भारी टैक्स का बोझ भी झेलना पड़ रहा है.
'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों का मानना है कि बढ़ते खर्च और टैक्स के कारण कई किसान इस साल कपास बोने से पीछे हट सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तान में कपास की खेती और कम हो सकती है.
किसान अब परंपरागत खेती से हटकर आधुनिक और लाभकारी फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. नए नवाचार से किसान की आय बढ़ रही है. साथ ही अन्य किसानों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं. खैरथल जिले के किशनगढ़ बास क्षेत्र के गांव बोलनी निवासी किसान विजय सिंह ने परंपरागत खेती छोड़कर स्ट्रॉबेरी की खेती शुरू की है, जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिल रहा है. पहली बार 40 हजार रुपए की लागत लगाकर किसान को एक लाख 60 हजार रुपये की आय हुई. विजय सिंह लगातार स्ट्रॉबेरी की खेती का रकबा बढ़ा रहे हैं और इस बार उनको अच्छा फायदा होने की उम्मीद है.
अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर की गई बमबारी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब भारत के ग्रामीण इलाकों तक महसूस होने लगा है. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा इलाके में किसानों के बीच यह आशंका बढ़ गई है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है और सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है.
इसी चिंता के चलते गाडरवारा सालीचौका के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है. किसान देर रात तक बड़े-बड़े कुप्पों, ड्रमों और टंकियों में डीजल भरवाकर स्टॉक करते नजर आ रहे हैं, ताकि खेती-किसानी के कामों में किसी तरह की परेशानी न आए.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, "हमने बजट में दो स्कीम की घोषणा की थी. एक है बांग्लार युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर. दोनों स्कीम अप्रैल से शुरू होनी थीं लेकिन हमने उन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है।" "वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई स्कीम देने में नंबर वन है।"
दिल्ली-एनसीआर के सोनीपत में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. दुर्घटना सोनीपत-गोहाना रोड पर गांव करेवड़ी के पास हुई. उस समय इलाके में काफी घना कोहरा था, जिसके कारण सड़क पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक की बॉडी में फंस गया.
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर एक स्थानीय निवासी ने कहा, "सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बहुत सारी समस्याएं हैं. आमदनी कम है और खर्चा ज्यादा है..."
राजस्थान के सीकर में आज सुबह 06:32 बजे रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी
विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी ने शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार के 2026-27 के महाराष्ट्र बजट की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया कि यह एक "ठेकेदार-केंद्रित" कवायद है जिसने किसानों, मध्यम वर्ग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अनदेखी की है.
शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी वादों से किसानों और नागरिकों को गुमराह किया और बजट में ठोस उपायों की घोषणा करने में विफल रही.
ठाकरे ने कहा, “चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया गया था कि ऋण माफी के माध्यम से उनके 'सतबारा' (7/12 भूमि अभिलेख) को साफ कर दिया जाएगा. हालांकि, बजट में इस संबंध में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं है. इसके बजाय, ऋण माफी पर कई शर्तें लगा दी गई हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पिछली एमवीए सरकार ने बिना किसी शर्त के समयबद्ध तरीके से 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे.
हाल के वर्षों में गन्ने की खेती का रकबा घटने के कारण, हरियाणा सरकार ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया है.
सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को गन्ने की खेती करते समय नई तकनीकों को अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे खेती की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सहकारी चीनी मिलों में एक ऑनलाइन टोकन प्रणाली शुरू की गई है, जिससे गन्ना किसान घर बैठे टोकन बुक कर सकेंगे.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तमिलनाडु प्रवास पर रहेंगे
चेन्नई में नारियल उत्पादक किसानों और स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करेंगे शिवराज सिंह चौहान
दोपहर 1:30 बजे IIT मद्रास में कोकोनट फार्मर्स और लीडर्स से संवाद करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री
दोपहर 3 बजे कोकोनट स्टेकहोल्डर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे शिवराज सिंह चौहान
शाम 4:45 बजे मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह
14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। नया रेट 7 मार्च से लागू होगा: सूत्र (ANI)
राजधानी दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड में तापमान और बढ़ सकता है.