
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मध्य प्रदेश और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर बना सशक्त निम्न दबाव क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area) शनिवार तक लगभग स्थिर रह सकता है. इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर को भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 से 6 सितंबर और पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 सितंबर तक व्यापक बारिश का दौर जारी रहेगा. वहीं 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
राजधानी दिल्ली के मौसम में एक बार फिर से अचानक से करवट ले ली है
कई इलाकों में इस वक्त जबरदस्त बारिश हो रही है
मौसम विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया था
बारां जिले के शाहबाद क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. क्षेत्र की सभी नदी-नाले उफान पर हैं. सिरसा नदी सहित दर्जनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.
शाहबाद की जीवनदायिनी कही जाने वाली रैपी नदी भी पूरे उफान पर है. चौराखेड़ी के पास रैपी नदी की पुलिया के ऊपर से तेज बहाव के साथ पानी बह रहा है. इसके बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर बाइक और पैदल ही पुलिया पार करने को मजबूर हैं. कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
देश के कई हिस्सों में आज यानी 5 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहने वाला है. इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) ने उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान जताया है. कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.