
देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 4 सितंबर तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर के बीच तेज बारिश का अनुमान है. दूसरी ओर, प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां सामान्य से कमजोर रहने की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बताया कि राज्य के 26 बाढ़ प्रभावित इलाकों से 17,500 से ज़्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है. अब तक किसी इंसान या मवेशी की मौत की खबर नहीं है.
राहत आयुक्त कार्यालय के मुताबिक, बाढ़ से करीब 3.53 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. कुल 17,544 लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है, जबकि 4,847 लोग अभी राहत शिविरों में रह रहे हैं.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर! पन्ना में मूसलाधार बारिश आफत बनकर टूटी है. नदियां उफान पर हैं और सड़कें समंदर बन चुकी हैं. अमानगंज में मिढ़ासन नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, तो वहीं किलकिला नदी के विकराल रूप ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया, लेकिन, मौत के इस तेज बहाव के बीच जांबाज SDRF और पुलिस की टीम ने बाढ़ में डूबे मकानों के बीच छतों पर खौफ में कटी रात और फंसे हुए लोगो का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया.
चमोली जनपद में देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. गोपेश्वर- ऊखीमठ-केदारनाथ मोटर मार्ग पर मंडल-बैरागना के पास सड़क पर भारी मलबा आने और सड़क धंसने के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया है.
मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से मात्र 23 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. हर घंटे बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हड़कंप मचना शुरू हो गया है. सदर प्रखंड ,बरियारपुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर चुका है. हवेली खड़गपुर के कृष्णानगर गाँव में हर घर में पानी घुस चुका है. इस गांव के घरों में आंगन से बेडरूम तक में चार से पांच फीट पानी भर गया है. लोग अपने घर छोड़ सड़कों पर शरण लेने लगे हैं.
पंजाब के मोगा जिले में बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा. खेतों में धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत के बीच लगातार लग रहे बिजली कट से नाराज किसानों ने वीरवार देर शाम गांव सिंघांवाला स्थित पावर ग्रिड का घेराव कर दिया और मोगा-कोटकपूरा मुख्य रोड को जाम कर दिया. मोगा के गांव सिंघांवाला, तारेवाल, चुपकीती आदि गांवों में नहरी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. इस कारण किसान पूरी तरह से बिजली पर निर्भर हैं. इस बार बारिश कम होने के कारण खेतों में पानी की जरूरत और बढ़ गई है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से लगातार कट लगाए जा रहे हैं. इससे फसल सूखने के कगार पर है. बिजली कट से परेशान होकर सैकड़ों किसान ने सिंघांवाला पावर ग्रिड पर पहुंचे और ग्रिड को घेर लिया. इसके बाद किसानों ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया.
देश के कई हिस्सों में 4 सितंबर को जन्मष्टामी के दिन मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिल सकता है.