Agriculture News Live Updates: करनाल में बेमौसम बारिश से कटाई प्रभावित, धान किसानों को भारी नुकसान

क‍िसान तक Sep 7, 2026, Updated Sep 7, 2026, 2:01 PM IST

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और 7 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जगह बारिश की संभावना जताई है.

Agriculture Live Blog

देश के कई हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी हुई है और 7 सितंबर को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और मध्य भारत तक कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि बिहार, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी कई जगह बारिश की संभावना जताई है. दिल्ली-NCR में मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाला रहेगा और तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. 

Sep 7, 2026, 2:01 PM (4 घंटे में)

करनाल में बेमौसम बारिश से कटाई प्रभावित, धान किसानों को भारी नुकसान

Posted by :- Sandeep kumar

करनाल में किसानों का पीला सोना कहलाने वाली धान की फसल उनके खेतो में पक्कर लगभग तैयार होने वाली है. ऐसे में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है बारिश को तेज हवाओं से किसानों की धान की फसल उनके खेतो में बिछ चुकी है, जिससे किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. किसानों का कहना है जिस वक्त बारिश की धान की फसल को जरूरत थी. उस वक्त बारिश हुई नही अब खेतो में धान की फसल पक्कर तैयार होने की कगार पर है. उस वक्त बारिश होने के कारण उनकी धान की फसल को नुकसान हुआ है. 

Sep 7, 2026, 12:53 PM (3 घंटे में)

प्रशासनिक लापरवाही से हाजीपुर में गंडक नदी की टूटा रिंग बांध

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में गंडक का रिंग बांध टूटा...अकिलाबाद मे देर रात अचानक गंडक नदी का रिंग बांध टूटने से लोगों के बीच हरकम्प मच गया..... गंडक में लगातार जलस्तर बढ़ने के कारण रिंग बांध पर दबाव बढ़ा और प्रशासन की लापरवाही के कारण यह रिंग बांध टूट गया.... करीब 25 फीट रिंग बांध टूट गया.... रिंग बांध टूटने से सैंकड़ों घरों में बाढ़ का पानी घुस गया.... इससे करीब 10000 से अधिक आबादी प्रभावित हुआ है

Sep 7, 2026, 12:06 PM (3 घंटे में)

हज़ारों टन फूलो से सजाया जा रहा केदारनाथ मंदिर

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में इन दिनों मौसम का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है. बारिश के बीच बाबा केदार की नगरी घने कोहरे की चादर में लिपटी हुई है. मौसम सुहावना है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ है. बारिश के बीच भी भक्त लगातार केदारनाथ पहुंचकर बाबा के दर्शन कर रहे हैं. वहीं, मंदिर को हजारों टन फूलों से सजाया जा रहा है, जिससे बाबा की नगरी की भव्यता देखते ही बन रही है.

 

Sep 7, 2026, 10:58 AM (एक घंटा में)

बेगूसराय के आठ प्रखंड के 39 पंचायत और दो नगर पंचायत बाढ़ से प्रभावित

Posted by :- Sandeep kumar

बेगूसराय में गंगा का जलस्तर अब तक रिकॉर्ड पर लिया है, गंगा का जलस्तर बढ़ने से बेगूसराय का आठ प्रखंड के 37 पंचायत और दो नगर पंचायत के 189 गांव इस बाढ़ की चपेट में है. इस बाढ़ की वजह से 95 हजार परिवार और करीब 4 लाख की आबादी इस बाढ़ से प्रभावित है. बाढ़ को लेकर बेगूसराय डीएम पांडे ने प्रेस वार्ता कर जिला प्रशासन के द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों के बारे में जानकारी दी. डीएम ने बताया कि करीब 3 लाख 80 हजार लोग इस बाढ़ से प्रभावित हैं राहत के रूप में फिलहाल 260 नाव का परिचालन बाढ़ प्रभावित इलाकों में किया जा रहा है. बाढ़ पीड़ितों के भोजन में कोई समस्या ना इसको लेकर 85 सामुदायिक रसोई किचन की शुरुआत की गई है और 228 सामुदायिक किचन के लिए जगह चिन्हित किया गया है जहां जरूरत पड़ने पर उसे संचालित किया जाएगा. 

Sep 7, 2026, 10:17 AM (43 मिनट में)

दिवाली-छठ के रेल टिकट बुकिंग शुरू! 20 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

Posted by :- Sandeep kumar

दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अहम खबर है. भारतीय रेलवे में दिवाली की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है. देशभर में इस साल दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. रेलवे के एडवांस रिजर्वेशन सिस्टम के तहत यात्री अपनी यात्रा की तारीख के आधार पर 60 दिन पहले तक टिकट बुक कर सकते हैं. यदि आपको कन्फर्म सीट चाहिए, तो रिजर्वेशन जल्द करना होगा.

Sep 7, 2026, 9:29 AM (4 मिनट पहले)

उत्तराखंड में मौसम का बिगड़ा मिजाज, कई हिस्सो में भारी बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है.

मौसम को देखते हुए नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जिलों में स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

वहीं, नैनीताल में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. लगातार बारिश से सामान्य गतिविधियां प्रभावित हैं और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से यात्रा न करने की अपील की है. 

Sep 7, 2026, 9:03 AM (30 मिनट पहले)

बांदा में बाढ़ के नुकसान का आकलन के दौरान अवैध रूप से पैसे वसूलने पर राजस्व अधिकारी सस्पेंड

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के बांदा में जिला प्रशासन के निर्देश पर भीषण बारिश जलभराव से हुए पीड़ितों का सर्वे करने की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है, लेकिन लेखपाल ने अपने सहयोगी संग अवैध वसूली करने लगी, ग्रामीणों का कहना है कि कहा गया कि जो जो पैसा देगा उसकी सही रिपोर्ट लगेगी, पैसा देने के बाद ग्रामीण अचानक भड़क गए और बवाल करने लगे, जिसके बाद मौके से किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, अफसरों ने संज्ञान में लिया, पैसा भी वापस कराया और sdm ने उक्त लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है.

Sep 7, 2026, 8:26 AM (एक घंटा पहले)

दिल्ली-UP से MP-बिहार तक बरसेंगे बादल, IMD का आंधी-तूफान का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

भारत में सितंबर महीना शुरू होने के साथ सुबह का नजारा शीत ऋतु के आगमन की आहट देने लगा है. हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अभी कमजोर पड़ता नहीं दिख रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 7 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है.