Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Sep 6, 2026, Updated Sep 6, 2026, 8:06 PM IST

देश के कई हिस्सों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण आज यानी 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, यह दबाव का सिस्टम अगले दो दिनों में धीरे-धीरे पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ सकती है.

Agriculture Live Blog

देश के कई हिस्सों में मॉनसून अभी भी सक्रिय है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण आज यानी 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के अनुसार, यह दबाव का सिस्टम अगले दो दिनों में धीरे-धीरे पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ सकती है. इसके असर से मध्य भारत और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं आज के मौमस का हाल. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. 

Sep 6, 2026, 7:38 PM (7 घंटे पहले)

पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में अलर्ट; बिहार में 22 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित

Posted by :- Prateek

पटना: बिहार और पड़ोसी राज्य झारखंड में भारी बारिश के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ने से बिहार के 12 जिलों में 22 लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. रविवार को पटना में गंगा का जलस्तर बाढ़ के उच्चतम स्तर को पार कर गया, जिसके बाद अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर दिया है. ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कुछ ट्रेनों को रद्द और डायवर्ट किया है. ऐसा पटना-गया सेक्शन पर पुनपुन और परसा बाजार स्टेशनों को जोड़ने वाले पुल पर जलस्तर के खतरनाक स्तर तक पहुंचने के कारण किया गया है. अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए अलग-अलग जिलों में कुल 190 कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) चलाए जा रहे हैं, जबकि फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए 1,429 नावें लगाई गई हैं. (पीटीआई)

Sep 6, 2026, 6:28 PM (8 घंटे पहले)

भारत 110 kmph तक की रफ़्तार से हाइड्रोजन ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है: रेलवे बोर्ड प्रमुख

Posted by :- Prateek

इंदौर: रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और CEO सतीश कुमार ने रविवार को कहा कि भारतीय रेलवे देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को 110 kmph तक की रफ़्तार से चलाने की तैयारी कर रहा है, जबकि 120 kmph की रफ़्तार पर इसके ट्रायल पूरे हो चुके हैं. कुमार ने इंदौर में पत्रकारों से कहा, "अब तक हाइड्रोजन ट्रेन की ऑपरेशनल स्पीड 75 kmph रखी गई है. हालांकि, 120 kmph की रफ़्तार के लिए ट्रायल पूरे हो चुके हैं। इसके बाद, अब इसे ज़्यादा से ज़्यादा 110 kmph की रफ़्तार से चलाने की कोशिशें की जा रही हैं."

Sep 6, 2026, 5:31 PM (9 घंटे पहले)

सीएम योगी ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया, समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना

Posted by :- Prateek

चित्रकूट (UP): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यहां बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और लोगों को राहत सामग्री बांटी. साथ ही, बाढ़ से बेघर हुए परिवारों को ज़मीन आवंटन के प्रमाण-पत्र भी सौंपे. बाढ़ प्रभावित चित्रकूट में एक सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने दावा किया कि उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद बाढ़ राहत की गुणवत्ता में बदलाव आया है. पहले लोगों को सिर्फ़ "सूखी रोटी" मिलती थी, जबकि अब सरकार 26 तरह की चीज़ों वाला 50 किलो का एक पूरा राहत पैकेज देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली समाजवादी पार्टी सरकार ने बाढ़ पर कोई ध्यान नहीं दिया और "SP के गुंडे" पीड़ितों के लिए आई पूरी राहत राशि लूट लेते थे. (पीटीआई)

Sep 6, 2026, 4:52 PM (10 घंटे पहले)

सरकार ने 10 दिन में ही बेच दिया 4000 टन प्याज, कीमत- सिर्फ 35 रुपये किलो

Posted by :- Sandeep kumar

एक ओर जहां चीनी की कीमतों में बीते दिनों त्योहारों पर मिठास कम करने का काम किया, तो वहीं प्याज लोगों की आंख से आंसू निकालती हुई नजर आई. देशभर में प्याज की कीमतों में तेज उछाल देखने मिला था. इसे देखते हुए सरकार ने कांदा एक्सप्रेस के जरिए तमाम बड़े शहरों में प्याज का बफर स्टॉक रिलीज किया और ताजा अपडेट देखें, तो सरकार ने सिर्फ 10 दिनों में ही 4000 टन बफर स्टॉक प्याज बेच दिया है. 

Sep 6, 2026, 3:38 PM (11 घंटे पहले)

गंगा में सबसे अधिक पानी आया है जिसकी कल्पना नही की जा सकती थी: विजय चौधरी

Posted by :- Sandeep kumar

समस्तीपुर : गंगा में सबसे अधिक पानी आया है जिसकी कल्पना नही की जा सकती थी : डिप्टी सीएम विजय चौधरी

गंगा नदी ने सारे रिकॉर्ड को तोड़ा 50.58 मीटर पानी का लेवल हुआ, गंगा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा : डिप्टी सीएम विजय चौधरी

गंगा के रिकॉर्ड टूटने से बिहार में बाढ़ की स्थिति बिगड़ी है है हमारे अधिकारी कैंप करके स्थिति को संभालने लगें है : विजय चौधरी

रियाहशी इलाका बाढ़ से प्रभावित न हो हमलोग इसकी व्यवस्था में कर रहें : डिप्टी सीएम विजय चौधरी

मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कैंप शुरू करने का निर्देश दिया गया है

Sep 6, 2026, 2:44 PM (12 घंटे पहले)

दिल्ली के सत्य निकेतन में 3 मंजिला इमारत ढही, मलबे में दबे कुछ लोग

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली में हो रही मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर तबाही मचाई है. दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है.

Sep 6, 2026, 2:15 PM (12 घंटे पहले)

असम में जानवरों की तस्करी करते पकड़ा गया शख्स, 50 से ज़्यादा मिले मवेशी

Posted by :- Sandeep kumar

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को बताया कि दक्षिण सालमारा-मानकाचार ज़िले से मवेशियों की तस्करी के शक में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया और 50 से ज़्यादा मवेशियों को बचाया गया.

उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा, "सोचा था कि नाव काम आएगी? यह बेकार की बात है. धुबरी के बाद, @SSalmaraPolice ने गश्त के दौरान 51 मवेशी और एक नाव ज़ब्त की। एक व्यक्ति को पकड़ा गया है."

सरमा ने ज़ोर देकर कहा कि यह कार्रवाई असम सरकार के गौ-संरक्षण और किसानों के हितों की रक्षा के संकल्प को दिखाती है.

उन्होंने आगे कहा, "चाहे सड़क हो या नदी, हम मवेशियों की तस्करी को रोकते रहेंगे। बहुत बढ़िया, @assampolice."

Sep 6, 2026, 12:13 PM (14 घंटे पहले)

PM जनधन योजना के हर चौथे खाते पर लगा ताला! UP में सबसे ज्यादा जीरो बैलेंस वाले

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत हर चौथा खाता निष्क्रिय (inoperative) है, जबकि लगभग 5.72 करोड़ खातों में ज़ीरो बैलेंस है. यह जानकारी RTI से निकलकर सामने आई है. एक एजेंसी के मुताबिक 12 अगस्त, 2026 तक प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के तहत 59 करोड़ से ज़्यादा खातों में कुल मिलाकर 3.15 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा की राशि जमा थी. वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने एक एक्टिविस्ट की RTI अर्ज़ी के जवाब में बताया कि देश भर में 59,03,74,907 PMJDY खाते थे, जिनमें कुल 3,15,179.90 करोड़ रुपये जमा थे.

Sep 6, 2026, 11:34 AM (15 घंटे पहले)

कश्मीर में सीजन का पहला Snowfall, बर्फ की सफेद चादर से ढकी गुरेज की काबुल गली

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा स्थित गुरेज घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी देखने को मिली. गुरेज की सुरम्य तुलैल घाटी में स्थित काबुल गली में बर्फबारी होने से पूरे इलाके में ठंड बढ़ गई है और मौसम में अचानक बदलाव आ गया है.

लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की सीमा के करीब स्थित काबुल गली गुरेज के सबसे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शामिल है. इस इलाके में मौसम की शुरुआत में ही बर्फबारी देखने को मिलती है. बर्फबारी के बाद पहाड़ियों ने सफेद चादर ओढ़ ली है, जिससे पूरी तुलैल घाटी की खूबसूरती और निखर गई है.

Sep 6, 2026, 11:14 AM (15 घंटे पहले)

पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर, बांदा में बाढ़ जैसे हालात

Posted by :- Sandeep kumar

पहाड़ों में हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब यूपी के बांदा में भी दिखाई देने लगा है. जिले से गुजरने वाली यमुना और केन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. दोनों नदियां इस समय उफान पर हैं, जिसके बाद जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद जिले की सभी बाढ़ चौकियों को एक्टिव कर दिया गया है. प्रशासन की टीमें लगातार नदी के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं. वहीं, पैलानी तहसील के कई रपटों पर पानी आ जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है. आपको बता दें कि यमुना और केन नदी हर साल बांदा जिले के कई इलाकों में परेशानी खड़ी करती हैं. बाढ़ आने पर पैलानी और बबेरू तहसील के कई गांव सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं और सैकड़ों परिवारों पर इसका असर पड़ता है. ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इन रास्तों पर आवागमन रोक दिया है और पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है. 

Sep 6, 2026, 10:07 AM (17 घंटे पहले)

बिहार के 11 जिलों में बाढ़ का असर, करीब 16.85 लाख लोग प्रभावित

Posted by :- Sandeep kumar

11 जिलों में बाढ़ का असर — पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार और अरवल

61 प्रखंड और 300 ग्राम पंचायतें प्रभावित

करीब 16.85 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं

पटना गांधीघाट पर गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर — 2016 के पिछले HFL (50.52 मीटर) से 5 सेंटीमीटर ऊपर है गंगा RISING TREND

पटना के पंडारक में गंगा 43.78 मीटर — 2021 के HFL (43.73 मीटर) से 5 सेंटीमीटर ऊपर, जलस्तर बढ़ रहा है

गंडक, कोसी, बूढ़ी गंडक, गंगा, पुनपुन, बागमती और घाघरा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

राहत-बचाव के लिए 27 SDRF और 7 NDRF टीमें विभिन्न जिलों में तैनात हैं

आज और कल राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश का पूर्वानुमान है

Sep 6, 2026, 9:19 AM (17 घंटे पहले)

पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, खतरे के निशान से ऊपर गंगा

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार में बाढ़ का दायरा लगातार बढ़ रहा है. पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.57 मीटर पहुंच गया, जो 2016 के उच्चतम स्तर से 5 सेंटीमीटर ऊपर है. पटना समेत राज्य के 11 जिलों की 300 से ज्यादा पंचायतें पानी से घिर चुकी हैं, जिससे करीब 16.85 लाख आबादी सीधे तौर पर प्रभावित हुई है.

Sep 6, 2026, 8:32 AM (18 घंटे पहले)

संगरूर में किसानों का हल्ला बोल, बैरिकेड तोड़कर एसएसपी कार्यालय का घेराव

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब भर में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां की ओर से चलाए जा रहे पक्के मोर्चे का आज सातवां दिन है. संगरूर में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसएसपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई.

किसानों ने पहले ही ऐलान किया था कि वे संगरूर एसएसपी कार्यालय का घेराव करेंगे. इसी ऐलान के तहत बड़ी संख्या में किसान एसएसपी कार्यालय के बाहर पहुंचे. पुलिस की ओर से किसानों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए थे.

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए और आगे बढ़ते हुए एसएसपी कार्यालय के मुख्य गेट तक पहुंच गए. इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. 

Sep 6, 2026, 8:13 AM (19 घंटे पहले)

दिल्ली-NCR में आज फिर भारी बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

आज यानी 6 सितंबर को देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान जताया है. उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और बिजली चमकने की भी संभावना है.