Agriculture News Live Updates: करनाल से बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र में महापड़ाव के लिए रवाना हुए किसान, ट्रेड डील का करेगे विरोध

क‍िसान तक Feb 23, 2026, Updated Feb 23, 2026, 2:09 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. यह संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रही है. मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, खासकर बंगाल की खाड़ी, केरल तट, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 26 फरवरी तक समुद्री हालात खराब रह सकते हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. यह संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रही है. मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, खासकर बंगाल की खाड़ी, केरल तट, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 26 फरवरी तक समुद्री हालात खराब रह सकते हैं.

Feb 23, 2026, 2:09 PM (5 घंटे में)

करनाल से बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र में महापड़ाव के लिए रवाना हुए किसान, ट्रेड डील का करेगे विरोध

Posted by :- Sandeep kumar

करनाल से बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र सीएम आवास के सामने तीन दिन के महापड़ाव के लिए रवाना हुए किसान. नो संगठनों के किसान भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील का करेगे विरोध. किसानों ने कहा ट्रेड डील से किसानों को होगा काफी नुकसान. हरियाणा किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले प्रदेश भर के किसान कुरुक्षेत्र में होंगे एकजुट

Feb 23, 2026, 1:23 PM (4 घंटे में)

आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम में 'मिलावटी' दूध पीने से चार लोगों की मौत

Posted by :- Sandeep kumar

आंध्र के राजामहेंद्रवरम में 'मिलावटी' दूध पीने से चार लोगों की मौत हो गई है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि पूर्वी गोदावरी जिले में एक गैर-कानूनी वेंडर द्वारा सप्लाई किए गए मिलावटी दूध को पीने के बाद पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई.

रविवार को दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आज दो और लोगों की मौत हो गई.

राजमहेंद्रवरम नॉर्थ ज़ोन के डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (DSP) वाई श्रीकांत ने PTI को बताया, "शहर में एक गैर-कानूनी वेंडर द्वारा सप्लाई किए गए मिलावटी दूध को पीने के बाद पिछले दो दिनों में चार लोगों की मौत हो गई."

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि खराब दूध की वजह से किडनी (गुर्दे) फेल हो गई, जिससे अचानक यूरिन में रुकावट आई और मौत हो गई.

चारों पीड़ितों ने उसी लोकल वेंडर से दूध खरीदा था जो राजामहेंद्रवरम में घरों में सप्लाई करता था.

Feb 23, 2026, 12:48 PM (4 घंटे में)

गोधन समागम में पेश हुई जानवरों की जांच के लिए आधुनिक मशीनें

Posted by :- Sandeep kumar

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित गोधन समागम में आधुनिक पशु चिकित्सा मशीनों का प्रदर्शन किया गया. इस कार्यक्रम में लॉर्ड्स मार्क इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा निर्मित मशीनें पेश की गईं, जो जानवरों की बीमारियों का निदान मिनटों में कर सकती हैं. इन मशीनों की खासियत यह है कि यह 13 प्रकार के जानवरों जैसे गाय, भैंस, कुत्ते, बकरी, ऊंट, और खरगोश आदि की जांच कर सकती हैं.

Feb 23, 2026, 12:01 PM (3 घंटे में)

ट्यूलिप के फूल राजधानी दिल्ली की बढ़ा रहे शोभा, पर्यटकों के लिए बना सेल्फी का केंद्र

Posted by :- Sandeep kumar

बसंत के मौसम में कश्मीर की शोभा उसके ट्यूलिप के फूलों से होती है. इन रंग बिरंगे मनमोहक फूलों को देख कर सैलानियों के चेहरे खिल जाते हैं. अब वही ट्यूलिप के फूल राजधानी दिल्ली की शोभा बढ़ा रहे हैं. दिल्ली के NDMC इलाक़े में टोली फ़ेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है, जहां कई रंगों की ख़ूबसूरत ट्यूलिप के फूलों की छटा बिखरी हुई है.
नीदरलैंड से आयात किए गए ट्यूलिप के उत्पादों को पूरे इंडियंस इलाक़े में लगाया गया है और बसंत ऋतु में इनमें लगे हुए रंग बिरंगे फूलों ने पूरे माहौल को ख़ूबसूरत कर दिया है. पर्यटकों के लिए और दिल्ली वालों के लिए अब ये तस्वीरें लेने और सेल्फी का केंद्र बन गया है.

 

 

Feb 23, 2026, 11:14 AM (2 घंटे में)

कन्नौज में पहुंचा ‘किसान तक’ का किसान कारवां, फूल-आलू और पशुपालन से आय बढ़ाने पर मंथन

Posted by :- Sandeep kumar

इत्र की राजधानी कन्नौज की सुगंधित फिज़ा के बीच ‘किसान तक’ का किसान कारवां आज जिले के नजरापुर पट्टी गांव में अपने 29वें पड़ाव पर पहुंचा. जहां खेतों में पारंपरिक फसलों के साथ फूल और आलू की खेती किसानों की समृद्धि का मार्ग बना रही है, वहीं इत्र उद्योग की पहचान से जुड़ा यह जिला कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं को भी नई दिशा दे रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया टुडे ग्रुप की संयुक्त पहल से राज्य के 75 जिलों में चल रही इस विशेष कवरेज के तहत आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान जुटने लगे हैं.
कार्यक्रम स्थल पर कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, स्वयं सहायता समूहों तथा प्रगतिशील किसानों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है. कारवां के दौरान फूलों की व्यावसायिक खेती, आलू उत्पादन की उन्नत तकनीक, पशुपालन से अतिरिक्त आय, और कृषि आधारित लघु उद्योगों पर विशेष चर्चा की जाएगी.

Feb 23, 2026, 10:32 AM (एक घंटा में)

कश्मीर के मौसम में बड़ा उलटफेर, अचानक बर्फ की चादर गायब

Posted by :- Sandeep kumar

साल 2026 में देश के कई हिस्सों में मौसम में समय से पहले ही बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कई जगहों पर समय से पहले तापमान में बढ़त देखने को मिल रही है. वहीं कश्मीर में भी अब बादाम के फूल सामान्य समय से पहले ही खिल गए हैं. फरवरी के तीसरे हफ्ते में ही घाटी सफेद और गुलाबी रंगों से सज गई है.

Feb 23, 2026, 9:51 AM (एक घंटा में)

लखनऊ में आज सजेगा गौ-सेवा का महाकुंभ, पशुपालकों को मिलेंगे गोकुल और नन्द बाबा पुरस्कार

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में 23 फरवरी यानी आज 'गोधन समागम-2026' का भव्य आयोजन होने जा रहा है. पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह सुबह 10:30 बजे इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में गौ-वंश के संरक्षण और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने वाले कर्मठ लोगों को प्रोत्साहित करना है. कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2024-25 के लिए कुल 63 'गोकुल पुरस्कार' और 49 'नन्द बाबा पुरस्कार' प्रदान किए जाएंगे.

Feb 23, 2026, 9:29 AM (24 मिनट में)

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के लिए लिखी योगी की पाती

Posted by :- Sandeep kumar

नए भारत का नया उत्तर प्रदेश 9 वर्षों में नव-निर्माण का स्वर्णिम अध्याय बन चुका : सीएम

सुशासन और समावेशी नीति के बल पर आज देश के टॉप-3 राज्यों में है यूपी: सीएम

प्रदेश के बढ़ते सामर्थ्य की आधारशिला है युवा, महिलाएं और अन्नदाता : सीएम

वंचितों, पिछड़ों और दलितों के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध हैं हम: सीएम

वन डिविजनल हेडक्वार्टर-वन स्पोर्टस कॉलेज/एक्सीलेंस सेंटर, 'टेक युवा-समर्थ युवा' योजना और एआई मिशन युवाओं को कर रहा सशक्त : सीएम

महिला उद्यमी उत्पाद विपणन योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजनाओं से माताएं और बहनें हो रही सशक्त : सीएम

श्रमजीवी महिला छात्रावास बेटियों को देगा सुरक्षित वातावरण: सीएम

2017 से पहले उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा में पढ़ने वाली बेटियां नंगे पैर जाती थी स्कूल : सीएम

हमारी सरकार में बेटियों को दो यूनिफॉर्म, बैंग, बुक्स, शूज, सॉक्स और स्वेटर अनिवार्य रूप से मिलें: सीएम

हमारी सरकार ने क्षेत्र, जाति, मजहब नहीं देखा क्योंकि बेटियां पूरे समाज की है: सीएम

पसीना बहाने वाले अन्नदाता को उत्पादों का अधिक से अधिक मूल्य मिलना चाहिए: सीएम

सरकार ने अन्नदाताओं के उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था की: सीएम

2017 से पहले बिजली कटौती अत्यधिक थी, तो ट्यूबवेल कैसे चलते? हमने 16 लाख से अधिक किसानों को निःशुल्क बिजली दी: सीएम

वृद्धावस्था, दिव्यांगजन और निराश्रित महिला पेंशन के 1 करोड़ 6 लाख लाभार्थियों के लिए धनराशि बढ़ाई: सीएम

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर जी, सद्‌गुरु रविदास जी महाराज और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमाओं को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए ₹500 करोड़ उपलब्ध करवाए गए: सीएम

विकसित उत्तर प्रदेश@2047 का संकल्प तभी सिद्ध होगा, जब प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा: सीएम

Feb 23, 2026, 8:40 AM (26 मिनट पहले)

हरियाणा सरकार ने धान किसानों से MSP का वादा पूरा नहीं किया: दीपेंद्र हुड्डा

Posted by :- Sandeep kumar

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा कि 2024 के हरियाणा चुनावों से पहले, BJP ने 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) पर धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इसे भूल गई.

BJP सरकार में, किसानों को बाजरा और कपास का भी सही दाम नहीं मिला, हुड्डा ने यहां से करीब 70 km दूर नारनौंद में कांग्रेस ऑफिस का उद्घाटन करने के बाद अनाज मंडी में एक सभा में कहा.

2024 के हरियाणा चुनावों से पहले, BJP ने सत्ता में वापस आने पर किसानों को धान के लिए 3,100 रुपये प्रति क्विंटल का MSP देने का वादा किया था, लेकिन इसे पूरा नहीं किया.

Feb 23, 2026, 8:16 AM (एक घंटा पहले)

MCB जिले में बड़ा घोटाला? कठौतिया धान खरीद केंद्र से 900 बोरी धान गायब

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के धान खरीद केंद्र कठौतिया में 900 बोरी धान गायब होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. ये मामला सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि बड़े स्तर पर गड़बड़ी और संभावित हेराफेरी की आशंका को ओर इशारा करता है. सवाल सीधा है कि आखिर 900 बोरी धान गया तो गया कहां? जब धान उठाव के लिए गोयल राइस मिल को डीओ जारी किया गया, जिसमें 120 क्विंटल धान का गेट पास बना कर भेजा गया था, लेकिन खरीद केंद्र के स्टॉक उतना धान मौजूद नहीं था और जो धान था भी वो भी बिखरा था, जिसके कारण गाड़ी को खाली लौटना पड़ा.

Feb 23, 2026, 7:33 AM (2 घंटे पहले)

महेंद्रगढ़ में पेट्रोल पंप से 50 हजार लूटे, सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

Posted by :- Sandeep kumar

महेंद्रगढ़ के नारनौल में निजामपुर थाना क्षेत्र में रात के समय एक युवक ने पिस्तौल तान कर पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गया. लूट करने की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हो गई. इस बारे में पंप संचालक ने पुलिस में सूचना दी है. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है. 

Feb 23, 2026, 7:03 AM (2 घंटे पहले)

बदरीनाथ में अलग-अलग जगहों पर हल्की बर्फबारी

Posted by :- Sandeep kumar

चमोली मैं रविवार दोपहर बाद अचानक मौसम में करवट बदली, वही ऊंचाई वाली जगह पर एक बार फिर से बर्फबारी तो निचली जगहों पर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश देखने को मिली, जहां मौसम ने करवट बदली वही बद्रीनाथ धाम हेमकुंड साहिब सहित जनपद के तमाम ऊंचाई वाली जगह पर हल्की बर्फबारी का दौर देखने को मिला लंबे समय के अंतराल के बाद एक बार फिर से पहाड़ों में हल्की बर्फबारी हुई है.