Agriculture News Live Updates: बिहार सरकार पत्तेदार सब्जियों में आर्सेनिक की मात्रा कम करने के लिए साइंटिस्ट की लेगी मदद

क‍िसान तक Feb 22, 2026, Updated Feb 22, 2026, 3:23 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. यह संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रही है. मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, खासकर बंगाल की खाड़ी, केरल तट, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 26 फरवरी तक समुद्री हालात खराब रह सकते हैं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने आज दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है. यह संभावना दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण बन रही है. मछुआरों को भी समुद्र में न जाने की सख्त सलाह दी गई है, खासकर बंगाल की खाड़ी, केरल तट, लक्षद्वीप और कोमोरिन क्षेत्र में 26 फरवरी तक समुद्री हालात खराब रह सकते हैं.

Feb 22, 2026, 3:23 PM (5 घंटे में)

बिहार सरकार पत्तेदार सब्जियों में आर्सेनिक की मात्रा कम करने के लिए साइंटिस्ट की लेगी मदद

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार सरकार ने कुछ जिलों में पत्तेदार और जड़ वाली सब्जियों में बढ़ते आर्सेनिक लेवल से निपटने के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट के साइंटिस्ट और अधिकारियों को शामिल करने का फैसला किया है, अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.

कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने PTI को बताया कि राज्य सरकार प्रभावित इलाकों में किसानों के लिए एक जागरूकता अभियान शुरू करने की भी योजना बना रही है ताकि उन्हें सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया जा सके.

Feb 22, 2026, 2:19 PM (4 घंटे में)

ओडिशा के सब्जी मार्केट में आग लगने से जल गईं 50 से ज़्यादा दुकानें

Posted by :- Sandeep kumar

ओडिशा के पारादीप शहर के एक सब्जी मार्केट में आग लगने से 50 से ज़्यादा दुकानें जल गईं, फायर सर्विस डिपार्टमेंट के एक अधिकारी ने बताया.

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात जगतसिंहपुर जिले के मार्केट में बांस और प्लास्टिक शीट से बने टेम्पररी स्ट्रक्चर में आग तेज़ी से फैल गई.

किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है.

Feb 22, 2026, 1:27 PM (3 घंटे में)

MP के श्योपुर में अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, हेलीकॉप्टर में दुल्हनिया लेकर आया किसान का बेटा

Posted by :- Sandeep kumar

शादियों के सीजन के बीच मध्यप्रदेश के श्योपुर में हुई एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई. यहां एक किसान के बेटे की बारात हेलीकॉप्टर से रवाना हुई फिर दूल्हा हेलीकॉप्टर से ही दुल्हनियां को विदा करा वापस अपने घर लौटा. नजारा देखने ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा.

Feb 22, 2026, 12:36 PM (2 घंटे में)

किसान नेता के सपोर्टर्स ने गाजियाबाद में हाउस अरेस्ट का दावा किया, पुलिस ने किया इनकार

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास के मेरठ दौरे से पहले, यहां ट्रॉनिका सिटी में पुलिस ने एक किसान नेता को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया, ऐसा उनके सपोर्टर्स ने कहा.

कथित हाउस अरेस्ट के कारण स्थानीय किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया, हालांकि पुलिस ने किसान नेता को हिरासत में लेने से इनकार किया, जो छह गांवों में अधिग्रहित जमीन के लिए ज्यादा मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

प्रधानमंत्री रविवार को मेरठ में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के एक अहम हिस्से का उद्घाटन करेंगे, जो गाजियाबाद से करीब 50 km दूर है.

Feb 22, 2026, 11:53 AM (2 घंटे में)

किसान संगठनों ने AI समिट में IYC के विरोध की निंदा की, कहा- राहुल गांधी को मांगनी चाहिए माफी

Posted by :- Sandeep kumar

कई किसान संगठनों ने शनिवार को इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस यूथ विंग के विरोध की निंदा की और राहुल गांधी से माफी की मांग की.

इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के कार्यकर्ताओं के एक ग्रुप ने शुक्रवार को AI समिट की जगह भारत मंडपम के एक एग्जीबिशन हॉल में थोड़ा विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया. 

Feb 22, 2026, 11:07 AM (एक घंटा में)

आलू किसानों पर भारी संकट, औने-पौने दामों में बिक रही फसल

Posted by :- Sandeep kumar

आलू किसानों के सामने इस समय गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. बाजार में बटाटे के भाव अचानक गिर जाने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है.
फिलहाल बटाटे का भाव मात्र 4 से 5 रुपये प्रति किलो तक सिमट गया है, जो किसानों की लागत का आधा भी नहीं है.

किसानों का कहना है कि आलू की खेती में बीज, खाद, दवा, सिंचाई, मजदूरी और ट्रांसपोर्ट पर भारी खर्च आता है. एक किलो आलू तैयार करने की लागत इससे कहीं ज्यादा होती है, लेकिन बाजार में उन्हें बेहद कम दाम मिल रहे हैं.
इस कारण किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है और कई किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं. 

Feb 22, 2026, 10:17 AM (3 मिनट में)

बिजनौर में एक पशुशाला में भड़की भीषण आग, किसान को हुआ लाखों का नुकसान

Posted by :- Sandeep kumar

जनपद बिजनौर के गांव टांडा सिक्कावाला में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया. बलराज सिंह पुत्र सुक्खन सिंह की निजी पशुशाला में अचानक लगी आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया. इस अग्निकांड में एक दुधारू भैंस जिंदा जल गई, जबकि अन्य पशु भी झुलस गए. हादसे में पशुशाला समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान राख हो गया.

मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजकर 20 मिनट पर पशुशाला में अचानक एक छोटी सी चिंगारी से आग भड़क उठी. देखते ही देखते आग ने पूरे शेड को अपनी चपेट में ले लिया. उस समय पशुशाला में कुल सात पशु बंधे हुए थे, जिनमें कटिया, बैल, बकरी और एक दुधारू भैंस शामिल थी, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पशु खुद को बचाने के लिए इधर-उधर छटपटाते रहे, लेकिन बंधे होने के कारण बाहर नहीं निकल सके. 

Feb 22, 2026, 9:42 AM (32 मिनट पहले)

यूपी के झांसी में हुई बेटी की अनोखी विदाई, डोली नहीं हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन

Posted by :- Sandeep kumar

हर माता-पिता का सपना होता कि उनके बच्चों की शादी एक यादगार बने. इसके लिए वह हर सम्भव प्रयास भी करता है। ठीक ऐसा ही भावुक और खास नजारा यूपी के झांसी में उस समय देखने को मिला जब एक पिता ने अपनी बेटी की विदाई डोली या फिर कार से नहीं बल्कि हैलीकाप्टर से की. जैसे ही दुल्हन हेलकॉप्टर में बैठी पूरा इलाका इस अनोखी विदाई का गवाह बन गया. 

मामला झांसी के सीपरी बाजार क्षेत्र में श्रीराम ढाबे के पास का है. जहां रहने वाले किसान कन्हैंया लाल यादव की बड़ी बेटी सरिता बीकॉम की पढाई कर रही है. सरिता दो बहनों में सबसे बड़ी है और उसका एक भाई भी है. कन्हैया ने अपनी बेटी सरिता का विवाह बड़गांव इलाके में रहने वाले आर्पित के साथ किया है. बेटी की शादी को खास बनाने के लिए पिता ने सारी रस्में धूमधाम से करते हुए उसकी विदा हेलीकॉप्टर से की. इसके बाद वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपनी सुसराल पहुंची. इस अनोखी विदाई को देखने के लिए हुजूम लग गया. (प्रमोद कुमार गौतम की रिपोर्ट)

Feb 22, 2026, 9:04 AM (एक घंटा पहले)

धौलपुर में बदला खेती का ट्रेंड, सरसों छोड़ गेहूं और आलू की ओर मुड़े किसान

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान के धौलपुर जिले में इस बार किसानों ने सरसों की बुवाई कम कर गेहूं और आलू की बुवाई अधिक की है. ऐसा इसलिए क्योंकि मॉनसूनी सीजन में अधिक बारिश के कारण खेत जलमग्न हो गए थे और खरीफ की फसल नष्ट हो गई थी. किसानों ने बाजार में आलू और गेहूं की कीमत अधिक मिलने के कारण इस बार इन दोनों फसलों की बुवाई पर अधिक जोर दिया हैं. लेकिन बदलते मौसम ने किसानों की चिंता फिर बढ़ा दी है. जिले के कई इलाकों में सरसों और आलू की फसल पक कर तैयार हैं. लेकिन सरसों में माहू कीट ने हमला कर दिया है, जिससे पैदावार कम होने की संभावना है. (उमेश मिश्रा की रिपोर्ट)

Feb 22, 2026, 8:33 AM (2 घंटे पहले)

ट्रेड डील पर केजरीवाल का बयान, कहा- PM मोदी ने अपने राज छुपाने के लिए पूरे देश के किसानों को रखा गिरवी

Posted by :- Sandeep kumar

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दो दिवसीय गुजरात दौरे पर है. अरविंद केजरीवाल ने गुजरात सरकार द्वारा पेश किए गए बजट को लेकर असंतोष जाहिर करके कहा, गुजरात में कांग्रेस तो बीजेपी की जेब में है. गुजरात की जनता कांग्रेस को वोट देना नहीं चाहती तो बीजेपी को यह अहंकार आ चुका है कि हमें जनता के लिए कुछ करने की जरूरत नहीं है. वही भारत और यूएस के बीच ट्रेड डील पर कहा, PM मोदी ने अपने कुछ राज छुपाने के लिए पूरे देश के किसानों को पूरे देश को अमेरिका के सामने गिरवी रख दिया है. अमेरिका के सामने उन्होंने देश को बेच दिया है. जिसके लिए देश पीएम को कभी माफ नहीं करेगा.

Feb 22, 2026, 8:07 AM (2 घंटे पहले)

उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री, 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान!

Posted by :- Sandeep kumar

देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ दक्षिण भारत में भारी बारिश के का अलर्ट जारी किया गया है, तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कई हिस्सों में गर्मी का असर दिखने लगा है.  

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान के बढ़ने की संभावना जताई गई है. अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. फरवरी के अंत तक कई इलाकों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, इससे गर्मी का असर देखने को मिल सकता है.