Agriculture News Live Updates: राजस्थान में जन कल्याण की तैयारियां तेज, CM भजनलाल शर्मा ने ली समीक्षा बैठक

क‍िसान तक Jun 27, 2026, Updated Jun 27, 2026, 6:48 PM IST

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. वहीं, अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

Agriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2 से 3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष इलाकों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. वहीं, अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Jun 27, 2026, 6:47 PM (3 घंटे में)

VB-G RAM G योजना को लेकर सक्रिय हुई राजस्थान सरकार, CM ने की उच्च स्तरीय बैठक

Posted by :- prachi

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ग्रामीण एवं शहरी जन कल्याण शिविरों के साथ-साथ VB-G-RAM-G योजना की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की. इस बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों को समय पर लाभ पहुंचाना है, इसलिए सभी तैयारियां समयबद्ध और बेहतर समन्वय के साथ पूरी की जानी चाहिए.

Jun 27, 2026, 5:49 PM (2 घंटे में)

दिल्ली में मॉनसून से पहले डेंगू मलेरिया बीमारी से निपटने के लिए MCD ने शुरू की तैयारी

Posted by :- Sandeep kumar

डेंगू,, एक ऐसी बीमारी है जो मॉनसून के मौसम में मच्छरों के काटने से होती है कई बार इस बीमारी की वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है, दुनिया में बीमारियों के मद्दे नजर विज्ञान कितना विकसित हो गया है. बावजूद इसके इस बीमारी के लिए अभी तक ना तो कोई दवा बनी है और ना ही कोई वैक्सीन है, लिहाजा इस बीमारी से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है जागरूकता. राजधानी दिल्ली में डेगू और मलेरिया बीमारी से निपटने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यहां के म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के हाथों में है. दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में एमसीडी द्वारा एक एंटी डेंगू डे दिल्ली मनाया गया जिसमें पोश इलाकों में भी रहने वाले लोगों को यह बीमारी को कैसे फैलने से रोका जाए इसके लिए जागरूक किया गया. 

Jun 27, 2026, 5:14 PM (एक घंटा में)

जयपुर के डेयरी किसानों ने केंद्र की इथेनॉल नीति की आलोचना

Posted by :- Sandeep kumar

जयपुर में डेयरी किसानों के एक समूह ने केंद्र की इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल नीति के ख़िलाफ़ "M-20 आंदोलन" शुरू करने की घोषणा की.

यह विरोध आंदोलन सरकार की E20 नीति का विरोध करता है और मिश्रित पेट्रोल को मिलावट के समान मानता है. 

जयपुर दुग्ध उत्पादक संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमन यादव ने कहा कि यह आंदोलन डेयरी किसानों, युवाओं और आम जनता का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्हें इथेनॉल मिलाने की नीति और उसके असर को लेकर चिंताएं हैं.

यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "सरकार की पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की नीति की तर्ज पर, दूध और पानी को मिलाकर प्रतीकात्मक रूप से 'M-20' नाम अपनाया गया है."

Jun 27, 2026, 3:37 PM (8 मिनट पहले)

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पर करीब 1 करोड़ रुपये की सब्सिडी लेने के आरोपों

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी पर उनके ही विभाग से करीब 1 करोड़ रुपये की सब्सिडी लेने के आरोपों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर उन पर हमलावर है. अब इन आरोपों पर खुद केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने खुलकर अपनी बात रखी है और विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया है.

Jun 27, 2026, 2:26 PM (एक घंटा पहले)

केम्पेगौड़ा जयंती के मौके पर बेंगलुरु में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे: CM डी.के. शिवकुमार

Posted by :- Sandeep kumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु के संस्थापक माने जाने वाले नादाप्रभु केम्पेगौड़ा की 517वीं जयंती के मौके पर शहर भर में 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे.

मुख्यमंत्री ने यहां केम्पेगौड़ा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाने के बाद यह बात कही और पौधारोपण अभियान चल रहा है.

शिवकुमार ने कहा, "मैं केम्पेगौड़ा जयंती के मौके पर लोगों को बधाई देता हूं. हमें सोचना चाहिए कि बेंगलुरु के बिना कर्नाटक का क्या हाल होता. पूरी दुनिया बेंगलुरु और केम्पेगौड़ा के आदर्शों को देख रही है. उन्होंने सार्वभौमिक मानवतावाद के सिद्धांत के साथ बेंगलुरु का विकास किया, हम सभी नागरिकों को इसे बचाना और सुरक्षित रखना चाहिए."

यहां पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बेंगलुरु शहर में 15 लाख पौधे लगाकर हम इसे एक बार फिर 'गार्डन सिटी' बना रहे हैं."

Jun 27, 2026, 1:52 PM (2 घंटे पहले)

आज से गुजरात के बड़े शहरों में दौड़ेगी भारत टैक्सी, अमित शाह ने की लॉन्च

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात के गांधीनगर में सहकारी आधारित टैक्सी सेवा 'भारत टैक्सी' के शुभारंभ के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...भारत टैक्सी बनाने का सबसे पहला कारण यह है कि न तो हमारे ड्राइवरों और न ही हमारे ग्राहकों को किसी प्रकार के शोषण का सामना करना पड़े. दूसरा, ड्राइवरों का सम्मान किया जाना चाहिए. पंजीकरण के लिए वे किसी ऐप पर निर्भर नहीं हैं. आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि भारत टैक्सी से जुड़े सात लाख ड्राइवर इसके मालिक हैं- वे शेयरधारक हैं... भारत टैक्सी को पहले ही कई स्थानों पर प्रायोगिक आधार पर शुरू किया जा चुका है, और आज इसे गुजरात में औपचारिक रूप से लॉन्च किया जा रहा है. आज से, भारत टैक्सी ने गुजरात के सभी प्रमुख शहरों में दोपहिया, ऑटो-रिक्शा और चार पहिया वाहनों सहित आधिकारिक रूप से परिचालन शुरू कर दिया है."

Jun 27, 2026, 12:58 PM (3 घंटे पहले)

रोहतास जिले में खेत से किसान का शव बरामद, भूमि विवाद में हुई हत्या 

Posted by :- Sandeep kumar

बड़ी खबर सासाराम से है, जहां संझौली थाना क्षेत्र के खैरा भुतहा गांव में भूमि विवाद में एक किसान की हत्या का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने महेंद्र नट के शव को एक खेत से बरामद किया है. परिजनों ने जमीन के झगड़े में हत्या का आरोप लगाया है. पहले तो गांव में शोर हुआ कि रात में ठनका गिरने से महेंद्र नट की मौत हो गई है. लेकिन जब पुलिस पहुंची और शव की स्थिति देख ऐसा नहीं लगा कि ठनका से मौत हुई है. शरीर पर वज्रपात से झुलसने का कोई निशान नहीं पाया गया. ऐसे में हत्या के बिंदु पर पुलिस जांच कर रही है. 

Jun 27, 2026, 11:48 AM (4 घंटे पहले)

झारखंड में रांची समेत 20 शहरों के लिए अगले 48 घंटे भारी, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Posted by :- Sandeep kumar

झारखंड के कई हिस्सों में फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड सहित देश के 16 राज्यों में अगले दो दिनों के दौरान आंधी-पानी और आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान जताया है. 

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, पिछले 24 घंटों में मानसून थोड़ा कमजोर जरूर रहा है, लेकिन जल्द ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. अगले तीन दिनों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद है. 

Jun 27, 2026, 10:16 AM (5 घंटे पहले)

तमिलनाडु के 15 ज़िलों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

Posted by :- Sandeep kumar

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के अभी भी सक्रिय रहने के कारण रविवार से तमिलनाडु के 15 ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

यहां के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के एक ताजा बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार से नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुप्पुर, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, कन्याकुमारी और विरुधुनगर, तेनकासी और तिरुनेलवेली ज़िलों के घाट इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है.

तमिलनाडु के उत्तरी हिस्सों के बारे में, मौसम के आंकड़ों में कहा गया है कि इसी दौरान चेन्नई, तिरुवल्लुर, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू ज़िलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

मछुआरों को चेतावनी दी गई कि 29 जून से दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में 45-55 किमी/घंटा की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

Jun 27, 2026, 9:24 AM (6 घंटे पहले)

शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के लिए कई करोड़ रुपये की बागवानी परियोजनाओं की घोषणा की

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड के लिए कई करोड़ रुपये की बागवानी परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें मुक्तेश्वर में 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 'क्लीन प्लांट सेंटर' भी शामिल है.

उन्होंने राज्य को बागवानी का एक बड़ा केंद्र बनाने में मदद के लिए हर संभव केंद्रीय सहायता का वादा भी किया.

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 'खेत बचाओ अभियान' का उद्घाटन करते हुए चौहान ने कहा कि उत्तराखंड कृषि और बागवानी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही इस सेक्टर के एक प्रमुख केंद्र के तौर पर अपनी अलग पहचान बनाएगा.

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे. 

Jun 27, 2026, 8:46 AM (7 घंटे पहले)

13 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 90 की स्पीड से हवा

Posted by :- Sandeep kumar

देश में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने एक नया अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 27 जून को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. कुछ राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी है. लोगों से बेहद सतर्क रहने के लिए कहा गया है. इस आंधी के चलते कई जगहों पर बड़े-बड़े वृक्ष भी जड़ से उखड़ सकते हैं. पूर्वी राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. 

Jun 27, 2026, 8:44 AM (7 घंटे पहले)

UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की सुनीं समस्याएं

Posted by :- Sandeep kumar

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.