Agriculture News Live Updates: चंद्रपुर में बाघ का खूनी आतंक! एक ही दिन में दो किसानों की मौत

क‍िसान तक Oct 31, 2026, Updated Oct 31, 2026, 11:35 AM IST

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती सिस्टम में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके असर से नवंबर की शुरुआत में कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं.

Agriculture Live Blog

देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती सिस्टम में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके असर से नवंबर की शुरुआत में कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
 

Oct 31, 2026, 11:35 AM (5 घंटे में)

चंद्रपुर में बाघ का खूनी आतंक! एक ही दिन में दो किसानों की मौत

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में आदमखोर बाघों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है... जंगल से सटे गांवों में अब खेतों में काम करना भी जानलेवा साबित हो रहा है. शुक्रवार को जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में बाघ ने कहर बरपाया. दो किसानों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक चरवाहे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. वहीं, सिंदेवाही क्षेत्र में महज आठ दिनों के भीतर बाघ के हमले में यह तीसरी मौत बताई जा रही है. लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में भारी दहशत है.

Oct 31, 2026, 11:13 AM (5 घंटे में)

जालंधर में सरकार और प्रशासन की चेतावनी के बावजूद जलाई जा रही पराली

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब में हर साल पराली को आग लगाने की कई घटनाएं सामने आई है. वहीं, सरकार और प्रशासन की ओर से पराली को आग न लगाने की अपील समय समय पर की जाती है. लेकिन अपील के बावजूद भी उसे नजरअंदाज कर किसानों द्वारा पराली को आग लगाई जा रही है और पराली जलने से प्रदूषण का स्तर ज्यादा बढ़ने से हवा में उसका दुष्प्रभाव भी बढ़ रहा है. ऐसा हो एक मामला जालंधर के गांव पूरनपुर में देखने को मिला है. जहां बीती 22 ओर 23 तारीख को पराली को आग लगाई गई और कई एकड़ जमीन पर पराली को जलाया गया, पराली को आग लगाने की इस घटना के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम भी नहीं उठाया गया है. 

Oct 31, 2026, 10:14 AM (4 घंटे में)

बठिंडा में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा नाम 

Posted by :- Sandeep kumar

बठिंडा में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है किसान लगातार खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं. इससे जहां हवा प्रदूषित हो रही है वहीं आने वाले दिनों में यह जहरीला धुआं लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है बठिंडा के गांव दियोण में भी किसानों द्वारा पराली को आग लगाई गई.

किसान नेताओं ने पराली जलाने को अपना शौक नहीं, बल्कि मजबूरी बताया किसानों का कहना है कि सरकार चाहे रेड एंट्री कर दे मामले दर्ज कर ले या फिर कितने भी जुर्माने लगा दे लेकिन जब तक हर गांव में पराली के उचित प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते तब तक किसानों के पास पराली जलाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.

Oct 31, 2026, 9:54 AM (3 घंटे में)

अचानक लाल हो गया दंतेवाड़ा का आसमान, बादलों का रंग देख लोग हैरान

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोगों ने आसमान की ओर देखा तो नजारा कुछ अलग था. आसमान में छाए बादल लाल रंग में रंगे नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने आसमान पर लाल रंग की चादर डाल दी हो. देखते ही देखते इस नजारे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. आसमान का रंग क्यों बदला, इसकी असली वजह जानने के लिए मौसम विभाग या संबंधित एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा.