Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Aug 21, 2026, Updated Aug 21, 2026, 7:00 PM IST

देश में इस समय कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं धूप और तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस बी, उत्तर भारत में एक्टिव डिप्रेशन अब उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है.

Agriculture Live Blog

देश में इस समय कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं धूप और तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस बी, उत्तर भारत में एक्टिव डिप्रेशन अब उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. इसके असर से आज पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रहने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Aug 21, 2026, 6:55 PM (एक घंटा में)

महाराष्ट्र में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे का विरोध तेज, MVA नेताओं ने किसानों के साथ भरी हुंकार

Posted by :- Ravi Singh

महाराष्ट्र के सांगली में प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के खिलाफ किसानों का विरोध तेज हो गया है. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता जयंत पाटिल ने किसानों से एकजुट रहने की अपील करते हुए परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की. शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे विरोधी कृती समिति द्वारा आयोजित विरोध मार्च में महा विकास अघाड़ी (MVA) के कई प्रमुख नेता शामिल हुए. जयंत पाटिल ने राज्य सरकार पर अरबों रुपये की एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को प्राथमिकता देने और किसानों के खेतों तक पहुंचने वाली बुनियादी सड़कों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

Aug 21, 2026, 6:08 PM (3 मिनट में)

बारिश के बीच बढ़ा सूखे का संकट: 3 जून के 20% से बढ़कर 39% हुआ भारत का सूखा क्षेत्र

Posted by :- Ravi Singh

लगातार बारिश के बावजूद देश में सूखे की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. 3 जून को भारत का 20 प्रतिशत हिस्सा सूखा प्रभावित था, जो अब बढ़कर 39 प्रतिशत तक पहुंच गया है.(दीपू राय का इनपुट)

Aug 21, 2026, 5:42 PM (22 मिनट पहले)

कपकोट में भारी तबाही: भूस्खलन से दर्जनों गांवों का संपर्क कटा, राहत कार्य जारी

Posted by :- Ravi Singh

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात गंभीर कर दिए हैं. कपकोट क्षेत्र में भूस्खलन और बोल्डर गिरने से 9 प्रमुख मोटरमार्ग बंद हो गए हैं, जबकि कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. करीब दो दर्जन गांवों का जिलामुख्यालय से संपर्क टूट गया है और पिंडर घाटी के लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं. राहत एवं बचाव कार्य जारी हैं और लोगों से जोखिम वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है.

Aug 21, 2026, 4:25 PM (2 घंटे पहले)

मसूरी में बारिश का कहर, जारी बहु मंजिला इमारत मालवे के ढेर में तब्दील

Posted by :- Sandeep kumar

पहाड़ों की रानी मसूरी में बारिश आफत बनकर बरस रही है. टिहरी जनपद के मसूरी-कैंपटी रोड पर सांझा दरबार के पास भूस्खलन की चपेट में आने से एक मकान और दुकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए. हादसे के बाद पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार ने सरकार और प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता और रहने की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई है. 

Aug 21, 2026, 3:47 PM (2 घंटे पहले)

बाराबंकी में सरयू नदी की बाढ़ ने रोकी 50 गांवों में जीवन की रफ्तार 

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी की बाढ़ ने जिले के करीब 50 गांवों में जीवन की रफ्तार रोक दी है. कहीं घरों में पानी है तो कहीं खेत नदी में समा चुके हैं. लेकिन सबसे भयावह तस्वीर उन गांवों की है, जहां बाढ़ ने पहुंचने के रास्ते ही बंद कर दिए. रामनगर के जमका, पूरनपुर, परशुराम पुरवा और फाजिलपुर जैसे गांव नदी की दूसरी ओर फंस गए हैं. संपर्क मार्ग पानी में डूबने के बाद ग्रामीणों का आवागमन बंद है. बाराबंकी में नेपाल से पानी छोड़ने और लगातार बारिश नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 40 सेंटिमेंटर ऊपर है. 

Aug 21, 2026, 3:03 PM (3 घंटे पहले)

चीनी के बढ़ते दामों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान

Posted by :- Sandeep kumar

चीनी के बढ़ते दामों को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का भी बड़ा बयान सामने है, जिसमें उन्होंने कहा है कि गन्ने का रेट तो बड़ा नहीं है लेकीन चीनी के दाम बढ़ रहे है.

अब क्योंकि चीनी व्यापारियों के पास चली जाती है इसलिए दाम तो चीनी के बढ़ेंगे ही, बड़ी-बड़ी कंपनियां फूड क्षेत्र में आएगी तो इस पर कंट्रोल तो सरकार को करना चाहिए, चीनी मिलों ने चीनी के तो दाम बढ़ाए हैं क्या उन्होंने गन्ना किसानों को भी दिए हैं, ये पैसा सीधा बड़े व्यापारियों को जाता है और जो बड़े-बड़े चीनी के स्टॉक होल्डर होते है वह दम को बढ़ाने घटाने का काम करते हैं.

हम इतना कहेंगे कि गन्ना अब आएगा इसलिए गन्ने का दाम भी बढ़ाया जाना चाहिए या फिर उनको ब्याज देना चाहिए इसका लाभ किसानों को भी मिलना चाहिए. 

Aug 21, 2026, 1:31 PM (5 घंटे पहले)

प्रयागराज में उफान पर गंगा और यमुना नदी, भारी बारिश से बढ़ा जलस्तर

Posted by :- Sandeep kumar

प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर में बढ़ोतरी और लगातार बारिश से घाटें जलमग्न हो गई हैं. अरैल घाट में बन बैठने के स्थान और ऊपर बने गुंबद पानी में समा गए हैं, गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. प्रयागराज में गंगा और यमुना खतरे के निशान से कुछ ही नीचे रह गई है, कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकती है. 

Aug 21, 2026, 12:04 PM (6 घंटे पहले)

छत्तीसगढ़ कृषि विश्वविद्यालय ने पेपर लीक के कारण BSc विषय परीक्षा की रद्द, दिए जांच के आदेश

Posted by :- Sandeep kumar

यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) से जुड़े कॉलेजों में BSc (एग्रीकल्चर) दूसरे साल के एक विषय की परीक्षा गुरुवार को "क्वेश्चन पेपर लीक" की शिकायतों के बाद रद्द कर दी गई.

IGKV के एक अधिकारी ने PTI को बताया कि BSc दूसरे साल की एग्रीकल्चरल एंटोमोलॉजी परीक्षा गुरुवार सुबह 10 बजे शुरू होनी थी, लेकिन डीन के ऑफिस को सुबह करीब 9 बजे एक ईमेल मिला जिसमें कथित पेपर लीक की शिकायत की गई थी. ईमेल में कोई क्वेश्चन पेपर नहीं था. 

Aug 21, 2026, 11:21 AM (7 घंटे पहले)

मेरठ में किसान नेताओं के साथ पुलिस हिरासत में कथित बर्बरता का गंभीर आरोप

Posted by :- Sandeep kumar

मेरठ में किसान नेताओं के साथ पुलिस हिरासत में कथित बर्बरता का गंभीर आरोप, SSP और SOG पर लगे मारपीट के आरोप, पुलिस ने कहा हिस्ट्रीशीटर है खुद लगी चोट समाजवादी पार्टी कहा अत्याचार और बर्बरता है.

दिग्विजय भाटी की आंख पर गंभीर चोट और सूजन के निशान सामने आने का दावा, किसान नेताओं ने कार्रवाई की मांग की. 

Aug 21, 2026, 10:35 AM (7 घंटे पहले)

किसानों की सुरक्षा के लिए NLC के खिलाफ शिकायतों पर कार्रवाई की जाएगी: मंत्री

Posted by :- Sandeep kumar

NLC द्वारा नियमों के उल्लंघन से किसानों पर असर पड़ने की विपक्ष की शिकायतों पर प्रतिक्रिया देते हुए, तमिलनाडु की मंत्री एस. कीर्तना ने गुरुवार को विधानसभा में भरोसा दिलाया कि अगर कोई उल्लंघन पाया जाता है तो इस सरकारी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बहस के दौरान, AIADMK विधायक ए. अरुणमोझीथेवन ने NLC इंडिया लिमिटेड को लेकर चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी के कामकाज से खेती की ज़मीन को नुकसान पहुंचा है और खेतों में मिट्टी की परत जमा हो गई है, जिससे स्थानीय किसानों के साथ धोखा हुआ है. 

Aug 21, 2026, 10:03 AM (8 घंटे पहले)

CM सुवेंदु ने बाढ़ में मारे गए परिवारों के लिए 9 लाख रुपये के मुआवजे का किया ऐलान

Posted by :- Sandeep kumar

पश्चिम बंगाल के मंत्री सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पश्चिम मेदिनीपुर के बाढ़ प्रभावित सबांग का दौरा किया और बाढ़ में मारे गए दो लोगों के परिवारों के लिए 9-9 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया.

हवाई सर्वेक्षण करने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद, अधिकारी ने बताया कि सबांग ब्लॉक में 3,200 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और हर प्रभावित परिवार को 30,000 रुपये की सहायता दी जाएगी. 

Aug 21, 2026, 9:17 AM (9 घंटे पहले)

आंध्र प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, अन्नदाता सुखीभव योजना में 14,664 करोड़ रुपये जारी

Posted by :- Sandeep kumar

आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. अच्चन्नायडू ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार ने 'अन्नदाता सुखीभव-पीएम किसान' योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में 14,500 करोड़ रुपये से ज़्यादा जमा किए हैं. 

विधानसभा को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को दिए गए कुल 14,664 करोड़ रुपये के फंड में राज्य सरकार का हिस्सा 8,903 करोड़ रुपये था, जबकि केंद्र सरकार का हिस्सा 5,761 करोड़ रुपये था. 

Aug 21, 2026, 8:34 AM (10 घंटे पहले)

रीवा में बारिश का कहर, शहर में बाढ़ जैसे हालात

Posted by :- Sandeep kumar

रीवा में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बन गई है. शहर के कई इलाके पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं. घरों में पानी भर गया है, लोग सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं. झिरिया मोहल्ले में घरों में फंसे लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला. जिला प्रशासन, पुलिस और राहत दल लगातार मैदान में डटे हुए हैं. लेकिन इस बारिश ने एक परिवार की खुशियां भी छीन लीं, जब जर्जर इमारत का छज्जा गिरने से एक फूल व्यापारी की मौत हो गई. लगातार बारिश के चलते रीवा शहर के निपानिया, बिछिया, झिरिया, रानीतालाब, धोबिया टंकी और गुलाब नगर समेत कई इलाके जलमग्न हो गए हैं. 

Aug 21, 2026, 8:13 AM (10 घंटे पहले)

दिल्ली-NCR में बादल, यूपी-MP में भारी बारिश... 24 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मॉनसून

Posted by :- Sandeep kumar

देश के कई हिस्सों में 21 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने मध्य, उत्तर और उत्तर पूर्व भारत के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. पूर्वी मध्य प्रदेश में आज बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश का प्रमुख कारण है. इसका असर मध्य भारत के मौसम पर अगले कुछ दिनों तक बना रह सकता है.