
पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है. उत्तर भारत के कई राज्यों में आंधी, बारिश और ठंडी हवाओं के चलते तापमान नीचे आया है. इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने भी आगे बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड के कुछ और हिस्सों में दस्तक मजबूत की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों के लिए कई राज्यों में बारिश, तेज हवा, आंधी, ओलावृष्टि और कुछ इलाकों में लू का अलर्ट जारी किया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में जारी हुआ ब्रिक्स देशों का ऐतिहासिक कृषि घोषणा-पत्र
किसान केंद्र में, दुनिया साथ में: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
इंदौर से दुनिया को संदेश: लैब से खेत तक नवाचार, हर छोटे किसान तक पहुंचेगा लाभ- चौहान
प्राकृतिक खेती से डिजिटल एग्रीकल्चर तक, चार नए वैश्विक नेटवर्क पर सहमत ब्रिक्स देश- शिवराज सिंह
छोटे किसान, महिलाएं और युवाओं पर फोकस, इंदौर बैठक में बना व्यापक रोडमैप- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
खाद्य सुरक्षा, जलवायु संकट और कृषि व्यापार पर ब्रिक्स देशों की साझा प्रतिबद्धता- शिवराज सिंह
देशी बीजों की सुरक्षा से कार्बन क्रेडिट तक, इंदौर में तय हुई नई वैश्विक दिशा- शिवराज सिंह
महंगी खाद के बीच भी किसानों को सस्ती उर्वरक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा बोझ केंद्र सरकार उठा रही- शिवराज सिंह
नागपुर: अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के उमरेड जंगल में एक नाले में बाघ मृत पाया गया. उन्होंने बताया कि बाघ की उम्र पांच से छह साल थी. नागपुर के डिप्टी कंज़र्वेटर ऑफ़ फ़ॉरेस्ट (DCF) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह बाघ दक्षिणी उमरेड फ़ॉरेस्ट रेंज के मौज़ा चनोडा में मृत पाया गया. (पीटीआई)
आइजोल: शनिवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, केंद्र सरकार म्यांमार और बांग्लादेश के लगभग 40,000 शरणार्थियों और मणिपुर से विस्थापित हुए उन लोगों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये मूल्य का चावल देगी, जो अभी मिज़ोरम में शरण लिए हुए हैं. बयान में कहा गया है कि यह आश्वासन तब मिला जब मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक के दौरान शरणार्थियों को आश्रय देने में राज्य के सामने आ रही मानवीय चुनौतियों का ज़िक्र किया और केंद्र से मदद मांगी. केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यालय में हुई बैठक के दौरान, लालदुहोमा ने शाह को बताया कि मिज़ोरम अभी म्यांमार और बांग्लादेश के लगभग 40,000 शरणार्थियों और मणिपुर से आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों को आश्रय दे रहा है. (पीटीआई)
तिरुवनंतपुरम: CTCRI (ट्रॉपिकल ट्यूबर क्रॉप्स यानी उष्णकटिबंधीय कंद वाली फसलों पर रिसर्च करने वाली संस्था) के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि भारत ने खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली है और कृषि के क्षेत्र में एक ग्लोबल लीडर के तौर पर उभरा है. इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (ICAR)-सेंट्रल ट्यूबर क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट (CTCRI) के डायरेक्टर डॉ. जी. बैजू ने कहा कि 1950 के दशक में देश खाद्य पदार्थों के आयात पर निर्भर था, लेकिन बाद में उसने खाद्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल कर ली. वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), तिरुवनंतपुरम द्वारा CTCRI के सहयोग से क्षेत्रीय मीडिया प्रोफेशनल्स के लिए आयोजित 'वार्ता' वर्कशॉप का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे. (पीटीआई)
वाराणसी में मौसम अचानक बदल जाने से लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक निजात मिला. दोपहर होते-होते अचानक बनारस को बादलों ने घेर लिया लेकिन तेज हवाओं और धूल भरी आंधी की वजह बारिश नही हो सकी. गंगा घाट पर घूमने के लिए पहुंचे पर्यटकों ने सुहाने हो चुके मौसम का लुत्फ़ उठाया.
बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहारी नर्सरीमेन एसोसिएशन द्वारा आयोजित आम महोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहा कि अब जो भी फल बिहार की भूमि पर लगाए जाएंगे, भले ही विदेशों में उनके नाम कुछ और हों, लेकिन यदि वे बिहार की धरती पर उगाए जाते हैं और उनमें फल आता है, तो उनका नाम भारत के नाम पर रखा जाएगा.
इसको लेकर उन्होंने उद्यान निदेशालय के निदेशक से भी सलाह मांगी और पूछा कि नाम बदलने में किसी तरह की कोई दिक्कत तो नहीं है. इसके साथ ही उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए सुनते हैं.
एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि झारखंड सरकार खेती के क्षेत्र में इनोवेशन दिखाने, जानकारी के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और ग्रामीण समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए यहां 16 जून से तीन दिन का कृषि-व्यापार मेला आयोजित करेगी.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रांची के मोराबादी मैदान में 'कृषि व्यापार मेला 2026' का उद्घाटन करेंगे।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस कार्यक्रम का मकसद इनोवेशन, जानकारी के आदान-प्रदान और ग्रामीण समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए किसानों, कृषि-उद्यमियों, सरकारी विभागों, इंडस्ट्री लीडर्स और स्टार्टअप्स को एक मंच पर लाना है।"
अमरावती जिले में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे मोर्शी शहर और आसपास के तालुका क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी, मूसलधार बारिश के साथ हलकी ओलावृष्टि हुई. इस अचानक आए मौसम के कहर ने व्यापक तबाही मचाई, जिसमें खासकर संतरा उत्पादक किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है. पहले से ही प्राकृतिक आपदाओं, बढ़ती उत्पादन लागत और बाजार की अनिश्चितता से जूझ रहे किसानों की परेशानियां और गहरा गई हैं.
रामपुर के चमरौवा ब्लॉक के चिकटी गांव में आयोजित 'सघन खेत बचाओ अभियान एवं विकसित कृषि संकल्प अभियान' के तहत किसान जागरूकता चौपाल लगाई गई. कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मिट्टी की सेहत बचाने, संतुलित उर्वरक इस्तेमाल और आधुनिक खेती की जानकारी दी.
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. मयंक कुमार राय ने कहा कि यूरिया और डीएपी के अधिक इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घट रही है. किसानों को मिट्टी जांच के आधार पर ही खाद का संतुलित प्रयोग करना चाहिए.
कृषि अधिकारियों ने जल संरक्षण, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के फायदे बताए, वहीं उद्यान विभाग ने किसानों को सब्जी, फल और औषधीय पौधों की खेती अपनाकर आय बढ़ाने की सलाह दी.
वैज्ञानिकों ने फसल रोग नियंत्रण, जैविक उपायों और मित्र कीटों के संरक्षण की जानकारी भी दी. चौपाल में किसानों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें वैज्ञानिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया गया.
दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने जा रहा है. दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने आज तीनों बिजली कंपनियों BRPL, BYPL और TPDDL को अप्रैल 2026 के लिए पावर पर्चेज एडजेस्टमेंट चार्ज (PPAC) नामक अतिरिक्त चार्ज वसूलने की अनुमति दे दी है.
यह दिल्ली में पहला मासिक PPAC है. पहले यह हर तीन महीने में होता था. ऐसे में राजधानी में बिजली एक से 3.30 फीसदी महंगी हो सकती है. अब हर महीने बिजली की दरों की समीक्षा होगी. कहा जा रहा है कि 500 यूनिट से ज्यादा खर्च करने पर बढ़ा बिल आएगा. इसका 200-400 यूनिट खर्च करने वालों पर असर नहीं पड़ेगा. जून महीने में बिजली का बढ़ा बिल आएगा.
बेंगलुरु दक्षिण ज़िले में बिदादी के पास प्रस्तावित GBIT के लिए लगभग 500 एकड़ ज़मीन अधिग्रहण का अंतिम नोटिफ़िकेशन जारी करने पर कर्नाटक सरकार को JD(S) के एच.डी. कुमारस्वामी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय किसानों और ग्रामीणों के एक वर्ग ने इसका विरोध किया था.
शुक्रवार को कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को चुनौती दी कि वे बिदादी इलाके के प्रभावित गांवों का व्यक्तिगत रूप से दौरा करें और यह पता लगाएं कि क्या वे ज़मीन मालिक, जिनकी संपत्तियों को प्रस्तावित टाउनशिप प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहण के लिए नोटिफ़ाई किया गया है, सरकार के इस कदम से सहमत हैं.
लखनऊ में सुबह ही शुरू हुई बरसात
गर्मी से राहत मिली राजधानीवासियों को
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
अगले 3 घंटों में आपके जनपद में कई स्थानों पर बिजली की मध्यम तीव्रता के साथ गंभीर तूफान (हवा की गति 60-80 किमी प्रति घंटे से लेकर 90 किमी प्रति घंटे तक) होने की संभावना है
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिंगापुर के लिए 500 किलोग्राम GI-टैग वाली 'तेजपुर लीची' की खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
इस मौके पर बोलते हुए सरमा ने कहा कि मशहूर 'पियाजी' किस्म का एक्सपोर्ट असम के किसानों के लिए गर्व की बात है और यह राज्य के बेहतरीन कृषि उत्पादों के लिए दुनिया भर में बढ़ती सराहना को दर्शाता है.
जामनगर में अच्छी बारिश, किसानों की समृद्धि और भरपूर फसल की कामना के साथ पशुसेवा का अनूठा आयोजन किया गया. कृष्णनगर युवा ग्रुप और महिला सत्संग मंडल के संयुक्त प्रयास से मूंगे पशुओं के लिए बड़े पैमाने पर पौष्टिक लड्डू तैयार किए गए.
मध्यप्रदेश के श्योपूर में जिले में शुक्रवार की दोपहर को आई तेज आंधी बारिश ने तबाही मचा दी. इस दौरान 2 हादसों में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों की मौत हो गई. एक हादसे में जहां रजपुरा गांव में खेत पर बनी एक टीनशेड की दीवार गिर गई, जिसमें दबने से पति-पत्नी सहित 3 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए.
पंजाब में धान सीजन की शुरुआत हो चुकी है और किसान अपने खेतों को रोपाई की तैयारी में जुट चुके हैं. लेकिन इस बार धान की फसल से पहले किसानों के सामने यूरिया खाद की कमी एक बड़ी समस्या बनकर उभर रही है. किसानों का कहना है कि धान की खेती में यूरिया की सबसे अधिक जरूरत होती है और समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिलने से उनकी फसल प्रभावित हो सकती है.
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात दिल्ली के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली, जिससे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश ने जहां शहर का मौसम सुहाना बना दिया, वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली है.