
देशभर में इस समय में मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. उत्तर भारत में जहां मौसम अपेक्षाकृत साफ रहने और मॉनसून की वापसी आगे बढ़ने की संभावना है, वहीं दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में बारिश का दौर बना रहेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का अनुमान जताया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार जानबूझकर किसानों को परेशान करना चाहती है. सरकार किसानों की फसल खरीदना नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता यहां पहुंचे हैं और पार्टी हर सुख-दुख में किसानों के साथ खड़ी है. इस मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और अधिकारियों से भी मुलाकात कर किसानों की समस्याएं उठाई जाएंगी. फसल खरीद में देरी से किसान परेशान, कुरुक्षेत्र मंडी पहुंची कांग्रेस; सरकार पर साधा निशानाउन्होंने कहा कि मंडी से किसानों की फसल का उठान नहीं हो रहा है. पूरी मंडी फसल से भरी हुई है और सड़कों पर भी फसल के ढेर लगे हैं. सरकार कई घोषणाएं कर रही है और भुगतान का भरोसा दे रही है, लेकिन किसान कई दिनों से मंडी में अपनी फसल लेकर बैठे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एक ही मांग है कि किसानों की जल्द से जल्द मदद की जाए और उनकी फसल की खरीद व उठान की व्यवस्था तुरंत की जाए.
कर्नाटक में सूखे की स्थिति से किसान और आम लोग परेशान हैं. मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्र सरकार से 7,142.64 करोड़ रुपये की सूखा राहत मांगी है. इससे पहले राज्य ने NDRF के तहत 3,705.30 करोड़ रुपये की मदद मांगी थी. सरकार के अनुसार राज्य के 240 तालुकों में से 217 सूखा प्रभावित हैं, जबकि 177 तालुकों को आधिकारिक तौर पर सूखाग्रस्त घोषित किया गया है. सूखे से करीब 46,324.50 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जलाशयों में पानी की आवक कम है और मलनाड, तटीय इलाकों के साथ कई शहरी क्षेत्रों में भी पानी की कमी है. राज्य सरकार ने किसानों के लिए 2,500 रुपये की राहत घोषित की है. वहीं गन्ना किसान बेहतर कीमत और दूध उत्पादक खरीद मूल्य में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं. केंद्र की टीम तीन दिन कर्नाटक का दौरा कर स्थिति का जायजा लेगी और रिपोर्ट के आधार पर राहत पर फैसला होगा.
करनाल की घरौंडा अनाज मंडी में किसानों ने धान खरीद नहीं होने से नाराज मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर जड़ा ताला. मुख्यमंत्री नायब सैनी का पुतला भी किसानों ने फूंका, किसानों ने कहा जल्द ही सरकार धान खरीद को सुचारू रूप से नहीं करती तो सड़कों पर उतरेगे किसान. भारतीय किसान सर छोटूराम की और से किया गया जोरदार प्रदर्शन.
लॉन्ग वीकेंड… मौसम साफ… और पहाड़ों की ओर उमड़ा सैलानियों का सैलाब
नैनीताल, भवाली, भीमताल और कैंची धाम की तरफ एक दिन में 35 हजार से ज्यादा वाहनों की आवाजाही के बाद अब नैनीताल पुलिस ने ट्रैफिक को लेकर बड़ा फैसला लिया है
अगर आप आज शाम पहाड़ की तरफ जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है
शनिवार और रविवार शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक हल्द्वानी-काठगोदाम से नैनीताल, भवाली और भीमताल की ओर जाने वाला ट्रैफिक रोक दिया जाएगा
इस दौरान पहाड़ से नीचे आने वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी
यानी शाम 4 बजे के बाद पहाड़ की तरफ जाने से पहले रूट जरूर देख लें
गुजरात सरकार ने किसानों के लिए रबी सीजन में सर्टिफाइड बीज, बीज मिनी किट और डेमोंस्ट्रेशन का लाभ लेने के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. किसान i-Khedut पोर्टल के जरिए 4 से 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं.
वहीं, सरकार ने खरीफ फसलों की MSP पर खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 9 अक्टूबर से बढ़ाकर 24 अक्टूबर कर दी है. अब किसान मूंगफली, मूंग, सोयाबीन और उड़द जैसी फसलों को MSP पर बेचने के लिए 24 अक्टूबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.
कृषि मंत्री जीतूभाई वाघाणी ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते i-Khedut पोर्टल पर आवेदन और MSP खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में VBGRAM-G योजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. यहां जब 25,26 व 27 सितम्बर को जनपद में बारिश थी उस दौरान यहां 13,754 मजदूरों द्वारा रास्तों पर मिट्टी पाटने और पौधारोपण करने का काम NMSS पोर्टल पर दर्शाया गया है. फर्जी मस्टरोल तैयार किया गया यानी बारिश के दिन मजदूर जमीन पर नही कागजों में फावड़ा चला रहे थे. जनपद में 25,26 व 27 सितम्बर को क्रमशः 16.6,,20.6,,75.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया लेकिन इन तीन दिनों में क्रमशः 6367,2564,4823 यानी कुल 13,754 मजदूर पोर्टल पर दर्ज आकंडो के अनुसार काम कर रहे थे.
मध्य प्रदेश राजगढ़ जिले के खिलचीपुर कृषि उपज मंडी में शनिवार देर शाम किसानों के विरोध प्रदर्शन के बाद जमकर हंगामा हुआ. किसानों ने उपज की खरीदी में देरी और उचित दाम नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए मंडी के सामने सड़क पर पत्थर डालकर चक्काजाम कर दिया. इसी दौरान मंडी परिसर के अंदर कुछ युवक लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की. घटना के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं.
शनिवार को एक किसान ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से अविवाहित पुरुषों, खासकर किसानों के लिए दुल्हन खोजने में मदद करने वाली योजना बनाने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि 35 से 40 साल की उम्र के कई पुरुष बहुत ज़्यादा निराशा का सामना कर रहे हैं.
यहां पिरियापटना में 'प्रजा सेवा' कार्यक्रम के दौरान शिवकुमार से बात करते हुए किसान ने कहा, "35 से 40 साल की उम्र के बहुत से पुरुष अभी भी अविवाहित हैं. बेचारे आत्महत्या कर रहे हैं. वे ज़िंदगी से निराश हो चुके हैं, उन्हें शादी के लिए जीवनसाथी की ज़रूरत है."
यूपी 5वां सबसे बड़ा निर्यातक राज्य, भदोही के कालीन का बड़ा योगदान: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर लिखा- प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में लगभग 2.27 गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा
भदोही के विकास, बाजार और अवसर के नए द्वार खोल रही है सरकार: मुख्यमंत्री
'इंडिया कारपेट एक्सपो' के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
ओडिशा के डिप्टी सीएम कनक वर्धन सिंह देव ने शनिवार को कहा कि राज्य पारंपरिक चावल उत्पादन से आगे बढ़कर वैल्यू-बेस्ड और किसान-केंद्रित चावल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है.
उन्होंने यहां 'ओडिशा हेल्थियर राइस बिज़नेस समिट 2026' में कहा कि यह भविष्य में खाद्य सुरक्षा की ज़रूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाएगा.
सिंह देव ने कहा, "किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को रिसर्च संस्थानों, इंडस्ट्री और बाज़ारों से जोड़ने से ज़्यादा सेहतमंद और पौष्टिक चावल को बढ़ावा मिल सकता है, वैल्यू एडिशन मज़बूत हो सकता है और आय के बेहतर अवसर पैदा हो सकते हैं."
जयपुर, 4 अक्टूबर (PTI) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को राज्य सरकार से राज्य के कुछ हिस्सों में "सूखे जैसे" हालात से निपटने के लिए एक आकस्मिक योजना तैयार करने को कहा. उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले महीनों में पीने का पानी, चारा और रोजगार बड़ी चिंता का विषय बन सकते हैं.
यहां पत्रकारों से बात करते हुए, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि सरकार को स्थिति को बहुत गंभीरता से लेना चाहिए और तुरंत तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए.
उन्होंने कहा, "लोगों और जानवरों, दोनों के लिए चारे और पीने के पानी की व्यवस्था करनी होगी. अभी से ही एक आकस्मिक योजना तैयार की जानी चाहिए."
उत्तर सोलापुर तहसील में सूखे की स्थिति के कारण फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है और नुकसान के पंचनामे का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है. पिछले पांच से छह दिनों से राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी, तलाठी, ग्रामसेवक और कृषि सहायकों द्वारा किसानों के खेतों में जाकर प्रत्यक्ष निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया जा रहा है. तुअर, मूंगफली सहित अलग-अलग फसलें बारिश के अभाव में झुलस जाने से किसान परेशान हैं.
फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान होने के कारण किसानों ने सरकार से तत्काल आर्थिक सहायता देने की मांग की है. प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादन हाथ से निकल जाने से खेती पर किया गया खर्च भी वसूल होने की संभावना नहीं होने की बात किसानों ने कही है.
इस बीच, उत्तर सोलापुर तहसील में फसलों के नुकसान के पंचनामे कल तक शत-प्रतिशत पूरे किए जाएंगे और नुकसान की अंतिम रिपोर्ट सोमवार को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी, ऐसी जानकारी तहसीलदार निलेश पाटील ने दी.
बिहार में हाल में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को बताया कि राज्य में गंडक नदी के जलस्तर में हुई अभूतपूर्व वृद्धि और उससे उत्पन्न बाढ़ की गंभीरता को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वैज्ञानिक उपग्रह आंकड़ों के माध्यम से दर्ज किया गया है. नासा पृथ्वी वेधशाला ने 2 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित अपनी रिपोर्ट “रैंस स्वम्प दी गंडक रिवर” में नेपाल और भारत में गंडक नदी के नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने और इसके कारण बड़े क्षेत्र में आई बाढ़ का विस्तृत उल्लेख किया है.
जालना जिले के जामवाड़ी इलाके में बारिश के अभाव में सोयाबीन और कपास की फसल प्रभावित हुई है. किसानों का कहना है कि पिछले करीब डेढ़ से दो महीने से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसल सूखने लगी है. कई जगह सोयाबीन की फसल पूरी तरह सूख गई है, जबकि कपास की फसल में भी फूल और बोंड गिरने की शिकायत किसान कर रहे हैं. बारिश नहीं होने के कारण सोयाबीन में दाना भरने की मात्रा भी कम रही है, जिससे उत्पादन में बड़ी गिरावट की आशंका किसानों ने जताई है.
हापुड के कृषि विभाग की टीम ने जनपद में सरकारी यूरिया की कालाबाजारी के बाद नकली पोटाश और खाद बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है. जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने कृषि विभाग की टीम के साथ भारी पुलिसबल को साथ लेकर हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर रोड पर एक गुप्त सूचना के आधार छापामार कार्यवाही करते हुए नकली पोटाश और खाद बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया. टीम को मौके से करीब 90 कट्टे तैयार नकली पोटाश,भारी मात्रा में मिलावटी. सामग्री और पैकिंग उपकरण बरामद किए गए हैं.