
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पीएम मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से सुबह करीब 10:30 बजे किसानों के खाते में ₹2,000 की रकम ट्रांसफर करेंगे. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से फाटा जा रहा एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है. हादसा जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ के पीछे चायी गांव के इलाके में हुआ बताया जा रहा है. हालांकि, अभी तक हेलिकॉप्टर का मलबा नहीं मिला है. स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं.
यह हेलिकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का बताया जा रहा है. हेलिकॉप्टर की लोकेशन अचानक गायब होने के बाद उसकी तलाश जारी है. अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं, लेकिन खराब मौसम के चलते अब तक उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल पाया है.
UCADA की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर में पायलट कैप्टन हिमांशु समेत कुल छह लोग सवार थे. पैसेंजर मैनिफेस्ट में पांच यात्रियों के नाम प्रतापा, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के और एचएस नटराज दर्ज हैं.
हरियाणा सरकार द्वारा गन्ने के भाव में की गई बढ़ोतरी को किसान संगठनों ने नाकाफी बताते हुए कड़ी नाराज़गी जताई है. सरकार ने वर्ष 2026-27 के लिए गन्ने का भाव ₹430 प्रति क्विंटल तथा वर्ष 2027-28 के लिए ₹450 प्रति क्विंटल घोषित किया है.
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) का कहना है कि आज के महँगाई के दौर में गन्ने के भाव में मात्र ₹15 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किसानों के साथ न्याय नहीं है. पिछले कई वर्षों से खेती की लागत लगातार बढ़ रही है. डीजल, खाद, दवाइयाँ, सिंचाई, मजदूरी और कृषि उपकरणों के दामों में भारी वृद्धि हुई है. इसके बावजूद किसानों को उनकी मेहनत और लागत के अनुरूप गन्ने का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है.
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे चक्रवात 'अर्नब' के कारण खराब हुई फसलों का तुरंत सर्वे कराएं और प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की खबरों को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा है. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को राहत पाने में किसी तरह की परेशानी न हो.
बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को फसल नुकसान के आकलन में तेजी लाने और 'रेवेन्यू बुक सर्कुलर 6-4' के प्रावधानों तथा तय नियमों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.
- गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है
- किसानों के खातों में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं
- बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं
- बीते वर्षों में सरकार की नीतियों से किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ हुआ है
- किसानों को यह राशि मिली है या उनकी इतनी बचत हुई है
- मैं आपको सिर्फ 5 योजनाओं का उदाहरण दूंगा
- पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं
पीएम मोदी ने 14 हज़ार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया
किसान सन्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों को ट्रांसफ़र की
पीएम किसान उत्सव दिवस के तहत आयोजन
पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के किसानों को देंगे सौगात
पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त होगी जारी
73 लाख से अधिक किसान परिवारों को मिलेंगे 1,476 करोड़ रुपये से अधिक
कृषि अवसंरचना कोष की 521 इकाइयां राष्ट्र को होंगी समर्पित
12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का भी होगा शुभारंभ
पटना के ज्ञान भवन में सुबह 9:50 बजे होगा कार्यक्रम का आयोजन
पीएम किसान उत्सव दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे पीएम मोदी
सीएम सम्राट चौधरी भी ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है.
काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव जैत ले जाया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री PM-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिसकी राशि लगभग ₹19,000 करोड़ होगी
प्रधानमंत्री बनासकांठा में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' राष्ट्र को समर्पित करेंगे
प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (एयरपोर्ट एक्सटेंशन) और फेज-2B (गिफ्ट सिटी एक्सटेंशन) का शिलान्यास करेंगे
पीएम मोदी की जनसभा मे कुर्सियों की जगह पर खाट पर लोग बैठेंगे
पहली बार पीएम मोदी के कार्यक्रम मे खाट सभा का आयोजन
बनासकांठा मे सबसे ज्यादा आबादी किसान और पशुपालक की है
पीएम किसान उत्सव दिवस को अलग अंदाज देखने को मिलेगा
पीएम मोदी की सभा मे पहली बार खाट पर किसान - पशुपालक बैठेंगे
बनास डेयरी से जुड़ी महिला पशुपालक "मोदी कहीं नहीं जाएगा" के पोस्टर - बैनर के साथ पहुंची
पीएम मोदी ने शुरू की हुई विभिन्न योजनाओं के साथ दिया जा रहा है संदेश
भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड ने तबाही मचाई है. इसके कारण दोछुका-जोमलिंगथांग-रित्सा चीवोग में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम आंशिक रूप से डैमेज हो गया है.
बताया जा रहा है कि फ्लैश फ्लड के बाद सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है. एक स्थानीय नेता के मुताबिक, सिस्टम अब बंद है.
हालांकि इसमें हुए असल नुकसान का सही आकलन किया जाना अभी बाकी है. गौर करने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों को सिंचाई की समस्या से राहत दिलाने के लिए इसी साल यह सोलर सिस्टम इंस्टॉल किया गया था.
चक्रवाती तूफान अर्नब का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी दिखाई देने लगा है. आलम यह है कि चंदौली और आसपास के इलाके में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ टेंपरेचर में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है जिसकी वजह से सिहरन बढ़ गई है. हालांकि अभी बारिश काफी तेज गति से नहीं हो रही है. लेकिन धीमी बारिश लगातार होने की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत महसूस हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है. किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश हुई और तेज हवा चली, तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है.
चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला है.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पीएम मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से सुबह करीब 10:30 बजे किसानों के खाते में ₹2,000 की रकम ट्रांसफर करेंगे. इस बार देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद मिलेगी.