Agriculture News Live Updates: गोरखपुर यूनिवर्सिटी के VC के खिलाफ किसान की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज

क‍िसान तक Nov 23, 2026, Updated Nov 23, 2026, 1:17 PM IST

देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कहीं सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ने वाली है तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी (पुरवा) हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. आईएमडी ने तमिलनाडु में 23 नवंबर से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Agriculture Live Blog

देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है. कहीं सुबह के समय घने कोहरे से परेशानी बढ़ने वाली है तो कहीं बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी (पुरवा) हवाओं के प्रभाव से दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. आईएमडी ने तमिलनाडु में 23 नवंबर से पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, आज के बरेली में 'किसान कारवां 2.0' के तहत सातवें क्षेत्रीय किसान महासभा का आयोजन किया जाएगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Nov 23, 2026, 1:17 PM (5 घंटे में)

गोरखपुर यूनिवर्सिटी के VC के खिलाफ किसान की आत्महत्या के मामले में केस दर्ज

Posted by :- Sandeep kumar

बरेली (UP), अधिकारियों ने बताया कि जमीन विवाद के चलते एक किसान की कथित आत्महत्या के मामले में पुलिस ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति (VC) के.पी. सिंह, उनकी पत्नी और दो अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

मृतक भगवान सिंह (55) का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. 20 नवंबर को पचपेरा गांव में उनकी मौत के बाद, उनके परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई, विवादित जमीन वापस दिलाने और मुआवजे की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था.

Nov 23, 2026, 12:15 PM (4 घंटे में)

कश्मीर के केसर के खेतों के पास अवैध कचरा डंपिंग का आरोप, NGT ने बनाई जांच समिति

Posted by :- Sandeep kumar

नई दिल्ली/जम्मू, 22 नवंबर (PTI) नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने कश्मीर घाटी में पंपोर नगर समिति द्वारा ठोस और प्लास्टिक कचरा अवैध रूप से डंप किए जाने के आरोपों की जांच के लिए एक संयुक्त समिति का गठन किया है.

यह समिति पर्यावरण पर पड़ने वाले असर का भी आकलन करेगी, जिसमें इस इलाके में केसर की खेती को कथित तौर पर पहुंचा नुकसान भी शामिल है.

NGT के अध्यक्ष जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज़ अहमद की पीठ ने समिति को निर्देश दिया है कि वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में पातालबाग (संबूरा) स्थित डंपिंग साइट का निरीक्षण करे और आठ सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपे.

Nov 23, 2026, 11:04 AM (3 घंटे में)

किसान कारवा 2.0 का बरेली में हुआ आगाज, भारी संख्या में पहुंचे किसान

Posted by :- Sandeep kumar

आज के बरेली में 'किसान कारवां 2.0' के तहत सातवें क्षेत्रीय किसान महासभा का आयोजन किया जाएगा गया. जिसमें भारी संख्या में किसान पहुंचे. 

Nov 23, 2026, 10:20 AM (2 घंटे में)

FSSAI की कार्रवाई पर आई बिसलेरी की प्रतिक्रिया

Posted by :- Sandeep kumar

FSSAI की कार्रवाई पर आई बिसलेरी की प्रतिक्रिया, कहा- पीने के पानी की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता

Nov 23, 2026, 9:41 AM (2 घंटे में)

महाराष्ट्र में स्वाभिमानी शेतकरी संगठन का रास्ता रोको आंदोलन, 220 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

Posted by :- Sandeep kumar

धुले-सोलापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पाडलशिंगी टोल नाके पर राजू शेट्टी के स्वाभिमानी शेतकरी संगठन की ओर से चक्का जाम आंदोलन किया गया. इस आंदोलन के बाद गेवराई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है.

विवेकानंद पाटील, रविराज साबले समेत 20 लोगों और 200 अन्य के खिलाफ बिना अनुमति सड़क जाम कर आंदोलन करने के आरोप में गेवराई पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है.

Nov 23, 2026, 9:12 AM (एक घंटा में)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की सुनीं समस्याएं

Posted by :- Sandeep kumar

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं.

Nov 23, 2026, 8:44 AM (एक घंटा में)

अल नीनो के कारण हिंदू कुश हिमालय में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा: रिपोर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

काठमांडू, 23 नवंबर (पीटीआई) एक रिपोर्ट के अनुसार, एक शक्तिशाली 'अल नीनो' के कारण हिंदू कुश हिमालय क्षेत्र के कुछ हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इससे सर्दियों के मौसम में नेपाल में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है,

'हिंदू कुश हिमालय (HKH) विंटर आउटलुक 2026' को काठमांडू स्थित 'इंटरनेशनल सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड माउंटेन डेवलपमेंट' (ICIMOD), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज के 'इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स' ने मिलकर तैयार किया है. इस रिपोर्ट में नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश सहित कई देशों में अधिक बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है.

Nov 23, 2026, 8:17 AM (19 मिनट में)

यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, कई ट्रेनें रद्द

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है. सोमवार सुबह कई इलाकों में धुंध और कोहरा छाने की संभावना है. मौसम के इस बदलाव से सड़क पर सफर करने वालों से लेकर ट्रेन और विमान से यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. लोगों को सतर्क रहने और यात्रा से पहले यातायात की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.