Agriculture News Live Updates: हिंगोली में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर मंत्री के सामने किसानों का विरोध-प्रदर्शन

क‍िसान तक Sep 17, 2026, Updated Sep 17, 2026, 1:38 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, कच्छ और दक्षिण-पूर्वी पाकिस्तान से सटे क्षेत्र में निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से सौराष्ट्र और कच्छ में कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, आज से उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू हो रहा है. किसान तक (इंडिया टुडे समूह) और उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से किसान कारवां 2.0 की शुरुआत 16 सितंबर से गोरखपुर से हो रही है. इस चरण में प्रदेश के अलग-अलग कृषि-जलवायु क्षेत्रों में क्षेत्रीय किसान महासभाओं का आयोजन किया जाएगा. किसान कारवां 2.0 की पहली किसान महासभा की शुरुआत 16 सितंबर से हो गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Sep 17, 2026, 1:38 PM (5 घंटे में)

हिंगोली में शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर मंत्री के सामने किसानों का विरोध-प्रदर्शन

Posted by :- Sandeep kumar

हिंगोली, 17 सितंबर (PTI) महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में गुरुवार को सैकड़ों किसानों (जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं) ने प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के लिए अपनी ज़मीन के अधिग्रहण का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया. 

यह विरोध-प्रदर्शन 'शहीद स्मारक पार्क' के पास हो रहा था, जहाँ हिंगोली के प्रभारी मंत्री नरहरी ज़िरवाल को 'मराठवाड़ा मुक्ति दिवस' के मौके पर झंडा फहराने के कार्यक्रम में शामिल होना था. 

 

Sep 17, 2026, 1:00 PM (5 घंटे में)

नेपाल की बाढ़ में तबाह हुए 13 में से 10 परियोजनाओं में रेस्क्यू का काम रोका गया

Posted by :- Sandeep kumar

काठमांडू: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद क्षतिग्रस्त 13 जलविद्युत परियोजनाओं में लापता श्रमिकों और कर्मचारियों की तलाश अब अधिकांश परियोजनाओं में रोक दी गई है. फिलहाल चिलिमे, अपर त्रिशूली-1 और अपर त्रिशूली-3 ‘बी’ में ही खोज एवं बचाव अभियान जारी है. स्वतंत्र ऊर्जा उत्पादक संघ नेपाल (इप्पान) के अनुसार, 11 परियोजनाओं में काम करने वाले 868 लोग अब भी संपर्कविहीन हैं.

बाढ़ से प्रभावित रसुवागढ़ी 111 मेगावाट, रसुवा भोटेकोशी 120 मेगावाट, मैलुंग खोला 5 मेगावाट, अपर त्रिशूली-3 ‘ए’ 60 मेगावाट, देवीघाट 14.1 मेगावाट और अपर मैलुंग 14.3 मेगावाट समेत कई परियोजनाओं में लापता लोगों की तलाश रोक दी गई है. 

Sep 17, 2026, 12:20 PM (4 घंटे में)

लाहौल-स्पीति में सीजन की पहली बर्फबारी, बारालाचा दर्रे बिछी सफेद चादर

Posted by :- Sandeep kumar

लाहौल-स्पीति में सितंबर के महीने में ही मौसम ने अचानक करवट बदल ली है. जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो गई है. बारालाचा, शिंकुला, घेपन पीक समेत लाहौल के तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्र बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद यहां का नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है.
ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बर्फ के फाहे गिर रहे हैं, वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है. मौसम के इस बदले मिजाज से लाहौल-स्पीति में ठंड बढ़ने लगी है और सितंबर में ही पहाड़ों पर सर्दी की आहट साफ महसूस होने लगी है. 

Sep 17, 2026, 11:49 AM (4 घंटे में)

अशोक गहलोत ने राजस्थान सरकार से सूखे जैसे हालात से निपटने की तैयारी करने को कहा

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को सरकार से सूखे जैसे हालात से निपटने की तैयारी शुरू करने को कहा. उन्होंने दावा किया कि राज्य का आधे से ज़्यादा हिस्सा ऐसे हालात का सामना कर रहा है.

एक बयान में गहलोत ने कहा कि कई बांध भरे नहीं हैं और फसलें खराब हो गई हैं, जिससे किसानों और आम लोगों में चिंता है.

उन्होंने कहा, "राजस्थान का आधे से ज़्यादा हिस्सा सूखे जैसे हालात का सामना कर रहा है। बांध पूरी तरह भरे नहीं हैं. किसानों की फसलें जल गई हैं और लोगों में चिंता है। किसी को नहीं पता कि रबी की फसल का क्या होगा."

गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार को मौजूदा हालात को देखते हुए तुरंत तैयारी शुरू कर देनी चाहिए.

उन्होंने आरोप लगाया, "अब तक न तो सूखे से प्रभावित इलाकों का कोई सर्वे हुआ है और न ही किसी राहत पैकेज की घोषणा की कोई बात हुई है."

कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल उठाया कि बीजेपी सरकार राज्य में किसानों और आम लोगों की चिंताओं पर कब ध्यान देगी.

Sep 17, 2026, 11:01 AM (3 घंटे में)

5 अक्टूबर से फसल नुकसान का सर्वे शुरू होगा: CM फडणवीस

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि सरकार 5 अक्टूबर के बाद फसल के नुकसान का सर्वे कराएगी. उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फंड (NDRF) से मदद मिलने का इंतज़ार करते हुए राज्य सरकार अपने संसाधनों से उन्हें आर्थिक मदद देगी.

फडणवीस ने कहा कि सरकार ने फसल के नुकसान के सर्वे की तैयारी शुरू कर दी है, जो नियमों के मुताबिक 5 अक्टूबर के बाद किया जाएगा. 

 

Sep 17, 2026, 10:29 AM (2 घंटे में)

महाराष्ट्र के लातूर में एक गन्ने के खेत में मिला 11 फीट का मगरमच्छ

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के लातूर जिले के देवानी थाना क्षेत्र में आने वाले बोरूल ग्राम पंचायत इलाके के गन्ने के खेत में लगभग 11 फीट का मगरमच्छ एक किसान की नजर में आने के कारण गांव में हड़कंप मच गया..14 सितंबर के दिन अपने गन्ने के खेत में दोपहर के 3 बजने के करीब मगरमच्छ को देखने के बाद किसान ने गांव वालों के साथ देवानी पुलिस की टीम को इस बात की जानकारी दी..

Sep 17, 2026, 9:54 AM (2 घंटे में)

पप्पू यादव का शिवराज सिंह चौहान पर तंज, बोले-16 दिन बाद बिहार

Posted by :- Sandeep kumar

कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बिहार दौरे को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है. बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर नुकसान का आकलन करने बिहार पहुंचे शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि 16 दिन बाद कृषि मंत्री बिहार आए, लेकिन किसानों और बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए कम से कम 2000 करोड़ रुपये देकर जाते. 

Sep 17, 2026, 9:11 AM (एक घंटा में)

जन्मदिन पर PM मोदी को बधाई, शिवराज सिंह चौहान ने दी शुभकामनाएं

Posted by :- Sandeep kumar

कभी-कभी कोई ऐसा जन्मदिन आता है जो करोड़ों लोगों के दिलों में खुशी और उत्साह की लहरें पैदा कर देता है. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री का जन्मदिन भी ऐसा ही एक खास दिन है. PM मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं! वे दीर्घायु हों, सौ वर्ष तक जिएं और निरंतर भारत माता और देशवासियों की सेवा करते रहें. 

प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं! : शिवराज सिंह चौहान

Sep 17, 2026, 8:38 AM (20 मिनट में)

लौटने लगा मॉनसून... जाते-जाते कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Posted by :- Sandeep kumar

मॉनसून अब धीरे-धीरे विदाई की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 19 सितंबर के आसपास पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन हुई हैं. हालांकि, मॉनसून की विदाई के बीच बारिश का सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है. लौटता हुआ मॉनसून अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और कुछ जगह भारी बारिश करा सकता है.

 

Sep 17, 2026, 8:23 AM (6 मिनट में)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज बर्थडे, 76 साल के हुए PM

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर आज देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे. दिल्ली में पीएम सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे, साथ ही रक्तदान शिविर और दीये जलाने के कार्यक्रम होंगे. वाराणसी और वडनगर से एक साथ 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' शुरू होगी, जिसे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे. गुजरात में 88 लाख दीये जलाए जाएंगे.