
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. कहीं तेज बारिश लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, तो कहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम आने वाले दिनों में चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 25 अक्टूबर को दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. वहीं, बंगाल की खाड़ी में हवाएं तेज होने और समुद्र में ऊंची लहरें उठने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
जमशेदपुर: अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन में हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक के करीब आ गया, जिससे करीब एक दर्जन ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई.
रेलवे ने रविवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि रेल ट्रैक के पास हाथियों के आने की सूचना मिलने पर, अधिकारियों ने चक्रधरपुर डिवीजन के हाथी कॉरिडोर में ट्रेनों की गति को 30 किमी प्रति घंटा तक सीमित कर दिया. यह पाबंदी 24 अक्टूबर की रात 10:45 बजे से 25 अक्टूबर की सुबह 7:00 बजे तक लागू रही.
रेलवे के अनुसार, इस दौरान लंबी दूरी की नौ एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित हुईं. इनमें 18404 धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, 18110 NITR-टाटा एक्सप्रेस, 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 18030 शालीमार-मुंबई LTT एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं.
महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर में एक किसान का शव एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के दफ्तर के अंदर फंदे से लटका मिला. अधिकारियों ने बताया कि किसान ने कथित तौर पर इस कंपनी से 10,000 रुपये का कर्ज लिया था. इस घटना के बाद पुलिस ने कंपनी के मालिक और दो अन्य लोगों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया है. किसान चंद्रकांत शिंदे (40) के परिवार का आरोप है कि फाइनेंस कंपनी ने 10,000 रुपये के कर्ज के बदले 70,000 रुपये की मांग की थी. परिवार का दावा है कि कंपनी के कर्मचारियों ने चंद्रकांत को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा और फिर उनकी जान ले ली. इसके बाद, मौत को आत्महत्या दिखाने के लिए उन्होंने शव को फंदे से लटका दिया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को BJP और दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की कड़ी आलोचना की। AAP का आरोप है कि उन्होंने पराली जलाने के मुद्दे पर झूठे दावे करके पंजाब और वहां के किसानों को बदनाम करने की कोशिश की है.
AAP ने यह भी आरोप लगाया कि BJP की किसान-विरोधी सोच सबके सामने आ गई है, क्योंकि "राज्य सरकार के प्रयासों को मानने के बजाय, उनके नेता लगातार किसानों के खिलाफ मामले दर्ज करने की मांग कर रहे हैं."
पंजाब के वित्त मंत्री और AAP के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह चीमा तथा AAP पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने मशीनों, जागरूकता अभियानों और पराली प्रबंधन के व्यावहारिक उपायों के जरिए लगातार किसानों का समर्थन किया है. सरकार ने किसानों को 800 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मशीनें उपलब्ध कराई हैं.
अयोध्या (उत्तर प्रदेश): शरद पूर्णिमा के अवसर पर, श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में पवित्र डुबकी लगाई.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को 2,387.60 करोड़ रुपये की लागत वाली 'नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना' का उद्घाटन किया.
यह परियोजना धार और झाबुआ जिलों के 260 गांवों में 57,422 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई करेगी, जिससे लगभग 72,000 किसानों को लाभ मिलेगा.
उन्होंने परियोजना के रूट मैप का जायजा लिया, शिलान्यास किया और 188 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, साथ ही, 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' के तहत लाभार्थियों के खातों में 317.86 करोड़ रुपये की राशि भी ट्रांसफर की.
ओडिशा के मयूरभंज जिले में मछली पकड़ने के जाल में चार-पांच दिनों से फंसे एक 8 फुट लंबे अजगर को बचाया गया और वापस जंगल में छोड़ दिया गया
यह घटना अनियापाल गांव की है, जहां स्थानीय किसान खेती करते हैं। जंगली जानवरों से अपनी फसलों को बचाने के लिए, ग्रामीण अक्सर खेतों के चारों ओर मछली पकड़ने वाले जाल लगा देते हैं. एक बड़ा अजगर इन्हीं जालों में से एक में फंस गया और खुद को बाहर नहीं निकाल सका. वह लगभग पांच दिनों तक जाल में ही फंसा रहा, जहां वह कभी संघर्ष करता तो कभी जाल पर ही आराम करता रहा.
अपने खेत की ओर जा रहे एक किसान की नजर जाल में फंसे इस अजगर पर पड़ी. उसने तुरंत गांव के अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मदद के लिए बारीपदा वन विभाग से संपर्क किया.
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को बारिश देखने को मिली. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का असर साफ नजर आया है. बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है.
जापान के बोनिन द्वीप समूह क्षेत्र में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है. धरती के अंदर 7 प्लेट ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं. ये प्लेट जिन जगहों पर अधिक टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहते हैं.