
भारत मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहने वाला है. 18 और 19 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक और तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय तथा 18 अप्रैल को नगालैंड में भी ऐसी ही स्थिति बन सकती है. इसके साथ ही पूरे सप्ताह उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने के संकेत हैं. वहीं मध्य, पूर्व, पश्चिम और दक्षिण भारत के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव और गर्म व उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है.
हरिवंश नारायण सिंह तीसरी बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप राज्यसभा के उपसभापति बनने के लिए पहले नामित सदस्य हैं. आप आप राज्यसभा के उपसभापति बनने के लिए पहले नामित सदस्य हैं. आप इस पद के पूरी तरह हकदार हैं.
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी जानकारी
पंजाब में आज होने वाले रेल रोको आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है
पंजाब सरकार के साथ बातचीत हो रही थी सरकार ने 3 दिन का समय मांगा है इसलिए यह आंदोलन स्थगित किया जाता है
हमारे आंदोलन के ऐलान के बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फसल खरीद में किसानों को छूट दिए जाने की मांग की है
जबकि हरियाणा और राजस्थान में पहले ही केंद्र सरकार ने छूट दी हुई है वहां की सरकारों ने बहुत पहले ही केंद्र से बातचीत शुरू कर दी थी
FSSAI ने सभी राज्यों में अवैध फल पकाने वाले एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ करने के लिए कड़े कदम उठाने का आदेश दिया है. FSSAI ने यह भी दोहराया है कि आम, केले और पपीते जैसे फलों को कृत्रिम रूप से पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है.
सभी खाद्य सुरक्षा आयुक्तों, क्षेत्रीय निदेशकों और केंद्रीय लाइसेंसिंग प्राधिकरणों को सलाह दी गई है कि वे निगरानी बढ़ाएं, निरीक्षण करें और अनाधिकृत फल पकाने वाले एजेंटों के इस्तेमाल को रोकने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें.
महाराष्ट्र के जालना जिले के भोकरदन तहसील के बरंजला साबले गांव में करीब 25 एकड़ में खड़ी मक्का फसल में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. इस भीषण आग में मक्के की पूरी फसल के साथ-साथ लाखों रुपये की ड्रिप (ठिबक) और स्प्रिंकलर (तुषार) सिंचाई की पाइपलाइन जलकर खाक हो गई है.
यूपी के संभल में पुलिस ने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समधी को गिरफ्तार कर चौंकाने वाला पर्दाफाश किया है. जहां पति को पत्नी के प्रेम संबंधों की भनक लगने के बाद पत्नी ने ही अपने प्रेमी (समधी) के साथ मिलकर पति की हत्या की और फिर दोनों ने मिलकर खेत पर ही गला दबाकर हत्या को अंजाम दिया था. इसके बाद मृतक की पत्नी ने किसी और के द्वारा हत्या किए जाने का रूप देने के लिए शोर मचाया और पुलिस के सामने अपनी चचेरे दीवार पर हत्या करने का आरोप लगाया था.
हरियाणा में बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान के बाद किसानों को बड़ी राहत मिली है. दरअसल, केंद्र सरकार ने रबी खरीद सत्र 2026-27 के लिए हरियाणा में गेहूं खरीद के नियमों में विशेष छूट देने का फैसला किया है. यह निर्णय किसानों को संकटपूर्ण बिक्री यानी कम कीमत पर मजबूरी में गेहूं बेचने से बचाने के लिए लिया गया है. जानकारी के अनुसार, हरियाणा सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग ने केंद्र से गेहूं की एक समान गुणवत्ता मानकों में ढील देने की मांग की थी. राज्य सरकार ने बताया था कि प्रदेश के सभी जिलों में बेमौसम बारिश के कारण गेहूं की फसल प्रभावित हुई है, जिससे दानों की क्वालिटी पर असर पड़ा है.
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा (KMM) ने गेहूं खरीद में देरी से नाराज होकर शुक्रवार (17 अप्रैल) को ट्रेनें रोकने का ऐलान किया है. इसके तहत किसान राज्य के 18 जिलों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे के लिए ट्रेनों को रोकेंगे.
विदर्भ इस वक्त भीषण गर्मी की चपेट में है. महाराष्ट्र के अकोला में तापमान 44 डिग्री पार कर चुका है और यह देश में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया तापमान है. वहीं अमरावती भी तंदूर की तरह तप रहा है…
मौसम विभाग ने साफ चेतावनी दी है कि आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान और बढ़ सकता है…
ऐसे में प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है…
गर्मी की छुट्टियों में ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल होता है. इस दौरान ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिलती है. ऐसे में भारतीय रेलवे ने हर साल की तरह इस साल भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों से यात्री आराम से और सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे.
> गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
> गाड़ी संख्या 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन
> गाड़ी संख्या 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल ट्रेन
देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में लू, तेज गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा में अलग-अलग दिनों में लू चलने की संभावना है. वहीं ओडिशा के कुछ हिस्सों में 22 अप्रैल तक और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्रों में 19 से 22 अप्रैल तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.