
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण भारत में पूर्वी हवाओं (Easterly Waves) के असर से बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. इस समय निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर पूर्वी हवाओं का एक ट्रफ कोमोरिन क्षेत्र से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैला हुआ है. इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और ओडिशा के उत्तरी तट से सटे इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है. मौसम विभाग ने 29 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित होने की संभावना जताई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
हर महीने की तरह दिसंबर महीने में भी बैंकों में छुट्टियों की भरमार है. दिसंबर में कुल 17 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं. अगर आपको दिसंबर महीने के दौरान बैंक जाने की जरूरत पड़ने वाली है तो आपको इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट जरूर देख लेनी चाहिए.
क तरफ भीषण गर्मी और सूखे के कारण जल संकट गहराता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर परली तहसील के वानटाकली के पास वाण नदी के एक कुंड (डोह) में हजारों मछलियों के मृत पाए जाने से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुल के पास पानी में मृत मछलियों का ढेर तैरने से पूरे क्षेत्र में तेज दुर्गंध फैल गई है, जिससे ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर संकट मंडराने लगा है.
महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले में बाघों की बढ़ती संख्या अब इंसानों और पशुधन के लिए चिंता का बड़ा कारण बनती जा रही है. और इसी समस्या से निपटने के लिए वन विभाग अब एक ऐसे कदम की तैयारी में है, जिसकी चर्चा देशभर में हो सकती है और ये सुनने में भी अजीब लगेगा , बाघों की नसबंदी! चंद्रपूर वन विभाग ने बाघों की नसबंदी के लिए केंद्र सरकार से विशेष अनुमति मांगी है... और इस तरह का प्रस्ताव भेजने वाला चंद्रपूर देश का पहला जिला बन गया है...
सुधा ने अपने दूध और उत्पादों के दामों में एकबार फिर बढ़ोतरी की है. कॉम्फेड (सुधा) की ओर से जारी सूचनाओं के अनुसार कच्चे दूध के खरीद मूल्य में 2.26 प्रति किलोग्राम तक वृद्धि करने का निर्णय लिया है, जो अगले महीने के 1 दिसंबर से लागू होगा. वहीं, दाम बढ़ाने को लेकर अपने प्रेस रिलीज में बताया है कि विगत कुछ समय से पशु चारे, खल्ली, भूसा, दाना इत्यादि के दरों में हुई वृद्धि के कारण कॉम्फेड (सुधा) द्वारा दुग्ध उत्पादक किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें उत्पादित दूध का उचित मूल्य प्रदान करने के लिए ग्रामीण स्तर पर दुग्ध उत्पादक किसानों से क्रय किये जाने वाले कच्चे दूध के खरीद मूल्य में रू. 2.26 प्रति किलोग्राम तक वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है,
दिल्ली समेत भारत के कई राज्यों में ठंड के साथ-साथ कोहरे का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को कहा कि गायों का संरक्षण न केवल धार्मिक आस्था का मामला है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था, प्राकृतिक खेती और किसानों की समृद्धि से भी जुड़ा है. धामी मथुरा के परखम गांव में दीन दयाल कामधेनु गौशाला में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और अन्य की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि दीन दयाल कामधेनु गौशाला समिति गौ संरक्षण को आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक अनुसंधान, चिकित्सा और प्रशिक्षण के साथ जोड़कर सराहनीय कार्य कर रही है.
अयोध्या में कोहरे और ठंड का असर, कुछ इलाकों में विजिबिलिटी हुई कम
केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि छोटे किसानों के लिए खेती को लाभदायक बनाना और गरीबी-मुक्त गांवों का विकास करना सरकार की प्राथमिकताएं हैं.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती की लागत को कम करना और कृषि उत्पादन को बढ़ाना बहुत ज़रूरी है.
राजधानी में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. IMD ने दिल्ली के लिए घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. सुबह के समय सड़कों पर दृश्यता कम रहने की आशंका है, जिसका असर यातायात पर भी पड़ सकता है. हालांकि, दिन में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है.