Agriculture News: 16 अगस्त से हरियाणा से निकलेगी 'किसान बचाओ पदयात्रा', 9 राज्यों के किसान नेताओं ने बनाई रणनीति

क‍िसान तक Jul 31, 2026, Updated Jul 31, 2026, 7:32 PM IST

IMD ने देशभर में मौसम काे लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ और आसपास बने गहरे दबाव के असर से पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 31 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

Agriculture Live Blog

IMD ने देशभर में मौसम काे लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. छत्तीसगढ़ और आसपास बने गहरे दबाव के असर से पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. 31 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में भी बेहद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अगले 3-4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Jul 31, 2026, 7:32 PM (4 घंटे पहले)

16 अगस्त से हरियाणा से निकलेगी 'किसान बचाओ पदयात्रा', 9 राज्यों के किसान नेताओं ने बनाई रणनीति

Posted by :- Prateek

संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने घोषणा की है कि 16 अगस्त से "किसान बचाओ पदयात्रा" हरियाणा के दातासिंहवाला गांव से शुरू होगी. पदयात्रा की शुरुआत उसी स्थान से की जाएगी, जहां किसान शुभकरण सिंह की मौत हुई थी. मोर्चा के अनुसार, इस पदयात्रा की घोषणा 23 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर से की गई थी. 30 जुलाई को चंडीगढ़ में हुई बैठक में 9 राज्यों के किसान नेताओं ने भाग लिया और पदयात्रा की रणनीति के साथ विभिन्न समितियों का गठन किया.

Jul 31, 2026, 6:52 PM (4 घंटे पहले)

किसानों के बच्चों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम का दायरा बढ़ाने पर CM योगी का ज़ोर

Posted by :- Prateek

लखनऊ: शुक्रवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों के होनहार बच्चों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम का दायरा बढ़ाया जाए ताकि ज़्यादा योग्य छात्रों को इसका फ़ायदा मिल सके. मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उपज मंडी परिषद के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक के दौरान 'मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति योजना' का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया. सरकारी बयान के मुताबिक, बैठक में किसानों के कल्याण, कृषि मार्केटिंग और मंडी सिस्टम से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई, जिसमें 2026-27 के लिए 3,025.49 करोड़ रुपये का बजट भी शामिल है.

Jul 31, 2026, 6:16 PM (5 घंटे पहले)

नई खरीदारी से कॉटनसीड ऑयल केक के वायदा भाव में बढ़ोतरी

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: शुक्रवार को वायदा कारोबार में कॉटनसीड ऑयल केक की कीमतें 20 रुपये बढ़कर 4,020 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं. मांग बढ़ने के बीच सट्टेबाजों की नई खरीदारी से कीमतों में यह उछाल आया. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, अगस्त डिलीवरी के लिए कॉटनसीड ऑयल केक का भाव 20 रुपये (यानी 0.50 प्रतिशत) बढ़कर 4,020 रुपये प्रति क्विंटल हो गया, जिसमें ओपन इंटरेस्ट 49,980 लॉट रहा. बाजार के जानकारों का कहना है कि पशु चारे की बढ़ती मांग के बीच कारोबारियों द्वारा नई पोजीशन बनाने से मुख्य रूप से कॉटनसीड ऑयल केक की कीमतों पर असर पड़ा. (पीटीआई)

Jul 31, 2026, 5:56 PM (5 घंटे पहले)

IMD ने केरल के 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, भारी बारिश का अनुमान

Posted by :- Prateek

तिरुवनंतपुरम: IMD ने शुक्रवार को केरल के 11 ज़िलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया और आंधी-तूफान के साथ बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बयान के अनुसार, शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 1 अगस्त के लिए इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड ज़िलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. (PTI)

Jul 31, 2026, 5:13 PM (6 घंटे पहले)

खंडवा में पिकनिक के दौरान 4 लोग टापू पर फंसे, 11 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बचाए गए

Posted by :- Prateek

खंडवा (MP): अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दो नदियों के संगम पर बने एक टापू पर पिकनिक मनाने गए चार लोग अचानक पानी का स्तर बढ़ने के कारण फंस गए थे. शुक्रवार सुबह 11 घंटे चले ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, ये चारों लोग गुरुवार को जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हंडिकुंडी इलाके में पिकनिक मनाने गए थे, जहां सुक्ता और अवना नदियां मिलती हैं. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे हुज़ेफ़ा हामिद (40), मयंक उर्फ़ गोपाल (16), अली असगर (35) और आयुष (18) का यह ग्रुप एक टापू पर फंस गया. (पीटीआई)

Jul 31, 2026, 5:07 PM (6 घंटे पहले)

तमिलनाडु के गांव में चराई को लेकर झगड़ा, किसान की हत्या के बाद बढ़ा तनाव

Posted by :- Prateek

कोडैकनाल (तमिलनाडु): डिंडीगुल ज़िले में यहां के पास पूमबारई पहाड़ी गांव में शुक्रवार को खेती और चराई से जुड़े एक पुराने झगड़े के कारण 26 साल के एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे तनाव फैल गया. इस घटना में 24 साल का एक युवक गंभीर रूप से घायल भी हो गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किया और सड़कें जाम कर दीं, साथ ही अपराध में शामिल सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पूमबारई में खेती-बाड़ी ही आजीविका का मुख्य साधन है. पिछले कुछ महीनों से स्थानीय किसान रघु और रामर के बीच झगड़ा चल रहा था, क्योंकि रामर का घोड़ा बार-बार रघु के खेत में चरने आ जाता था. (पीटीआई)

Jul 31, 2026, 4:37 PM (6 घंटे पहले)

पीएम-किसान योजना 2030-31 तक जारी रहेगी, कैबिनेट ने 3.15 लाख करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी है. इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये का वित्तीय प्रावधान किया गया है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजे जाते रहेंगे. सरकार के अनुसार, फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में किसानों के खातों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जा चुकी है. 23वीं किस्त में 9.49 करोड़ से अधिक किसानों को 18,984 करोड़ रुपये जारी किए गए थे. सरकार का कहना है कि योजना से किसानों की कृषि निवेश क्षमता बढ़ी है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है.

Jul 31, 2026, 4:23 PM (7 घंटे पहले)

शिवकुमार ने कावेरी जल विवाद पर सरकार के रुख का बचाव किया, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Posted by :- Prateek

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने शुक्रवार को कावेरी जल विवाद पर अपनी सरकार के काम-काज का बचाव किया. उन्होंने कहा कि राज्य ने सभी कानूनी और राजनीतिक विकल्पों का इस्तेमाल कर लिया है और विरोध-प्रदर्शनों के बीच संयम बरतने की अपील की. उनका यह बयान कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) द्वारा कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) के उस निर्देश को सही ठहराने के बाद आया है, जिसमें तमिलनाडु को 15 दिनों तक 3,500 क्यूसेक पानी छोड़ने के लिए कहा गया था. शिवकुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई तय करने के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. (पीटीआई)

Jul 31, 2026, 3:36 PM (7 घंटे पहले)

कश्मीर में भारी बारिश और अचानक बाढ़; IMD ने और बारिश का अनुमान जताया

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई. साथ ही, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में बड़े पैमाने पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान भी जताया है.

कश्मीर के ज़्यादातर इलाकों में रात भर बारिश हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही. बडगाम, बारामूला और बांदीपोरा जैसे इलाकों में अच्छी-खासी बारिश हुई.

भारी बारिश के कारण बारामूला और बांदीपोरा ज़िलों में अचानक बाढ़ आ गई; हालांकि, अधिकारियों ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी है. बांदीपोरा ज़िले में भारी बारिश से सदरकूट बाला इलाके में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें और एक सरकारी स्कूल प्रभावित हुए. 

Jul 31, 2026, 2:26 PM (9 घंटे पहले)

अकोला-अमरावती में आसमानी आफत! 24 घंटे से मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के विदर्भ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है.

अमरावती और अकोला जिलों में पिछले 24 घंटे से तेज बारिश जारी है. कहीं नदियां उफान पर हैं, तो कहीं गांवों और घरों में पानी घुस गया है.

अमरावती के नांदगांव खंडेश्वर में मोखड़ नदी में अचानक आई बाढ़ के बीच 7 लोग फंस गए, जिन्हें जिला आपदा प्रबंधन की रेस्क्यू टीम ने करीब 30 मिनट के ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

Jul 31, 2026, 1:50 PM (9 घंटे पहले)

भाटसर गांव की 80% कृषि भूमि में जलभराव, बारिश के पानी की निकासी नहीं होने से खरीफ फसल बर्बाद

Posted by :- Sandeep kumar

भाटसर (तहसील चाणसमा): भौगोलिक स्थिति और वर्षा के पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण भाटसर गांव की लगभग 80 प्रतिशत कृषि भूमि में जलभराव हो गया है. आसपास के गांवों का बारिश का पानी ढाल के कारण भाटसर की सीमा में एकत्र हो जाता है, जिससे कपास और दलहन की फसलें खराब हो रही हैं. पिछले 10 वर्षों से हर मॉनसून में उत्पन्न होने वाली इस स्थायी समस्या के कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. किसानों ने प्रशासन से विशेषज्ञों की मदद लेकर वर्षा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है. 

Jul 31, 2026, 12:44 PM (10 घंटे पहले)

AIADMK प्रमुख ने की कावेरी नदी जल विवाद पर सर्वदलीय बैठक की मांग

Posted by :- Sandeep kumar

AIADMK के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने शुक्रवार को TVK सरकार से मांग की कि वह कावेरी का पानी छोड़ने से कर्नाटक के इनकार के खिलाफ़ कड़ा रुख अपनाए. उन्होंने राज्य के नदी अधिकारों और खेती से जुड़े हितों की रक्षा के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाने की भी मांग की. 

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी मांग की कि सरकार आगामी कृषि बजट में सहकारी कृषि लोन को पूरी तरह माफ करके 2026 के चुनावी वादों को पूरा करे. 

Jul 31, 2026, 11:56 AM (11 घंटे पहले)

खेत पर पानी लगाने गए दो किसानों की विद्युत करंट से हुई दर्दनाक मौत, हांथों में लिपटे मिले तार

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के झांसी में धान की फसल में पानी लगाने गए दो किसान विद्युत करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों के हांथों में तार लिपटे हुए थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने एक दूसरे को बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं सके. दोनों पार्टनरी में बटाई पर अपने खेत से करीब 15 किमी दूर दूसरे गांव में खेती कर रहे थे. फिलहाल पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

Jul 31, 2026, 11:28 AM (12 घंटे पहले)

महाराष्ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 9 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

Posted by :- Sandeep kumar

मुंबई के पास भिवंडी में गुरुवार रात 'कोहिनूर' नाम की एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई. इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. एनडीआरएफ ने बताया कि हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, वहीं मलबे के नीचे कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है.

Jul 31, 2026, 10:52 AM (12 घंटे पहले)

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी का विकराल रूप, आवासीय घरों तक पहुंचा पानी

Posted by :- Sandeep kumar

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी लगातार खतरे के निशान के पर बह रही है. कई घरों के निकट तक नदी का पानी पहुंच चुका है और लोगों ने घरों को खाली करना शुरू कर दिया है. बेलनी स्थित हनुमान मंदिर सहित आस पास के घरों में पानी पहुंचता ही जा रहा है और स्थानीय लोग सामान को सुरक्षित जगह पंहुचा रहे हैं. 

Jul 31, 2026, 10:13 AM (13 घंटे पहले)

खेत में मिला 10 फुट लंबा और 25 किलो वजनी अजगर, काम करने वाले लोगों में मचा हड़कंप

Posted by :- Sandeep kumar

अलवर जयपुर सड़क मार्ग पर नटनी का बारा के पास घाटी तला सहारनपुर गांव में 10 फुट लंबे अजगर नजर आया. उसको देखते ही हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. मामले की जानकारी रेस्क्यू टीम को दी गई. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर का रेसक्यू किया गया. अजगर का वजन करीब 25 किलो था. रेस्क्यू के बाद अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया.

Jul 31, 2026, 9:28 AM (14 घंटे पहले)

खेत में उतरीं वैशाली की डीएम... हाथों से की धान की रोपनी, किसानों को दिया बड़ा संदेश

Posted by :- Sandeep kumar

सूट-बूट वाले अफसरों को आपने कई बार देखा होगा... लेकिन बिहार के वैशाली में एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. यहां जिला पदाधिकारी सीधे खेत में उतर गईं... किसानों के साथ धान की रोपनी की और प्राकृतिक खेती को लेकर बड़ा संदेश दिया.

Jul 31, 2026, 8:58 AM (14 घंटे पहले)

जालना में बारिश के बीच बिजली के खंभे पर चढ़ा लाइनमैन, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के जालना जिले के भोकरदन शहर में बारिश के बीच महावितरण का एक लाइनमैन बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना बिजली के खंभे पर चढ़कर मरम्मत कार्य करता दिखाई दिया. रेनकोट पहनकर बारिश के बीच ड्यूटी निभाते इस कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के कारण भोकरदन शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी. ऐसे में महावितरण के लाइनमैन दीपक देवरे तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रतिकूल मौसम के बावजूद बिजली के खंभे पर चढ़कर तकनीकी खराबी को दूर करने का काम शुरू किया.

 

Jul 31, 2026, 8:30 AM (15 घंटे पहले)

भिवंडी में 4 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, मलबे में फंसे कई लोग

Posted by :- Sandeep kumar

मुंबई के पास भिवंडी में गुरुवार रात 'कोहिनूर' नाम की एक 4 मंजिला रिहायशी इमारत अचानक भरभरा कर ढह गई. इमारत गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं मलबे के नीचे 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है. (इनपुट- मोहम्मद एजाज खान / विद्या)

Jul 31, 2026, 7:58 AM (15 घंटे पहले)

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में भारी बारिश, ग्राम पंचायत सेवक बाढ़ के पानी में बहा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Posted by :- Sandeep kumar

नांदेड़ जिले में रात से भारी बारिश जारी है. नांदेड़ जिले के किनवट तहसील में भारी बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं, जिसमें एक घटना हुई है कांचली गांव का 32 वर्षीय ग्राम पंचायत सेवक राजू रेड्डी डंडेलू बाढ़ के पानी में बह गया. 12 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चला है और पुलिस, जिला प्रशासन और गांववालों की ओर से रेवेन्यू ऑपरेशन चल रहा जारी है अबतक भी युवक का लापता है. 

Jul 31, 2026, 7:32 AM (16 घंटे पहले)

असम में बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, 6 महीने तक नहीं भरनी होगी EMI

Posted by :- Sandeep kumar

असम में विनाशकारी बाढ़ के बीच राज्य सरकार ने प्रभावित लोगों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को ऐलान किया कि शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों को सभी तरह के लोन की किस्त (EMI) चुकाने के लिए छह महीने की मोहलत दी जाएगी. यह फैसला स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (SLBC), आरबीआई, नाबार्ड और विभिन्न बैंकों के साथ हुई बैठक में लिया गया. सीएम सरमा ने यह भी बताया कि केंद्र से विशेष राहत पैकेज की मांग भी की गई है.

Jul 31, 2026, 7:03 AM (16 घंटे पहले)

बुलढाना में स्वाभिमानी किसान संघटन के जिला अध्यक्ष ने बैंक मैनेजर को जड़े थप्पड़

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के स्वाभिमानी किसान संगठन के अध्यक्ष ने बैंक मैनेजर को उनके कैबिन मे जाकर थप्पड़ बरसाए.

जिले के खामगाव शहर के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर शिवाजी कड अपने कॅबिन मे बैठे थे, वहां स्वाभिमानी किसान संगठन के बुलढाणा जिला अध्यक्ष अमोल पाटिल पहुंचे और मैनेजर के कान के नीचे ज़ोरदार थप्पड़ मारी, वहां उपस्थित अन्य बैंक कर्मचारी ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो स्वाभिमानी किसान संगठन के अध्यक्ष ने उस पर भी हाथ उठाया.

अध्यक्ष अमोल पाटिल ने कहा की, बैंक मैनेजर किसानो के साथ बदसूलुकी से पेश आते हैं, कर्ज माफी के बारे मे मालुमात हासिल करने गए किसान को मैनेजर कहते है की, तुम्हारे बाप की बैंक है क्या? कितनी बार कर्ज लोगे. स्वाभिमानी के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा की, अगर मैनेजर की जबान नही सुधरी तो और सबक सिखायेंगे.