
मौसम विभाग ने 18 नवंबर 2026 तक के दो हफ्तों का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके असर से दक्षिणी राज्यों, अंडमान-निकोबार और पूर्वोत्तर में बारिश होगी. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा. दोनों हफ्तों में देश के किसी भी हिस्से में शीतलहर की संभावना नहीं जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
पराली जलाने की घटनाओं को रोकने और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत जहां पराली जलाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं किसानों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करके पराली का उचित प्रबंधन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस संबंध में हरविंदर सिंह विर्क एसएसपी जालंधर ग्रामीण द्वारा पूरे अभियान की व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जा रही है. एसएसपी जालंधर ग्रामीण स्वयं भी गांवों में पहुंचकर किसानों से बातचीत कर रहे हैं और उन्हें पराली न जलाने के लिए जागरूक कर रहे हैं.
भुवनेश्वर, 7 नवंबर (PTI) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य के कई हिस्सों में चक्रवात 'अर्नब' और उसके बाद आई बाढ़ से हुए नुकसान और लोगों की तकलीफों को देखते हुए, इस साल अपने आवास पर दिवाली का जश्न रद्द कर दिया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक बयान में कहा कि माझी के आवास पर होने वाला दिवाली का जश्न रद्द कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे इस मौके पर अपने साथ उपहार या फूलों के गुलदस्ते न लाएं.
CMO ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे प्रभावित इलाकों के लोगों के प्रति संवेदनशील रहें और आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आएं."
नई दिल्ली, 7 नवंबर (PTI) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को E20 पेट्रोल लागू करने को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कर्नाटक सरकार द्वारा लिए गए नमूनों के टेस्ट नतीजों का हवाला देते हुए केंद्र से पूछा कि देशभर में बेचे जा रहे ईंधन में असल में कितना इथेनॉल मिलाया गया है, इस पर सरकार स्थिति स्पष्ट करे.
X (ट्विटर) पर हिंदी में एक पोस्ट में गांधी ने कहा, "E20 बन गया 420 - जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी!" यहाँ उनका इशारा पुरानी भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 की ओर था, जो धोखाधड़ी से संबंधित थी.
श्रीनगर (जम्मू और कश्मीर): पर्यटक डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद ले रहे हैं. इलाके में ठंड बढ़ गई है. हल्की धुंध भी दिखाई दे रही है.
पंजाब के सरहदी जिले फिरोजपुर में पराली जलाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. फिरोजपुर-मोगा रोड पर अलग-अलग जगहों पर कई किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाते हुए देखा गया.
पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जा रही है. वहीं, फिरोजपुर के एसडीएम अभिषेक शर्मा ने किसानों से अपील की है कि धान की फसल की कटाई के बाद पराली को आग न लगाएं.
एसडीएम ने कहा कि पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, जिसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है. उन्होंने बताया कि किसानों को पराली के उचित प्रबंधन के लिए मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि पराली को बिना जलाए उसका निपटारा किया जा सके.
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और सरकार की ओर से किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच संगरूर के खेतों से सामने आ रही आग की तस्वीरों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. खेतों में धड़ल्ले से धान की पराली जलाई जा रही है और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं. पराली जलाने के मामलों में अचानक हुई बढ़ोतरी ने संगरूर प्रशासन की निगरानी और रोकथाम के इंतजामों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.
आंकड़ों के मुताबिक, 5 नवंबर को संगरूर जिले में पराली जलाने के 77 मामले सामने आए, जबकि मालेरकोटला में 16 मामले दर्ज किए गए. वहीं, 6 नवंबर को संगरूर में 41 और मालेरकोटला में 6 मामले सामने आए. लगातार सामने आ रहे ये मामले प्रशासन के उन दावों पर सवाल उठा रहे हैं, जिनमें पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम होने की बात कही जा रही थी.
दिवाली से ठीक पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. शहर में प्रदूषण का स्तर अपने चरम पर पहुंच गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद AQI कई इलाकों में 400 का आंकड़ा पार कर गया है.
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के बद्तर हालात को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया गया है. इसके बावजूद राजधानी की हवा दमघोंटू बनी हुई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, आज सुबह 6 बजे दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हवा बेहद खतरनाक श्रेणी में दर्ज की गई. शहर के इलाकों का AQI 400 के पार रहा.