
देश के कई हिस्सों में जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश क्षेत्रों में हीटवेव और गंभीर हीटवेव की स्थिति कमजोर पड़ने लगी है. हालांकि राजस्थान, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्म हवाओं का असर अभी बना रह सकता है, लेकिन अगले दिन से इसमें भी उल्लेखनीय कमी आने की संभावना है. दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत और उससे सटे पूर्वी राज्यों में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां दर्ज होने के आसार हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ले ली. तेज हवाओं और घने बादलों के कारण कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. कई क्षेत्रों में धूल भरी हवाएं भी देखने को मिलीं.
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख Lalu Prasad Yadav अपनी बेटी Rohini Acharya से मिलने सिंगापुर पहुंचे. इस दौरान वे अपने साथ बिहार की प्रसिद्ध लीची, आम और अन्य मिठाइयां भी लेकर गए.
बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद रोहिणी आचार्य सिंगापुर लौट गई थीं. इसके बाद लालू यादव पहली बार उनसे मिलने उनके सिंगापुर स्थित आवास पहुंचे हैं. सिंगापुर एयरपोर्ट पर रोहिणी आचार्य ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने इस मुलाकात का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है. साथ ही अपनी शादी की विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया.
श्री गंगानगर : रेत के बवंडर ने दिन में की रात
लगभग 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आया रेत का बवंडर
30 मिनट तक चला रेत के बवंडर का तूफान
बवंडर के बाद कही तेज तो कही हल्की हुई बारिश
रेत के बवंडर और बारिश की वजह से तापमान में में आई 8डिग्री तक की गिरावट
अधिकारियों ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश ने केंद्र सरकार से पूर्वोत्तर में कृषि और बागवानी क्षेत्र के लिए समर्थन बढ़ाने का आग्रह किया है, जिसमें समय पर बीज के लिए फंडिंग और जैविक खेती की पहलों के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया है.
शुक्रवार को नई दिल्ली में 'खरीफ अभियान 2026 के लिए कृषि' विषय पर आयोजित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेते हुए, राज्य मंत्री गैब्रियल डी वांगसू ने कहा कि खेती की उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले बीज सबसे महत्वपूर्ण इनपुट बने हुए हैं.
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को राज्य में मौसम की मिली-जुली स्थितियों की चेतावनी दी है. कुछ हिस्सों में जहाँ लू का प्रकोप जारी रहेगा, वहीं अगले दो दिनों में कई जिलों में बिजली कड़कने के साथ बारिश होने की संभावना है.
आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने बताया कि शनिवार को 11 मंडलों में भीषण लू और 64 मंडलों में लू जैसी स्थितियाँ रहने की संभावना है, हालांकि रविवार से तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है.
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा "खेत बचाओ अभियान"
"खेत बचाओ अभियान" को गांव-गांव तक ले जाने की तैयारी, शिवराज सिंह चौहान ने पंचायत से राज्य तक व्यापक समन्वय पर दिया जोर
कम खाद, सही खाद, सही सलाह: खेत बचाओ अभियान में संतुलित उर्वरक उपयोग होगा फोकस- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
मौसम, मिट्टी और बाजार के हिसाब से किसान को मिलेगी सीधी सलाह, खेत बचाओ अभियान बनेगा मार्गदर्शक- शिवराज सिंह चौहान
पंचायत, केवीके, आईसीएआर और राज्य सरकारें मिलकर चलाएंगी खेत बचाओ अभियान, योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा साथ-साथ- शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधियों से भागीदारी का करेंगे आग्रह, खेत बचाओ अभियान को मिलेगा राष्ट्रीय जनआंदोलन का रूप
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तैयारी के संबंध में दिल्ली में ली उच्चस्तरीय बैठक
बीते कुछ हफ्तों में दूध, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी आदि के दाम बढ़ने के बाद अब उत्तर प्रदेश के लोगों की जेब पर एक और बड़ा बोझ बढ़ गया है. यूपी में अब बिजली भी महंगी हो गई है. जिसके कारण अगले ही महीने से बढ़ा हुआ बिल देना होगा. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली बिल में 10 फीसदी एक्स्ट्रा चार्ज लगाने का फैसला किया है.
देश के इतिहास में पहली बार 22 राज्यों के कृषि मंत्री एक साथ एक मंच पर
देश की कृषि और किसानों की जिंदगी बेहतर बनाने का लिया संकल्प
नेशनल खरीफ कॉन्फ्रेंस में पहली बार रात तक चला मंथन, खेतों में उतरेगा कृषि प्रगति का मिशन
राष्ट्रीय खरीफ कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्रियों का संकल्प: अपने खेतों में भी करेंगे प्राकृतिक खेती
कृषि अनुसंधान के प्रमुख केंद्र पूसा से समग्र कृषि विकास का संकल्प: ‘बड़ा पद नहीं, बड़ा संकल्प चाहिए’- शिवराज सिंह
दो दिन हुआ गहन विमर्श, खेती के लिए नई दिशा: शिवराज सिंह की पहल पर कृषि आत्मनिर्भरता का रोडमैप
धरती बचाओ, देश बचाओ: पूसा सम्मेलन में राष्ट्रीय ‘खेत बचाओ अभियान’ का शिवराज सिंह ने किया आगाज़
केंद्र-राज्य-वैज्ञानिक एक मंच पर: खरीफ से पहले कृषि परिवर्तन का राष्ट्रीय खाका तैयार
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान, 1 जून से प्रारंभ हो रहे "खेत बचाओ अभियान" की तैयारी के लिए आज दिल्ली में बैठक लेंगे. प्रातः 9.30 बजे होने वाली बैठक में कृषि मंत्रालय और आईसीएआर के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
भारत के कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, लोग भीषण गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं. पंजाब के पठानकोट में सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई. दिल्ली‑एनसीआर में भी तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, 31 मई 2026 तक दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम का सबसे अधिक असर 30 मई को देखने को मिल सकता है, कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की आशंका भी जताई गई है.
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्री को राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, नईं दिल्ली में बिहार के गौरव शाही लीची भेंट की.
राजस्थान के धौलपुर जिले में शुक्रवार की रात को बादलों की तेज गड़गड़ाहट और आकाशीय बिजली की धमक के साथ जम कर बदरा बरसे हैं. डेढ़ घंटे की हुई मूसलाधार बारिश से सड़के,गली मौहल्ले और कॉलोनियां जलमग्न हो गई.जिससे लोगो को आवागमन में खासी परेशानी का करना पड़ा. बारिश के दौरान बिजली गुल हो जाने से व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठान जल्द बंद कर दिए. फिलहाल अभी भी रिमझिम का दौर जारी हैं और आसमान में बादल छाए हुए हैं. तेज बारिश से सड़कें दरिया जैसी नजर आने लगीं. नाली और नाले अवरुद्ध होने की वजह से लोगों के घरों में पानी ने प्रवेश कर गया हैं.
कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार को तेज आंधी और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई. घर गिरने, बिजली गिरने और करंट लगने जैसी घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई. तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, सड़कें जलमग्न हो गईं और कोलकाता एयरपोर्ट व ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं. मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में और तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.