Agriculture News Live Updates: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित

क‍िसान तक Aug 30, 2026, Updated Aug 30, 2026, 11:19 AM IST

देश के कई राज्यों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. ओडिशा में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड और आसपास के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Agriculture Live Blog

देश के कई राज्यों में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा तट के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पूर्वी और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. ओडिशा में कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि पश्चिम बंगाल, झारखंड और आसपास के इलाकों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Aug 30, 2026, 11:19 AM (5 घंटे में)

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि नदी-नालों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है.

राजधानी देहरादून में भी बारिश के बाद हालात चुनौतीपूर्ण नजर आ रहे हैं. लगातार बारिश के चलते टपकेश्वर महादेव मंदिर से गुज़र रही तमसा नदी का जलस्तर बढ़ गया है और नदी उफान पर है. तेज बहाव के कारण आसपास के इलाकों में खतरा बढ़ सकता है.

तमसा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने लोगों से नदी के आसपास जाने से बचने और सतर्क रहने की अपील की है. अधिकारियों ने लोगों से मौसम की स्थिति को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Aug 30, 2026, 10:43 AM (4 घंटे में)

बाराबंकी में सरयू फिर उफान पर, कटान से कई मकान और खेत नदी में समाए

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी एक बार फिर उफान की ओर बढ़ रही है. रामनगर तहसील के ग्राम केदारीपुर, बेलहरी और सरसंडा क्षेत्र में तेज कटान के चलते कई मकान और कई बीघा खेत नदी में समा गए हैं. लगातार हो रही कटान से ग्रामीण और किसान दहशत में हैं. 


 

Aug 30, 2026, 9:31 AM (3 घंटे में)

भोटेकोशी नदी में फिर बढ़ रहा जलस्तर, नेपाल में नई आपदा की आहट!

Posted by :- Sandeep kumar

नेपाल पहले से भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है. अब भोटेकोशी नदी को लेकर नई चिंता सामने आई है. रसुवा जिला प्रशासन को नदी में पानी का बहाव बढ़ने की आवाज सुनाई दी है. राहत की बात यह है कि फिलहाल नदी किनारे के इलाकों में बड़ी बाढ़ का खतरा नहीं है. पानी का बहाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है. इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा है.