Agriculture News Live Updates: महोबा में जलप्रलय, कुलपहाड़ कस्बे में 6 घंटे की बारिश से डूबा हाईवे और बाजार

क‍िसान तक Aug 28, 2026, Updated Aug 28, 2026, 11:33 AM IST

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई.

Agriculture Live Blog

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. बिहार और उत्तर प्रदेश में भी अगले तीन दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, नेपाल में भोटेकोशी नदी में अचानक आए तेज जलप्रवाह और बाढ़ के बाद यूपी और बिहार में भी अलर्ट जारी किया गया है. गंडक नदी के जलस्तर पर प्रशासन लगातार नजर रख रहा है. बता दें कि नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Aug 28, 2026, 11:33 AM (5 घंटे में)

महोबा में जलप्रलय, कुलपहाड़ कस्बे में 6 घंटे की बारिश से डूबा हाईवे और बाजार

Posted by :- Sandeep kumar

UP मे महोबा जिले के कुलपहाड़ कस्बे में लगातार 6 घंटे की मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. निकासी की सही व्यवस्था न होने से झांसी-मिर्जापुर हाईवे आधा किमी तक जलमग्न हो गया और 200 से अधिक दुकानों समेत घरों में पानी भर गया. रक्षाबंधन के त्यौहार पर कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सर्राफा व्यापारियों का लाखों का सामान बर्बाद हो चुका है. बेबस व्यापारी भारी नुकसान के बाद अब मुआवजा और जल निकासी ठीक करने की गुहार लगा रहे हैं. 

Aug 28, 2026, 9:09 AM (3 घंटे में)

रेवाड़ी में मॉनसून के दौरान सांप काटने के 75 मामले, सभी मरीज सुरक्षित

Posted by :- Sandeep kumar

मॉनसून के मौसम में सांपों के बिलों में पानी भरने के कारण सांप अक्सर बाहर निकलकर खेतों और रिहायशी इलाकों की ओर पहुंच जाते हैं. हरियाणा के रेवाड़ी जिले में इस मॉनसून सीजन के दौरान सांप काटने के 75 मामले सामने आए हैं. राहत की बात यह है कि समय पर इलाज मिलने के कारण सभी मरीज सुरक्षित हैं. इनमें से अकेले अगस्त महीने में ही 26 मामले दर्ज किए गए हैं. नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के नोडल अधिकारी डॉ. भंवर सिंह ने लोगों से घबराने के बजाय सावधानी बरतने और सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है.

Aug 28, 2026, 8:40 AM (2 घंटे में)

आज पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

28 अगस्त को पंजाब के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

​सिख इतिहास और आस्था के संगम ‘रखड़ पुन्निया’ में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

​रक्षाबंधन पर पंजाब प्रवास के दौरान सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) और ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बकाला साहिब में शीश नवाएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 

केंद्रीय ​कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उमरा नंगल में 'किसान चौपाल' में किसानों से करेंगे सीधा संवाद

Aug 28, 2026, 8:22 AM (2 घंटे में)

रक्षाबंधन आज, इतने घंटे का रहेगा शुभ समय

Posted by :- Sandeep kumar

आज देशभर में रक्षाबंधन का पावन पर्व मनाया जा रहा है और इसी के साथ आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. राहत की बात तो यह है कि यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसी कारण भारत में आज रक्षाबंधन का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है.

पंचांग के मुताबिक, हर साल रक्षाबंधन का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त यानी कल सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर शुरू हो चुकी है और तिथि का समापन 28 अगस्त यानी आज सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा.