Agriculture News Live Updates: अर्नब साइक्लोन को लेकर चंदौली में अलर्ट मोड पर प्रशासन

क‍िसान तक Oct 29, 2026, Updated Oct 29, 2026, 10:47 AM IST

चक्रवात 'अर्नब' के असर से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है. वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है. मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Agriculture Live Blog

चक्रवात 'अर्नब' के असर से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित किया है. वहीं, दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है. मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Oct 29, 2026, 10:47 AM (5 घंटे में)

अर्नब साइक्लोन को लेकर चंदौली में अलर्ट मोड पर प्रशासन

Posted by :- Sandeep kumar

अर्नब साइक्लोन को लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार देर रात अर्नब साइक्लोन का असर चंदौली और आसपास के इलाकों में दिखाई देने की संभावना है. जो 30 अक्टूबर तक चंदौली और आसपास के इलाकों में प्रभावी रहेगा. इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील किया है कि साइक्लोन के प्रभावी होने के बाद तेज बारिश आंधी तूफान और आकाशीय बिजली को देखते हुए लोग घर से बाहर न निकले. 

Oct 29, 2026, 10:12 AM (4 घंटे में)

चक्रवात 'अर्नब' के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश, कई जिलों में स्कूल बंद

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बताया कि चक्रवात 'अर्नब' के असर से बुधवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों (रायपुर सहित) में बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं. यह चक्रवात दिन में आंध्र प्रदेश के तट से होकर गुजरा था, जिसके चलते कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए.

IMD ने गुरुवार को उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है.

सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव समेत कई जिलों में स्कूल बंद रहे, जबकि अन्य कई जिलों के प्रशासन ने गुरुवार के लिए एहतियातन छुट्टी की घोषणा की,

Oct 29, 2026, 9:30 AM (3 घंटे में)

बिहार के नवादा में बनेगी नई चीनी मिल, सरकार ने दी मंजूरी

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार सरकार ने नवादा जिला के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल और गन्ना से निकलने वाले बाय प्रोडक्ट आधारित यूनिट लगाने की अनुमति दी है. इसके साथ ही डिस्टीलरी समेत अन्य इकाईयों की भी स्थापना हो सकेगी. इसके अलावा मुजफ्फरपुर जिला के मोतिपुर चीनी मिल की 266 एकड़ भूमि पर अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए 151.58 एकड़ भूमि उद्योग विभाग को स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया है. बिहार राज्य में कार्यरत पशु आहार इकाई पशु आहार के निर्माण के लिए राज्य के बाहर से छोआ आयात की अनुमति प्रदान की गई है. 

Oct 29, 2026, 8:53 AM (3 घंटे में)

ओडिशा में चक्रवात के दौरान 900 से ज़्यादा बच्चों का जन्म; कई बच्चों के नाम रखे गए 'अर्नब' 

Posted by :- Sandeep kumar

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बुधवार को बताया कि चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के दौरान ओडिशा में 900 से ज़्यादा बच्चों का जन्म हुआ। इस चक्रवात ने राज्य के दक्षिणी हिस्सों को बुरी तरह प्रभावित किया था.

चक्रवात के बाद की स्थिति का जायजा लेते हुए, माझी ने बताया कि चक्रवात आने से पहले 2,245 गर्भवती महिलाओं को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचाया गया था, जिनमें से 931 महिलाओं ने इस दौरान बच्चों को जन्म दिया.

उन्होंने कहा, "सभी मामलों में, मां और बच्चे दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं."

चक्रवात 'अर्नब' तड़के 2 बजे से सुबह 8 बजे के बीच पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से होकर गुजरा, जिसके कारण ओडिशा के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई.

माझी ने बताया कि खराब मौसम के बीच सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने गर्भवती महिलाओं को अस्पतालों में पहुंचाने को प्राथमिकता दी.

अधिकारियों के अनुसार, कुछ माता-पिता ने अपने नवजात लड़कों का नाम 'अर्नब' और लड़कियों का नाम 'बरशा' रखा. 

Oct 29, 2026, 8:26 AM (2 घंटे में)

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बदला मौसम, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ले ली है. राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में कहीं हल्की बूंदाबांदी हो रही है तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है. मौसम में आए इस बदलाव के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.