Agriculture News Live Updates: उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना, किसानों के लिए सूखा राहत की मांग की

क‍िसान तक Nov 22, 2026, Updated Nov 22, 2026, 11:39 AM IST

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश, राजस्थान तक 12 राज्यों में सर्दी के साथ बारिश का भी अलर्ट है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है.

Agriculture Live Blog

उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश, राजस्थान तक 12 राज्यों में सर्दी के साथ बारिश का भी अलर्ट है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Nov 22, 2026, 11:39 AM (5 घंटे में)

उदयनिधि स्टालिन ने तमिलनाडु सरकार पर साधा निशाना, किसानों के लिए सूखा राहत की मांग की

Posted by :- Sandeep kumar

तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को कावेरी डेल्टा में पानी का स्तर कम होने और उससे फसलों पर पड़ रहे असर को लेकर मुख्यमंत्री विजय और TVK सरकार की कड़ी आलोचना की.
CM विजय को "डमी CM" बताते हुए, उदयनिधि स्टालिन ने किसानों के लिए सूखा राहत की मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि मेट्टूर बांध को समय पर नहीं खोला गया, जिसकी वजह से डेल्टा में फसलें बर्बाद हो गईं.
 

Nov 22, 2026, 10:34 AM (4 घंटे में)

हमें अपने खेतों में पेड़ लगाने चाहिए: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार अपनी 'जलयुक्त शिवार 3.0' योजना में खेतों में वृक्षारोपण को शामिल करेगी. उन्होंने मिट्टी के संरक्षण और भूजल पुनर्भरण (ग्राउंडवाटर रिचार्ज) में पेड़ों के महत्व पर जोर दिया.
फडणवीस ने यह बात मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' कार्यक्रम में सद्गुरु के साथ बातचीत के दौरान कही. 

Nov 22, 2026, 9:38 AM (3 घंटे में)

वाराणसी से हिमाचल तक नकली दवाओं का नेटवर्क, 2 फैक्ट्रियां पकड़ी गईं

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के वाराणसी में नकली दवाओं की बरामदगी से शुरू हुई जांच हिमाचल प्रदेश के सोलन और बद्दी तक पहुंच गई. यूपीएफएसडीए और एसटीएफ की कार्रवाई में दो बिना लाइसेंस चल रही दवा बनाने वाली यूनिट्स का खुलासा हुआ है. मशीनरी, कच्चा माल और तैयार दवाएं जब्त की गई हैं.

Nov 22, 2026, 9:06 AM (2 घंटे में)

12 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 60 की स्पीड से चलेगी हवा

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश, राजस्थान तक 12 राज्यों में सर्दी के साथ बारिश का भी अलर्ट है. आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चल सकती है। लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने के लिए कहा गया है.
 

Nov 22, 2026, 8:14 AM (2 घंटे में)

सर्दियों की दस्तक के साथ सुधरी दिल्ली की आबो-हवा

Posted by :- Sandeep kumar

सर्दियों की आमद के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबो-हवा में काफी सुधार देखने को मिला है. रविवार (22 नवंबर 2026) सुबह दिल्ली के कई इलाकों में AQI 150 से भी नीचे दर्ज किया गया, जो लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है.