
चक्रवात अकवान के मद्देनजर शुक्रवार को ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश हुई. शनिवार को बारिश कम होने की उम्मीद है. लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को चक्रवात 'अरनाब' और 'मुरसु' से बर्बाद हुई बागवानी फसलों को फिर से ठीक करने के लिए केंद्र सरकार से लगभग 100 करोड़ रुपये की सहायता मांगी है.
एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "नायडू ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर, लगातार आए दो चक्रवातों से बर्बाद हुई बागवानी फसलों को बहाल करने के लिए अतिरिक्त आर्थिक मदद की मांग की है."
उन्होंने बताया कि इन चक्रवातों से 18 जिलों में 29,960 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे 71,576 किसान प्रभावित हुए हैं और लगभग 1,092 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.
दिल्ली: CPCB (केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) के अनुसार, अक्षरधाम के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 327 है, जो 'बहुत खराब' (Very Poor) श्रेणी में आता है.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री जी. परमेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 1 दिसंबर तक पात्र किसानों के बैंक खातों में दो किस्तों में 5,000 रुपये की सूखा राहत राशि जमा करेगी.
यहां उपायुक्तों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजस्व विभाग के कामकाज की समीक्षा करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि केंद्र से कोई प्रतिक्रिया न मिलने के बावजूद, राज्य सरकार ने किसानों को वित्तीय सहायता देने का फैसला किया है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तराखंड के पंचूर गांव में अपनी माताजी सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान मुख्यमंत्री काफी भावुक नजर आए और उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिसे वह पोछते हुए नजर आए. इसके बाद सीएम योगी ने अपनी मां को कंधा दिया और उनकी अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई.
चक्रवात अकवान लैंडफॉल के बाद कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल गया है. इसके कारण भारी बारिश तो हुई लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. शनिवार को कम बारिश होने की उम्मीद है.