
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से ताकतवर हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, यह आज गंभीर चक्रवाती तूफान (Severe Cyclonic Storm) में तब्दील हो सकता है. तूफान 20 नवंबर को दोपहर के आसपास नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश और यानम तट से टकरा सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंकों के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
महाराष्ट्र कोल्हापूर....गोकूल डेयरी भैस का एक लिटर दूध 6 रुपये से महंगा.... गोकुल के एक लीटर भैंस के दूध के लिए कोल्हापूर उपभोक्ताओं को 78 रुपये चुकाने होंगे पूणे और मुंबई उपभोत्ताओं को 84 रुपये चुकाने होंगे
शुक्रवार सुबह चक्रवात 'अकवान' ओडिशा तट पर गोपालपुर के पास पहुंचना शुरू हो गया. एक भीषण चक्रवाती तूफान से कमजोर होकर यह अब एक 'चक्रवाती तूफान' में बदल गया है. इसके चलते कई जिलों में व्यापक स्तर पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. राज्य सरकार ने प्रशासन और आपातकालीन एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा है. मौसम प्रणाली के तट की ओर बढ़ने के कारण, अगले कुछ घंटे बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं.
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, चक्रवात का केंद्र समुद्र के ऊपर था और यह लगभग 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट की ओर बढ़ रहा था. तट पर पहुंचने की यह प्रक्रिया लगभग 6 से 8 घंटे तक चलने की उम्मीद है, और दोपहर से पहले इसके पूरी तरह तट पर पहुंचने की संभावना है. इस अपडेट के समय, चक्रवात गोपालपुर से लगभग 60 किमी, पुरी से 160 किमी और कलिंगपट्टनम से 160 किमी दूर स्थित था.
मोगा में धान की पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि का हवाला देते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने मोगा के उपायुक्त (DC) को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. आयोग ने पूछा है कि निर्देशों का पालन न करने के लिए CAQM अधिनियम, 2021 की धारा 14 के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए. इस नोटिस का जवाब 23 नवंबर को शाम 5 बजे तक आयोग के पास पहुंच जाना चाहिए. ऐसा न होने पर यह मान लिया जाएगा कि अधिकारी को इस संबंध में कुछ नहीं कहना है और अधिनियम के अनुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.
आज गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे छात्र छात्राओं को टैबलेट का वितरण
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत होगा टैबलेट वितरण
करीब 50 हजार छात्र छात्राएं रहेंगे टैबलेट वितरण कार्यक्रम में मौजूद
2026-27 में लगभग 25 लाख टैबलेट का होगा वितरण
योगी सरकार 2021 से अब तक करीब 60 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन बांट चुकी
यूपी के युवाओं को योगी सरकार का डिजिटल सशक्तिकरण
चक्रवाती तूफान 'अकवान' ने 20 नवंबर 2026 को सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर दस्तक दी. इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही, जबकि तेज झोंकों के साथ यह 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई.
मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है. इसके अगले दो घंटे तक जारी रहने की संभावना है.
दिल्ली में ठंड के साथ हवा और बिगड़ गई है. एक्यूआई ज्यादातर इलाकों में खराब है और एक्यूआई "खराब" श्रेणी में दर्ज किया गया है है. साथ ही ठंडक बढ़ गई है. तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर चुका है. बायोमास जलाने का हिस्सा 33.3 प्रतिशत हो गया.
शुक्रवार से 22 नवंबर तक और उसके बाद के छह दिन भी हवा "बहुत खराब" रहने का अनुमान है, पर विशेषज्ञ के मुताबिक प्रदूषण का चरम दौर बीत चुका है. गुरुवार को एक्यूआई 280, बुधवार को एक्यूआई 232 और मंगलवार को 204 था.
चक्रवाती तूफान 'अकवान' अगले दो-तीन घंटे में पुरी और गोपालपुर के बीच तट से टकरा सकता है. ओडिशा में करीब 3 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है और 423 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं. 9,341 शेल्टर बनाए गए हैं और 69 ट्रेनें रद्द हुई हैं.