
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 14 से 19 अगस्त तक कई जगह बारिश का दौर बना रहेगा. पंजाब में 14-15 अगस्त, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 14-15 अगस्त और 17 अगस्त को व्यापक बारिश की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14-18 अगस्त तक बारिश जारी रह सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने रोजगार के मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकारों से गंभीरता से काम करने की मांग की. उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2014 से 2022 के बीच करीब 22 करोड़ युवाओं ने सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन इनमें से लगभग 7 लाख युवाओं को ही सरकारी नौकरी मिल सकी. उन्होंने 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के वादे का भी जिक्र किया और सरकार से सवाल किए. कोहाड़ ने कहा कि अगर भविष्य में नौजवानों या छात्रों का आंदोलन होता है, तो किसान संगठन उसका मजबूती से समर्थन करेंगे, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व युवाओं और छात्रों के हाथ में ही रहना चाहिए. किसानों के आगामी कार्यक्रम के बारे में उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर से किसान पदयात्रा शुरू होगी. यह यात्रा युवा किसान शुभकरण सिंह की शहादत वाली जगह से शुरू होकर 228 किलोमीटर का सफर तय करते हुए 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगी, जहां बड़ी किसान रैली होगी.
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद नहीं चलने दी और वे "लोकतंत्र का मज़ाक" उड़ा रहे हैं.
चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर भी उन पर हमला बोला.
कृषि और किसान कल्याण मंत्री चंडीगढ़ और दादरा और नगर हवेली केंद्र-शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) पर आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) को लॉन्च करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे.
भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाएगा. इस बार दिल्ली के लाल किले पर होने वाले मुख्य समारोह पर मौसम की अनिश्चितता छाई हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने स्पष्ट पूर्वानुमान जारी किया है कि इस दिन लाल किला क्षेत्र में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान कई दौर में हल्की बारिश हो सकती है.
केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीसन ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की धान खरीद से जुड़ी बकाया राशि के लिए 150 करोड़ रुपये मंज़ूर किए हैं.
X पर एक पोस्ट में सतीसन ने कहा कि 2025-26 खरीद सीजन के लिए 31 जुलाई, 2026 तक जारी सभी 'पैडी रिसीट शीट' (धान प्राप्ति रसीद) के बकाये का भुगतान शुक्रवार से किसानों को किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और केनरा बैंक के बैंक कंसोर्टियम (बैंकों के समूह) के जरिए भुगतान फिर से शुरू हो गया है.
AIADMK ने किसानों के फसल लोन पूरी तरह माफ़ करने की मांग को लेकर पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन किया
शुक्रवार को AIADMK कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एडप्पादी के. पलानीस्वामी की अगुवाई में पूरे तमिलनाडु में विरोध प्रदर्शन किया और किसानों के फसल लोन पूरी तरह माफ़ करने की मांग की.
ये विरोध प्रदर्शन सत्ताधारी TVK सरकार की उस कथित नाकामी की निंदा करने के लिए भी किए गए, जिसके कारण राज्य को कावेरी नदी का अपना हिस्सा नहीं मिल पाया.
पार्टी का दावा है कि इसी वजह से सूखा पड़ा और कावेरी डेल्टा ज़िलों में कुरुवई धान की खेती पर बुरा असर पड़ा.
दिल्ली में बारिश को लेकर IMD ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं दोपहर में दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई.
केंद्रीय खाद एंव रसायन मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में भर्ती कराया गया है.
AIIMS की ओर से 14 अगस्त को जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री को 13 अगस्त की शाम तबीय खराब हो गई थी. इसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की.
अस्पताल के मुताबिक, नड्डा की जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी शामिल थी. जांच के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है. उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी के लिए भर्ती रखा गया है.
उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 14 से 17 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश भी हो सकती है.
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार, देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए Orange Alert जारी किया गया है. इन जिलों में मौसम के मिजाज को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
वहीं, प्रदेश के अन्य जनपदों में हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए Yellow Alert जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है.
चमोली टीएचडीसी टनल में लगातार रेस्क्यू अभियान जारी है बताते चले टनल के अंदर लगातार भारी मात्रा में पानी भर रहा है ददेर रात्रि 1:00 बजे के बाद यहां रुक-रुक कर रेस्क्यू अभियान और सर्च अभियान चलाया जा रहा है, टनल के अंदर भारी मात्रा में पानी और मलवा होने के कारण रेस्क्यू में कहीं ना कहीं थोड़ी सी दिक्कतों का सामना एनडीआरएफ आईटीबीपी और रेस्क्यू टीमों को करना पड़ रहा है वहीं कुछ देर बाद 9:00 बजे के करीब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पीपल कोटी की इस टीडीसी टनल का दौरा है वही यहां के बाद वे गोपेश्वर में घायलों से अस्पताल में जाएंगे जहां उनका हाल चाल जानेंगे,
पैकेज्ड फूड में मौजूद नमक, चीनी और सैचुरेटेड फैट की जानकारी सामने से साफ-साफ देने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण यानी FSSAI को कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने सवाल किया कि क्या सरकार अपने लोगों को स्वस्थ नहीं रखना चाहती. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल लोगों को खासकर बच्चों को जंक फूड के नुकसान के बारे में जागरूक करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी में THDC की विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टनल में बड़ा हादसा हो गया. टनल के अंदर अचानक मलबा और पानी आने से करीब 22 मजदूर फंस गए थे. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक 20 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें 7 की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हैं. जबकि बाकी बचे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश का कहर लगातार देखने को मिल रहा है. भारी बारिश के चलते जगह जगह भूस्खलन की खबरें सामने आ रही हैं. भूस्खलन की ताजा घटना शिमला के ढली इलाके में सब्जी मंडी के बाहर की है, जहां सड़क किनारे खड़े करीब एक दर्जन वाहन इसकी चपेट में आ गए. हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. दरअसल, ढली सब्जी मंडी के ठीक सामने वाली पहाड़ी पर इंदर नगर का इलाका है, नगर निगम की परिधि में आने वाला ये इलाका बहुत ही रिहायशी माना जाता है. वीरवार शाम करीब साढ़े 5 बजे इंदर नगर की पहाड़ी से अचानक बड़े बड़े पत्थर नीचे मुख्य सड़क पर आकर गिरने लगे. इस घटना से चारों ओर अफरातफरी का माहौल पड़ा हो गया.
गया जिला के शेरघाटी अनुमंडल के राजा बीघा गांव के समीप गया की ओर से शेरघाटी के तरफ तेज रफ़्तार से जा रहा चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे से अपने खेत पर जा रहे किसान राम प्रवेश यादव उर्फ़ पवन यादव को रौंदा , घटना के बाद घायल किसान को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल ले जा रहे थे की घायल किसान की रास्ते में हुई मौत.
मौसम विभाग (IMD) ने 14 अगस्त को उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है. इस दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है.
तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना डिप्रेशन अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड की ओर जा सकता है. इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है. मॉनसून ट्रफ भी सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के आसपास बनी हुई है.