Agriculture News Live Updates: सोनीपत में किसानों की महापंचायत, नया शुगर मिल और बकाया गन्ना भुगतान बना बड़ा मुद्दा

क‍िसान तक Aug 17, 2026, Updated Aug 17, 2026, 6:23 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हफ्ते के ज्यादातर दिनों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों पर अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है. IMD के मुताबिक, अगले दो दिनों में गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले 3 से 4 दिनों तक और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हफ्ते के ज्यादातर दिनों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

 

 

Aug 17, 2026, 6:24 PM (5 घंटे में)

सोनीपत में किसानों की महापंचायत, नया शुगर मिल और बकाया गन्ना भुगतान बना बड़ा मुद्दा

Posted by :- prachi

सोनीपत शुगर मिल की समस्याओं को लेकर किसानों ने महापंचायत की. किसानों ने गन्ने की समय पर पिराई और भुगतान न मिलने की समस्या उठाते हुए सरकार से जल्द नया शुगर मिल बनाने की मांग की. साथ ही नया मिल बनने तक पुरानी मशीनों की मरम्मत और मिल की व्यवस्था सुधारने की मांग की. किसान नेता रतन मान ने भी किसानों की मांगों का समर्थन किया.सोनीपत स्थित शुगर मिल की समस्याओं को लेकर किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया. इसमें हरियाणा के कई इलाकों से किसान और किसान नेता शामिल हुए. किसानों ने बताया कि गन्ने के सीजन में मिल की क्षमता कम होने के कारण गन्ने की समय पर पिराई नहीं हो पाती. इसके साथ ही किसानों को गन्ने की पेमेंट मिलने में भी देरी होती है. किसानों ने सरकार से जल्द नया शुगर मिल बनाने की मांग की. उन्होंने कहा कि नया मिल बनने तक मौजूदा मिल की मशीनों की मरम्मत और व्यवस्था में सुधार किया जाए. भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान ने किसानों की पैदल यात्रा का समर्थन किया. उन्होंने सरकार पर किसानों की मांगों को दबाने का आरोप लगाया और उत्तर प्रदेश के इकबालपुर में गन्ना किसानों के करोड़ों रुपये के बकाये का मुद्दा भी उठाया. किसानों ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा.

Aug 17, 2026, 5:27 PM (4 घंटे में)

चावल और फल-सब्जी एक्सपोर्टर्स की दिक्कतें होंगी दूर, शिपिंग सेक्रेटरी ने दिए खास निर्देश

Posted by :- Sandeep kumar

चावल और खराब होने वाले कृषि उत्पादों के एक्सपोर्टर्स की शिपिंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर अहम बैठक हुई. एक्सपोर्टर्स और APEDA से जुड़े संगठनों ने शिपिंग सेक्रेटरी विजय कुमार से मुलाकात कर जहाजों की उपलब्धता, बर्थिंग और शिपिंग लाइनों से जुड़ी परेशानियां सामने रखीं. बैठक में APEDA चेयरमैन अभिषेक देव के साथ कांडला, मुंद्रा, मुंबई, विशाखापत्तनम और तूतीकोरिन पोर्ट के चेयरमैन, DG शिपिंग और DGFT के अधिकारी भी मौजूद रहे.

बैठक में चावल एक्सपोर्टर्स ने जहाजों की उपलब्धता और पोर्ट पर होने वाली देरी की समस्या उठाई. इस पर शिपिंग सेक्रेटरी ने सभी चावल एक्सपोर्ट संगठनों को कांडला और विशाखापत्तनम पोर्ट के चेयरमैन से मिलने और चावल ले जाने वाले जहाजों के लिए स्पेशल बर्थिंग की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए.

Aug 17, 2026, 5:05 PM (4 घंटे में)

सासाराम में सजा कजरी का रंग, सावन के गीतों से गूंजा महोत्सव

Posted by :- Sandeep kumar

रोहतास सावन के महीने का भारतीय सभ्यता और संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है. जिस प्रकार फागुन में फगुआ, चैत के महीना में चैइता के गीत गाए जाते हैं. ठीक उसी प्रकार सावन में महिलाएं कजरी गाती हैं. ऐसे में सासाराम में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया. 

 

Aug 17, 2026, 4:05 PM (3 घंटे में)

यूपी के झांसी में 2 बीघा जमीन के चक्कर मे पिता का रुका रहा अंतिम संस्कार

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के झांसी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें 2 बीघा जमीनी विवाद के चक्कर मे एक युवक का अंतिम संस्कार रुका रहा. करीब 35 घंटे बाद विवाद निपटा तब कहीं जाकर बेटों ने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। अब इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है. 
 

Aug 17, 2026, 3:39 PM (3 घंटे में)

सोनीपत में किसान की जमीन धोखे से बेचने का मामला आया सामने

Posted by :- Sandeep kumar

सोनीपत में गांव सांदल कलां के किसान सोनू की आधा एकड़ जमीन धोखे से बेचने का मामला सामने आया है. किसान सोनू का आरोप है कि दूसरे व्यक्ति ने अपनी जमीन बताकर उसकी जमीन बेच दी. मामले को लेकर किसान पिछले 8 महीने से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई.अधिकारियों से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से परेशान किसान अपने परिवार और पशुओं के साथ डीसी कार्यालय पहुंचा और प्रदर्शन किया. किसान का कहना है कि जब तक जमीन विवाद का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा. 

Aug 17, 2026, 3:07 PM (2 घंटे में)

छत्तीसगढ़ CM का किसान अवतार..जशपुर खेतों में उतरकर चलाया हल

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ CM का किसान अवतार..जशपुर के गृहग्राम बगिया में सीएम
विष्णु देव साय ने खेतों में उतरकर हल चलाया और बियासी की कहा— "खेती मेरे लिए आजीविका नहीं, जीवन का संस्कार है."

Aug 17, 2026, 1:50 PM (एक घंटा में)

'शक्ति की सप्त धारा' के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह पूसा में दिलाएंगे संकल्प

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित "शक्ति की सप्त धारा" के तहत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पूसा में दिलाएंगे संकल्प

2047 तक कृषि व ग्रामीण विकास के लिए शिवराज सिंह 18 अगस्त को रोडमैप पर करेंगे संवाद

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्रालय के कर्मचारी-अधिकारी, किसान, लखपति दीदियां, निर्यातक व फूड प्रोसेसर्स लेंगे संकल्प

6 करोड़ लखपति दीदियां बनेगी, शक्ति की सप्त धारा से कृषि एवं ग्रामीण विकास को तवज्जो

Aug 17, 2026, 1:07 PM (7 मिनट में)

बारां दौरे पर शिवराज का बड़ा ऐलान, गरीब परिवारों के लिए बनेंगे 3 लाख पक्के मकान

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान के बारां दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ गरीबों और आदिवासी समाज के कल्याण के लिए बड़े ऐलान किए जा रहे हैं. इस दौरान राज्य के गरीब परिवारों के लिए लगभग 3 लाख पक्के मकानों की स्वीकृति दी जाएगी. इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत आदिवासी भाइयों और बहनों को पक्के मकान, गांव तक सड़क, घर में बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा की संपूर्ण व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी. सरकार का संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के तहत हर गरीब को पक्की छत और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है.

Aug 17, 2026, 12:21 PM (38 मिनट पहले)

खनोरी बॉर्डर पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी

Posted by :- Sandeep kumar

खनोरी बॉर्डर पर किसानों का धरना आज दूसरे दिन भी जारी है. पंजाब के किसानों के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश से भी किसान समर्थन देने के लिए खनोरी बॉर्डर पहुंच रहे हैं. किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर यहां डटे हुए हैं और जब तक उनकी आवाज को गंभीरता से नहीं सुना जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. 
 

Aug 17, 2026, 11:31 AM (एक घंटा पहले)

RLD नेता ने अखिलेश यादव के चवन्नी से रुपया वाले बयान का दिया जवाब

Posted by :- Sandeep kumar

अखिलेश यादव का, बिना नाम लिए, RLD और जयंत चौधरी पर हमला बोले, हम लोगों ने चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी हमें छोड़कर चले गए. 

 

Aug 17, 2026, 10:55 AM (2 घंटे पहले)

खनौरी बॉर्डर पर डटे किसान, 28 अगस्त तक जारी रहेगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन

Posted by :- Sandeep kumar

खनौरी बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठे हैं; अब किसान 28 अगस्त तक खनौरी बॉर्डर के पंजाब वाले हिस्से में अपना शांतिपूर्ण धरना जारी रखेंगे. 
विरोध प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की ओर बढ़ रहे किसानों के एक समूह ने सड़क पर ही अपने बिस्तर बिछा लिए और पंजाब-हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर रात बिताने की तैयारी की. 

Aug 17, 2026, 10:28 AM (3 घंटे पहले)

नागपंचमी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जन सैलाब, नागवासुकी मंदिर मे दर्शनों के लिए सुबह से उमड़ रही भीड़

Posted by :- Sandeep kumar

संगम नगरी प्रयागराज में नाग पंचमी के दिन प्रसिद्द नागवासुकी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. श्रद्धालु नाग वासुकी जी के दर्शन- पूजन कर उन्हें दूध, लावा चढ़ा रहे है और रुद्राभिषेक कर काल सर्प दोष और विष बाधा से मुक्ति की प्रार्थना कर रहे है. सम्पूर्ण सर्प जाति के स्वामी भगवान तक्षक और नागराज वासुकि का मूल निवास होने की वजह से प्रयागराज में नाग पंचमी का विशेष महत्व है. 

Aug 17, 2026, 9:41 AM (3 घंटे पहले)

यूपी सरकार गायों की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए 10,000 'गो मित्रों' को जोड़ेगी

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार गायों की सुरक्षा को मजबूत करने और इस अभियान में युवा पीढ़ी को शामिल करने की कोशिशों के तहत गांवों में लगभग 10,000 'गो मित्रों' को ट्रेनिंग देगी. 

यह अभियान युवाओं में मवेशियों की सुरक्षा और देखभाल के साथ-साथ उनके सामाजिक और आर्थिक महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने पर केंद्रित होगा. 

 

Aug 17, 2026, 8:33 AM (4 घंटे पहले)

हिसार महापंचायत का बड़ा फैसला, पांच सदस्यों की कमेटी सीएम से करेगी मुलाकात

Posted by :- Sandeep kumar

हिसार में जीवन हत्याकांड को लेकर फिर से महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें कमेटी अध्यक्षता कर रहे जोगिद्र नैन भारतीय किसान यूनियन घासी राम नैन की अध्यक्षता में फैसले लिए गए. पांच सदस्यों की कमेटी चंडीगढ़ में सीएम से मिलेगी. जोगिद्र नैन ने बताया कि मृतक के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी, मृतक की पत्नी को एक नौकरी की मांग रखी जाएगी और हांसी में किसान नेताओं और खापो पर मुकदमे दर्ज किए है उन्हें खारिज करने की मांग रखी जाएगी. 

Aug 17, 2026, 8:10 AM (5 घंटे पहले)

19 राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, 85 Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम विभाग (IMD) ने 21 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. इस दौरान कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 19 राज्यों - यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात और महाराष्ट्र - में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. साथ ही, कुछ राज्यों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.