Agriculture News Live Updates: जालना के देवगांव में रामदास आठवले ने किया फसलों का निरीक्षण

क‍िसान तक Oct 17, 2026, Updated Oct 17, 2026, 11:45 AM IST

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है.

Agriculture Live Blog

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण भारत में 22 अक्टूबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Oct 17, 2026, 11:44 AM (5 घंटे में)

जालना के देवगांव में रामदास आठवले ने किया फसलों का निरीक्षण

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र में इस साल अपेक्षा से कम बारिश और बारिश में लंबे अंतराल के चलते कई इलाकों में सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं. इसका सीधा असर खरीफ फसलों पर देखने को मिल रहा है. ऐसे में किसानों को हो रहे नुकसान और उनकी समस्याओं का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने आज जालना जिले के बदनापूर तहसील के देवगांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने खेतों में जाकर फसलों की स्थिति का निरीक्षण किया और किसानों से बातचीत कर उनकी परेशानियों को जाना.

Oct 17, 2026, 10:43 AM (4 घंटे में)

बेगूसराय में बाढ़ के बाद अब गंगा में भीषण कटाव से ग्रामीण और किसान परेशान

Posted by :- Sandeep kumar

बेगूसराय में बाढ़ के बाद अब गंगा में भीषण कटाव से ग्रामीण और किसान परेशान है. दरअसल, बछवाड़ा प्रखंड के चिरैया टोक दियारा में गंगा नदी में भीषण कटाव से इलाके में दहशत का माहौल है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस कदर गंगा किनारे कई कई मीटर एक साथ कटाव हो रहा है, जिससे किसानों की जमीन गंगा में लगातार विलीन हो रही है. विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या 10 से 15 तक के छह वार्डों के लोगों के सामने कटाव का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है. 

Oct 17, 2026, 10:15 AM (4 घंटे में)

उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक! इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और सुबह-शाम की ठंड के साथ सर्दी की आहट तेज हो रही है. दिल्ली-NCR समेत मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है. वहीं, दक्षिण भारत में पूर्वोत्तर मॉनसून के चलते भारी बारिश, तेज हवाओं और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है.

Oct 17, 2026, 9:49 AM (3 घंटे में)

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में दिल दहला देने वाली घटना, पति के सामने पत्नी को उठा ले गया बाघ

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के ताडोबा-अंधारी बाघ परियोजना के बफर क्षेत्र में बाघ के हमलों का खतरा एक बार फिर सामने आया है. शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पलसगांव वन परिक्षेत्र के खेत में काम कर रही 45 वर्षीय महिला पर बाघ ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया, सबसे दर्दनाक बात यह है कि महिला का पति सामने ही मौजूद था, लेकिन वह अपनी पत्नी को बाघ के चंगुल से बचा नहीं सका. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. इस घटना में मृतका की पहचान 45 वर्षीय उषा अंकुश गुरुनुले के रूप में हुई है यह घटना वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 559, पीएफ 1000 परिसर में हुई.
 

Oct 17, 2026, 9:28 AM (3 घंटे में)

सुबह-सुबह शिमला में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

Posted by :- Sandeep kumar

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप 17 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया.