Agriculture News Live Updates: योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

क‍िसान तक Oct 15, 2026, Updated Oct 15, 2026, 10:01 AM IST

देश के कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज बदला-सा रहने है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं.

Agriculture Live Blog

देश के कई राज्यों में आज मौसम का मिजाज बदला-सा रहने है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज दक्षिण भारत में भारी से बहुत भारी बारिश, उत्तर भारत के कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के अनुसार, केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बहुत भारी बारिश की आशंका है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कुछ जगहों पर ओले गिर सकते हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Oct 15, 2026, 10:01 AM (5 घंटे में)

योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

Posted by :- Sandeep kumar

योगी सरकार मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के तहत किसानों को देगी कृषि उपयोगी मशीनें

मंडी परिषद की प्रस्तावित व्यवस्था में 43 इंच टीवी की जगह मिलेगी चारा काटने की मशीन, अन्य उपहारों में भी किया गया बदलाव

पावर स्प्रेयर और आठ हॉर्स पावर के पंपिंग सेट को रखा गया बरकरार, उपहारों की उपयोगिता बढ़ाने पर जोर

Oct 15, 2026, 9:29 AM (4 घंटे में)

कोल्हापुर में गन्ना किसान आंदोलन के चलते ट्रक कंटेनर ड्राइवर परेशान

Posted by :- Sandeep kumar

NH 48 पुणे बेंगलोर कोल्हापूर के पास हायवे पे भारी मात्रा में बड़े ट्रक टैंकर रुके हुए हैं. महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा इलाके में गन्ना किसानों का आंदोलन के चलते यह ट्रक ड्राइवर उनकी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कल सुबह 12:00 से दूसरे दिन तक इन ट्रक ड्राइवर को बहुत ही आंदोलन के चलते इनका अगला सफर रुका हुआ है. मुंबई गुजरात से कर्नाटक बेंगलुरु की तरफ जाने वाले सभी बड़े ट्रक को रोक दिया है.
 

Oct 15, 2026, 9:13 AM (4 घंटे में)

पालघर जिले के तीन तालुका सूखाग्रस्त घोषित; राहत कार्य शुरू

Posted by :- Sandeep kumar

स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने पालघर जिले के आदिवासी बहुल तालुकाओं - जव्हार, मोखाडा और तलासरी - को खरीफ सीजन 2026 के लिए सूखाग्रस्त घोषित कर दिया है.

जिला प्रशासन ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह फैसला स्थानीय अधिकारियों के लगातार और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जिन्होंने जमीनी हकीकत का पता लगाया और सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी.

विज्ञप्ति के अनुसार, इस घोषणा के साथ ही मुंबई से सटे इस जिले के इन तीन प्रभावित तालुकाओं में किसानों और आदिवासी परिवारों के लिए कई राहत उपाय और रियायतें मंजूर की गई हैं.

Oct 15, 2026, 8:31 AM (4 घंटे में)

दिल्ली-UP समेत पूरे उत्तर भारत में U-टर्न लेगा मौसम, IMD का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम एक साथ करवट लेने वाला है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के बीच उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की वजह बन रहा है. दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम बिगड़ने का अनुमान है. वहीं, दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मॉनसून की दस्तक के साथ भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.