मौसम विभाग ने अगले सप्ताह देश के 14 राज्यों में कई स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है. जिन राज्यों में वर्षा के आसार हैं, उनमें बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं. इसके साथ ही कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 13 से 14 मार्च के बीच आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी भी हो सकती है. इसके आलावा आज PM किसान योजना की 22वीं किस्त भी आने वाली है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस के नशा विरोधी अभियान के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया. यहां एक खेत में प्याज की फसल के बीच अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत से 363 अफीम के पौधे बरामद किए और आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया.
बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर से लंबे समय के अंतराल के बाद मौसम ने करवट बदली है बताते चले मौसम के करवट बदलने के साथ ही बद्रीनाथ धाम की नर नारायण सहित कुबेर पर्वत नीलकंठ पर्वत पर बर्फबारी हो रही है, तो वहीं नीचे बद्रीनाथ धाम में झमाझम बारिश हो रही है, बताते चले इस बार लंबे समय के बाद पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है, ऐसे में जहां मार्च में ही पारा पहाड़ों में भी चढ़ने लगा था वही अब थोड़ी सी बारिश और बर्फबारी होने से गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं बद्रीनाथ धाम में बारिश और चोटियों पर बर्फबारी के बाद ठंड बढ़ गई है.
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अगर हॉर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित होती है तो असर केवल तेल बाजार तक सीमित नहीं रहेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक इससे यूरिया और अमोनिया जैसी खाद की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हो सकती है, जिसका सीधा असर खेती और खाद्य सुरक्षा पर पड़ सकता है.
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सहकारी बैंक में कैश की किल्लत से किसान परेशान हो होकर अपनी मांगों को लेकर एनएच 43 पर चक्का जाम कर दिया.
मामला सीतापुर सहकारी बैंक का है, जहां पिछले दो दिनों से किसानों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है. बैंक में कैश की कमी के कारण किसान काफी परेशान हैं.
गढ़चिरौली जिले के चामोर्शी तालुका में प्रस्तावित भेंडाला MIDC का गांववालों और किसानों ने कड़ा विरोध किया है. इस स्टील इंडस्ट्री की वजह से 14 गांवों के किसान भूमिहीन हो जाएंगे. यह ज़मीन JSW प्रोजेक्ट के लिए ली जा रही है. गांववाले इस अधिग्रहण के खिलाफ एकजुट हो गए हैं और कांग्रेस ने मुंडन आंदोलन का समर्थन करके आंदोलन का विरोध और बढ़ा दिया है. किसानों और गांववालों ने किसी भी हालत में सरकार को उपजाऊ ज़मीन नहीं देने का फैसला किया है. इसके लिए गांवों से किसान विरोध स्थल पर पहुंचे और एकता दिखाई.
भीषण गर्मी के बीच देशभर के कई हिस्सों में मौसम बदलता नजर आ रहा है. आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं. ताजा पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है और अब इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है.
देश के करोड़ों किसानों को आज बड़ी राहत मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (13 मार्च) प्राधनमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे. यह राशि असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी.