Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें पूरी डिटेल

क‍िसान तक Apr 12, 2026, Updated Apr 12, 2026, 8:15 PM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, रायसेन में कल यानी 11 अप्रैल को कृषि मेले का भी शुभारंभ किया गया जो 13 अप्रैल तक चलेगा.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 13 अप्रैल भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बिगड़ा रहेगा. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में 24 मार्च तक गरज-चमक, तेज हवाएं और बारिश जारी रहने की संभावना है. वहीं, रायसेन में कल यानी 11 अप्रैल को कृषि मेले का भी शुभारंभ किया गया जो 13 अप्रैल तक चलेगा.  

Apr 12, 2026, 8:14 PM (2 दिन पहले)

बोनस पर टकराव: तमिलनाडु बनाम केंद्र, MSP नीति पर सियासत तेज

Posted by :- prachi

तमिलनाडु में गेहूं और धान पर बोनस को लेकर केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद गहरा गया है. केंद्र सरकार फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने की बात कर रही है, जबकि राज्य सरकार किसानों के हित में बोनस जारी रखना चाहती है. इस मुद्दे ने राजनीतिक रूप ले लिया है और इसे राज्यों के अधिकार बनाम राष्ट्रीय नीति के तौर पर देखा जा रहा है. केंद्र PM-KISAN जैसी योजनाओं के जरिए किसानों को सीधी आर्थिक मदद दे रहा है, वहीं राज्यों का फोकस तत्काल राहत पर है. ऐसे में किसानों के हित में संतुलित और समन्वित नीति की जरूरत महसूस हो रही है.

Apr 12, 2026, 5:39 PM (2 दिन पहले)

बेहतर बीज, बेहतर सिंचाई-अब दालों से होगी ज्यादा कमाई

Posted by :- prachi

अब दालों के बेहतर बीज उपलब्ध हो रहे हैं, जिन्हें किसानों को अपनाना चाहिए. उन्नत सिंचाई तरीकों के साथ दलहन मिशन के तहत दालों की खेती को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि उत्पादन बढ़ सके. मध्य प्रदेश में 55 दाल मिल लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे दालों की प्रोसेसिंग की अच्छी व्यवस्था हो सके. भारत सरकार इन दाल मिलों के लिए करीब 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी भी देगी. सरकार का उद्देश्य है कि खेती के साथ-साथ प्रोसेसिंग की सुविधाएं भी विकसित हों, ताकि किसानों को ज्यादा फायदा मिल सके.

Apr 12, 2026, 5:02 PM (2 दिन पहले)

शिवराज का बड़ा प्लान, बीज ग्राम से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय

Posted by :- prachi

शिवराज सिंह चौहान ने कहा हम “बीज ग्राम” की अवधारणा को और मजबूत बनाने पर जोर देंगे, ताकि किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज आसानी से मिल सकें. इस दिशा में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ICAR पूरी सहायता प्रदान करे और ब्रीडर सीड उपलब्ध कराए. योजना के तहत हर ब्लॉक में करीब 10 गांवों को बीज ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां उच्च गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन होगा और वही बीज स्थानीय किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे. इससे खेती की पैदावार में लगभग 20 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है, जिससे किसानों की आय भी बढ़ेगी.

Apr 12, 2026, 5:00 PM (2 दिन पहले)

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाए जाने पर किया पोस्ट

Posted by :- prachi

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि यह बिहार में संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. सम्राट चौधरी ने कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन में विधायक दल के नेता का चयन सुचारु रूप से पूरा होगा और संगठन नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के अपने संकल्प को आगे बढ़ाएगा.

Apr 12, 2026, 4:56 PM (2 दिन पहले)

रोडमैप से खेत तक, किसानों के लिए नई योजना का बड़ा ऐलान

Posted by :- prachi

आज उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान सीहोर, रायसेन, विदिशा और देवास-इन चार जिलों का कृषि रोडमैप जारी किया गया. इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर पूरे प्रदेश के लिए एक व्यापक कृषि रोडमैप तैयार किया जाएगा. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार केवल रोडमैप बनाकर नहीं रुकेगी, बल्कि इसमें सरकारी योजनाओं को जोड़कर उन्हें जमीन पर उतारने का काम भी करेगी, ताकि किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके.

Apr 12, 2026, 4:38 PM (2 दिन पहले)

बिहार में बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया

Posted by :- Sandeep kumar

भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण, ग्रामीण विकास मंत्री, भारत सरकार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है.

बिहार में नई सरकार के गठन से जुड़ी अहम खबर

बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया

विधायक दल के नए नेता के चयन के लिए बनाए गए केंद्रीय पर्यवेक्षक

बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक में मौजूद रहेंगे शिवराज सिंह चौहान

Apr 12, 2026, 3:04 PM (2 दिन पहले)

रायसेन कृषि मेला में आज जारी किया जाएगा कृषि रोडमैप: शिवराज सिंह चौहान

Posted by :- Sandeep kumar

रायसेन (मध्य प्रदेश): 'उन्नत कृषि महोत्सव 2026' के अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "यहां विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए जा रहे हैं. वैज्ञानिकों ने इस क्षेत्र के लिए कृषि का एक रोडमैप तैयार किया है; इसे आज जारी किया जाएगा, और इसी के अनुरूप इस क्षेत्र में कृषि के लिए एक कार्ययोजना तैयार की जाएगी. किसानों में काफी उत्साह है. यह एक सीखने का विद्यालय है. 

Apr 12, 2026, 2:11 PM (2 दिन पहले)

दिल्ली सचिवालय के पास यमुना बैंक फॉरेस्ट एरिया में लगी आग

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली: दिल्ली सचिवालय के पास यमुना बैंक फॉरेस्ट एरिया में आग लगने की घटना सामने आई है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है. 

Apr 12, 2026, 1:16 PM (2 दिन पहले)

पौधरोपण के दैनिक संकल्प में शिवराज सिंह चौहान ने आज रायसेन में किया पौधारोपण

Posted by :- Sandeep kumar

पौधरोपण के दैनिक संकल्प की कड़ी में, आज रायसेन में एक पौधरोपण किया गया. आप भी पौधरोपण करें और धरती को हरा-भरा और उपजाऊ बनाएं. 

Apr 12, 2026, 12:16 PM (2 दिन पहले)

पंजाब BJP ने फसल नुकसान का आकलन करने के लिए टीमें बनाईं

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब BJP ने अपने वरिष्ठ नेताओं को बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित गांवों का दौरा करने का काम सौंपा है, ताकि वे किसानों से फसलों को हुए नुकसान के बारे में जानकारी ले सकें. 

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हाल के मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान का अंदाज़ा 1.25 लाख एकड़ से ज़्यादा जमीन पर लगाया गया है. 

एक बयान में कहा गया, "पंजाब के बारिश से प्रभावित इलाकों में नुकसान का जायज़ा लेने और किसानों से सीधे तौर पर जानकारी लेने के लिए, भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब ने अपने वरिष्ठ नेताओं को प्रभावित इलाकों का दौरा करने और हालात का जायज़ा लेने के लिए भेजा है."

राज्य के महासचिव अनिल सरीन द्वारा जारी की गई एक सूची के अनुसार, पार्टी ने पूरे राज्य के दस प्रभावित ज़िलों का दौरा करने के लिए पांच टीमें बनाई हैं. 

Apr 12, 2026, 11:17 AM (2 दिन पहले)

अटल टनल और मनाली के आस-पास के इलाकों में हुई हल्की बर्फबारी

Posted by :- Sandeep kumar

स्थानीय मौसम विभाग (Met) के कार्यालय ने शनिवार को बताया कि मनाली में 7 mm बारिश हुई, उसके बाद भुंतर में 1 mm और कल्पा में 0.4 mm बारिश हुई, जबकि ताबो में 57 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलीं.

मौसम विभाग ने रविवार, गुरुवार और शुक्रवार को राज्य के कुछ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है.

हालाँकि, खराब मौसम की स्थितियों ने किसानों और बागवानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं. उन्होंने कहा कि लगातार बारिश और बर्फबारी से चेरी, सेब और अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा मंडरा रहा है.

Apr 12, 2026, 10:22 AM (2 दिन पहले)

महाराष्ट्र के गोंदिया में 31 मार्च को खरीफ खरीद खत्म, 50 हज़ार किसान धान बेचने का कर रहे इंतज़ार

Posted by :- Sandeep kumar

गोंदिया में 31 मार्च को खरीफ खरीद खत्म होने के बाद करीब 50 हज़ार किसान धान बेचने का इंतज़ार कर रहे हैं

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि गोंदिया ज़िले में खरीफ सीज़न के लिए खरीद प्रक्रिया 31 मार्च को खत्म होने के बाद, करीब 50,000 किसान इंतज़ार कर रहे हैं कि सरकार उनका धान MSP पर खरीद ले. ज़िला मार्केटिंग अधिकारी विवेक इंगले ने बताया कि खरीद प्रक्रिया के लिए कुल 1,32,614 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 83,439 किसानों से धान खरीदा गया.

उन्होंने आगे बताया कि कुल 49,175 किसान अपने धान की खरीद होने का इंतज़ार कर रहे हैं.

इन किसानों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि समय सीमा बढ़ा दी जाएगी. 

Apr 12, 2026, 9:38 AM (2 दिन पहले)

आंध्र प्रदेश अमरावती के कर्ज़ का भुगतान ज़मीन बेचकर करेगा, टैक्स से नहीं: मंत्री नारायणा

Posted by :- Sandeep kumar

आंध्र प्रदेश के नगर पालिका मंत्री पी. नारायण ने कहा है कि ग्रीनफ़ील्ड राजधानी शहर अमरावती से जुड़े कर्ज़ का भुगतान लोगों द्वारा दिए गए टैक्स से नहीं, बल्कि 5,000 एकड़ ज़मीन बेचकर किया जाएगा.

यह बताते हुए कि दक्षिणी राज्य ने अमरावती में 5,000 एकड़ ज़मीन अलग रखी है, मंत्री ने कहा कि जब तक इस ग्रीनफ़ील्ड राजधानी शहर का निर्माण पूरा होगा, तब तक एक एकड़ ज़मीन की कीमत 20 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है.

Apr 12, 2026, 9:08 AM (2 दिन पहले)

रोहतास जिले में सौ बीघा से अधिक गेहूं के फसल में लगी भीषण आग

Posted by :- Sandeep kumar

खबर सासाराम से है, जहां करगहर थाना क्षेत्र के बसडीहा में सौ बीघा से अधिक के गेहूं के फसल में आग लग गई. बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. आग लगने से किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है. बता दे की गर्म हवाओं का थपेरा चल रहा है. ऐसे में आग काफी तेजी से फैल रही है. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार आज धू-धू कर जल रही है. किसान अपना फसल बचाने के प्रयास में लगे हैं. वहीं सूचना पर दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई है और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. 

Apr 12, 2026, 8:31 AM (2 दिन पहले)

बाराबंकी में बिजली की चिंगारी से करीब 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट

Posted by :- Sandeep kumar

33 हजार विद्युत लाइन से निकली चिंगारी करीब 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई नष्ट

धू-धू कर जली गेहूं की फसल किसानों ने आग बुझाने का किया प्रयास नहीं पा सके काबू

देखते ही देखते आग की लपटों से आसपास कई बीघा गेहूं के खेत जलकर हुए स्वाहा

सूचना के बाद भी समय पर नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड गेहूं जलने के बाद पहुंचे तब तक हो चुकी थी देर

ग्राम प्रधान दुर्गाबक्श सिंह ने बताया दर्जन भर किसानों का करीब 200 बीघा गेहूं की फ़सल जलकर हुआ खाख

लोनी कटरा थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर और गौरी गांव का पूरा मामला

Apr 12, 2026, 8:08 AM (2 दिन पहले)

दिल्ली-एनसीआर में आज तेज धूप के साथ लोगों को सताएगी गर्मी, 33 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार बदल रहा है. दो दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण मौसम में हल्की ठंडक और प्रदूषण देखने को मिली है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पिछले दिनों से तापमान में भी बढ़ोतरी हो रही है. अगले हफ्ते तक लगातार मौसम इसी तरह रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी. जिससे एनसीआर में गर्मी अपना कहर बरपाएगी. दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए अगले कुछ दिन मुसीबत भरे साबित हो सकते हैं. एक तरफ गर्मी की मार तो दूसरी तरफ उमस लोगों को परेशान करेगी.