Agriculture News Live Updates: तेलंगाना सरकार का अच्छी बारिश के लिए 'वरुण यज्ञ' शुरू

क‍िसान तक Aug 10, 2026, Updated Aug 10, 2026, 11:21 AM IST

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने की आशंका है. असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Aug 10, 2026, 11:20 AM (5 घंटे में)

तेलंगाना सरकार का अच्छी बारिश के लिए 'वरुण यज्ञ', नलगोंडा ज़िले के नागार्जुन सागर में शुरू हुआ

Posted by :- Sandeep kumar

तेलंगाना के सिंचाई मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी और उनकी पत्नी एन. पद्मावती (जो एक विधायक हैं) ने सोमवार को नलगोंडा ज़िले में 'वरुण यज्ञ' में हिस्सा लिया. राज्य सरकार मौजूदा मॉनसून सीज़न में अच्छी बारिश की कामना के लिए यह यज्ञ करवा रही है.

यह यज्ञ (भगवान वरुण की पूजा-अर्चना) कृष्णा नदी के किनारे नागार्जुन सागर में आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी शाम को यज्ञ की 'पूर्णाहुति' (समापन समारोह) में शामिल होंगे. 

Aug 10, 2026, 10:37 AM (5 घंटे में)

नर्मदा जिले में आदिवासियों के जंगल-जमीन के मुद्दे पर धरने पर बैठे BJP के सांसद और विधायक

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात के नर्मदा जिले के खोपी गांव में जंगल की ज़मीन पर खेती चल रहे विवाद में अब एक नया मोड़ आ गया है.. क्योंकि उनके समर्थन के लिए भाजपा के सांसद मनसुख वसावा और विधायक दर्शना देशमुख दोनों उनके साथ करना प्रदर्शन करने बैठे गए ,आदिवासी किसानों के खेती के हक का मुद्दा. यह दिन-ब-दिन बड़ा होता जा रहा है. वर्ल्ड ट्राइबल डे के दिन आदिवासी किसान अपने हक के लिए लड़ सकते हैं. वे मांगों को लेकर धरने पर बैठे... किसानों के सपोर्ट में बीजेपी के MP मनसुख वसावा, बीजेपी के MLA डॉ. दर्शनबेन और दूसरे नेता भी धरने में शामिल हुए. 

 

Aug 10, 2026, 9:22 AM (3 घंटे में)

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है, मौसम विभाग द्वारा बागेश्वर जनपद में अगले 24 घंटो के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना के चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है, भारी बारिश की चेतावनी के बाद बागेश्वर जिलाधिकारी ने जनपद के कक्षा 1 से बारहवीं तक के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 अगस्त को अवकाश घोषित कर दिया है.

बागेश्वर जनपद में 24 घंटे भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है. भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 

Aug 10, 2026, 8:45 AM (3 घंटे में)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गायों को खिलाया खाना

Posted by :- Sandeep kumar

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में गायों को खाना खिलाया

Aug 10, 2026, 8:20 AM (2 घंटे में)

बारिश के बीच यमुना में पानी के जलस्तर में बढ़ोतरी

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रही बारिश के बीच नदियों के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही हैं. इस कड़ी में दिल्ली के यमुना में भी बीते कुछ दिनों से यमुना के जलस्तर में वृद्धि देखी जा रही है, जो सिलसिला लगातार जारी है रविवार को भी यमुना में तेज बहाव नजर आ रहा है और बढ़ा हुआ पानी नजर आ रहा है हालांकि अभी दिल्ली की यमुना खतरे के निशान तक नहीं पहुंची हैं.