Agriculture News Live Updates: गुजरात के सपूतारा में सालाना मॉनसून फेस्टिवल की हुई शुरुआत

क‍िसान तक Aug 9, 2026, Updated Aug 9, 2026, 10:48 AM IST

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा.

Agriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने की आशंका है. असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

Aug 9, 2026, 10:48 AM (5 घंटे में)

गुजरात के सपूतारा में सालाना मॉनसून फेस्टिवल की हुई शुरुआत

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बताया कि गुजरात के डांग ज़िले में स्थित हिल स्टेशन पर शनिवार को 'सपुतारा मॉनसून फेस्टिवल 2026' शुरू हुआ. इस फेस्टिवल में म्यूज़िकल प्रोग्राम, क्राफ़्ट और आदिवासी कला वर्कशॉप, नेचर ट्रेल्स, एडवेंचर एक्टिविटीज़ और स्थानीय खान-पान जैसी चीज़ें शामिल हैं.

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, 29 अगस्त तक चलने वाले इस फेस्टिवल की शुरुआत गुजरात के डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने की. 

Aug 9, 2026, 10:17 AM (5 घंटे में)

गुजरात के मोरबी में चल रहे किसान आंदोलन को पंजाब के किसानों का मिला सपोर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात के मोरबी में चल रहे किसान आंदोलन को पंजाब के किसानों का सपोर्ट मिला है. भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने मोरबी तालुका के जेतपर गांव में किसानों के आंदोलन छावनी का दौरा किया. पिछले कुछ समय से जेतपर गांव में किसान बिजली के खंभे लगाने के लिए सही मुआवजे की मांग कर रहे हैं. किसानों का आंदोलन धीरे-धीरे राष्ट्रिय स्तर पर पहुंच रहा है क्योंकि सरकार किसानों की मांगें पूरी नहीं कर रही है.

पंजाब के किसान नेताओं ने आज मोरबी तालुका के जेतपर गांव में किसानों के आंदोलन छावनी का दौरा किया. भारतीय किसान यूनियन के प्रेसिडेंट रघुवीर सिंह चौधरी और नेशनल स्पोक्सपर्सन राकेश टिकैत ने आज दौरा किया. 

Aug 9, 2026, 9:33 AM (4 घंटे में)

तिरंगे के सम्मान पर सीएम योगी सख्त, बोले- भारत के प्रतीकों का अपमान अब बर्दाश्त नहीं

Posted by :- Sandeep kumar

पीएम मोदी ने किसानों, महिलवाओं के लिए योजनाएं लाकर आदर्श प्रस्तुत किया है; सीएम योगी 
-आज यहां 30 हजार से अधिक उपस्थित है
-ये हमारी कृतज्ञता है
-15 अगस्त से पहले हमारी तिरंगा यात्रा का संकल्प है कि हर घर तिरंगा लगे
तिरंगा के प्रति सम्मान का भाव हो,
-पहला तिरंगा घर में फहराने के लिए हमे लड़ना पड़ता था, लेकिन PM मोदी ने कानून में सशोधन कर हमें हक दिया है
-हमारा ये तिरंगा हमारी सादगी, विकास और विरासत का प्रतीत है
-PM मोदी ने भारत के प्रतीकों का अपमान करने वालों का दंडित करने का निर्णय लिया है
-अब नहीं होगा कि भारत में रहेंगे और भारत के प्रतीतों को, महापुऱुषों को, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत का अपमान करेंगे, ये अब नहीं चल सकता है,

Aug 9, 2026, 8:44 AM (3 घंटे में)

महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र में गाय और भैंस दोनों के दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. 'दूध उत्पादक और संसाधक कल्याण संघ' के इस निर्णय के बाद, नई दरें 11 अगस्त, 2026 से लागू होंगी. 

Aug 9, 2026, 8:11 AM (2 घंटे में)

दिल्ली में भारी बारिश से बढ़ गया यमुना का जलस्तर

Posted by :- Sandeep kumar

देश के कई हिस्सों में मॉनसून का दौर जारी है. दिल्ली में पिछले 8 दिनों से बारिश हो रही है, यमुना नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है.