
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, सबसे गंभीर स्थिति पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रहने की आशंका है. असम और मेघालय में कहीं-कहीं अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, केरल, तटीय कर्नाटक और कोंकण-गोवा में भी भारी बारिश की आशंका है. लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों के उफान और यातायात बाधित होने का खतरा बना रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
पिछोर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में शुक्रवार और शनिवार की देर रात 2 बजे से हुई लगातार तेज बारिश से महुअर नदी सहित कई नाले उफान पर आ गए, जिससे कई जगह नुकसान होना बताया जा रहा है . सीजन की पहली भारी बारिश से महुअर नदी में उफान आ गया. पिछोर तहसील के ग्राम बूड़ोंन-शाजापुर के पास पानी का रौद्र रूप देखने को मिला.
गोरखपुर में मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान जारी है. गुरुवार को विभाग की टीम ने तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर नाले के पास स्थित एक गोदाम में छापा मारकर करीब 4 कुंतल 77 किलो साबुत काली मिर्च सीज कर दी. बरामद काली मिर्च की अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये बताई जा रही है. मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार मिश्र, नागेंद्र और नरेंद्र ने गोदाम की जांच की। गोदाम मालिक मौजूद थे. वह जांच टीम को कारोबार से संबंधित लाइसेंस भी नहीं दिखा सके.
राजधानी दिल्ली के सरिता विहार थाना क्षेत्र के प्रियंका कैंप इलाके में स्थित नाले में एक 18 वर्षीय युवक शुक्रवार शाम को बारिश के दौरान बह गया जिसको अभी तक ढूढ़ा नहीं जा सका है. युवक के पिता का कहना है कि प्रशासन हमारे बच्चे को ढूंढ दे मेरे घर का वह बड़ा बेटा हैं. मेरे दो बेटे हैं यह बड़ा बेटा था इसका नाम अंकित हैं. फिलहाल युवक को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
नेपाल के तराई और जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश का असर अब बिहार के बगहा में साफ दिखाई देने लगा है. गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही बगहा के लक्ष्मीपुर रामपुरा पंचायत के कई निचले इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है.
दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में शुक्रवार, 7 अगस्त 2026 को हुई भारी बारिश ने शहर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार अगस्त के पहले सात दिनों में राजधानी में कुल 127 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यह 2011 के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में सबसे अधिक वर्षा है.
आगरा में बारिश के बीच भरभराकर गिरी दो मंजिला इमारत
बेलनगंज बाजार में इमारत गिरने से मचा हड़कंप
भरभराकर गिरती इमारत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गनीमत रही, हादसे के वक्त आसपास नहीं था कोई राहगीर,
मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग
इमारत गिरने से बाजार में मची अफरा-तफरी
बारिश के बीच जर्जर इमारतों को लेकर उठे सुरक्षा के सवाल
थाना छत्ता क्षेत्र की बताई जा रही है पूरी घटना
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि राजस्थान एग्रो एंड फूड प्रोसेसिंग नीति-2026 मंजूर
प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने, वैल्यू एडिशन करने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से नई नीति को मंजूरी
फल, सब्जियां, मसाले, अनाज, तिलहन, दलहन, औषधीय उत्पाद, शहद, दुग्ध उत्पाद और पशु आहार उद्योगों को विशेष प्रोत्साहन
खेत से बाजार तक गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउसिंग और आधुनिक सप्लाई चेन का विकास.
राजस्थान फूड पार्क विकास नीति-2026 को स्वीकृति
प्रदेश में एकीकृत खाद्य प्रसंस्करण और भंडारण के लिए फूड पार्कों के विकास हेतु भूमि आवंटन का प्रावधान
PPP मॉडल, निजी निवेशकों, सहकारी समितियों और किसान संगठनों (FPOs) की भागीदारी से संचालित करने की योजना
राजस्थान औद्योगिक संबंध नियम-2026 को हरी झंडी
राज्य के श्रम कानूनों को सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के प्रयास
श्रम विवादों की शिकायतें पूरी तरह ऑनलाइन दर्ज होंगी और उनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा
श्रमिक यूनियनों के निष्पक्ष चुनावों के लिए गुप्त मतदान अनिवार्य
ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट पॉलिसी और 'मिशन हरियालो राजस्थान'
अगले 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य, जिसमें से 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं और वर्तमान मानसून में 10 करोड़ का लक्ष्य
वन क्षेत्रों के बाहर नदियों, नहरों, सड़कों के किनारों और सार्वजनिक जमीनों पर बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरित आवरण बढ़ाया जाएगा
जलगाव मे आए किसान नेता राकेश टिकत ने सरकार को आड़े हाथों लिया.
महाराष्ट्र की स्थिति सबसे खराब है आत्महत्या सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में हो रही है.
महाराष्ट्र मध्य प्रदेश से आये है यहां से हम गुजरात चले जाएंगे.
महाराष्ट्र में किसान की आत्महत्या इसीलिए हो रही है क्योंकि जमीन गिरवी रखी है कर्जा दोनों तरफ का सर पर है. सिर्फ पचास हजार रुपये तक कर्ज माफ हो रहा है.
दिल्ली में लगातार जारी बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदान तक लोगों की दुश्वारियां बढ़ा दी हैं. कहीं पहाड़ दरक रहे हैं तो कहीं भारी-भरकम पेड़ धराशायी होकर राहगीरों के सफ़र में आफ़त बन रहे हैं. तस्वीरें दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे से सामने आई हैं, जहां तेज़ रफ़्तार हवाओं के साथ आई बारिश में अचानक एक विशालकाय साल का पेड़ भरभराकर मुख्य सड़क पर आ गिरा.
पहाड़ों में बारिश और भूस्खलन की चुनौतियों के बावजूद बाबा केदार के भक्तों की आस्था लगातार मजबूत बनी हुई है. केदारनाथ धाम में इन दिनों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे भक्त बाबा केदार के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूरी करने में जुटे हैं.
राजस्थान में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है. गुरुवार को अलवर, भरतपुर, जयपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सीकर जिलों में कई स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 158 मिमी बारिश डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई. बारिश के कारण कई इलाकों में मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई.