पोल्ट्री (Poultry Farm ) के क्षेत्र में अगर कोई किसान बिजनेस कर रहे है. उनके फार्म में मुर्गिया बड़ी संख्या में मर रही है. वैसे समय में किसान को अपनी मुर्गियों का पोस्टमार्टम करवाना बेहद जरुरी होता है.प शु चिकित्सक कहते हैं कि पोस्टमार्टम करवाने से मुर्गियों की मरने का कारण तो पता चलता ही है इसके साथ फार्म में और कौन से रोग का संक्रमण फैल रहा है. उसके बारे में भी पता चल जाता है. डॉ कौशल कुमार कहते हैं कि किसान खुद जानकारी लेकर मुर्गियों का पोस्टमार्टम कर सकते हैं. और रोग के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं.