पूरे विश्व में मोटे अनाज को प्रमोट करने की दिशा में काम हो रहा है. खास बात ये है कि साल 2023 को हम सभी International Year Of Millets 2023 के रूप में मना रहे हैं. इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र बारामती द्वारा आयोजित कृषक मेला 2023 में हमने कृषि विशेषज्ञ संतोष कुमार से जाना मोटे अनाज के फायदे और इसकी फसल के बारे में. Millets को अपनी डेली डाइट में शामिल करने के बाद ना सिर्फ सेहत बेहतर की जा सकती है बल्कि कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है. कैंसर में भी मिलेट्स खाने से कई फायदे होते हैं. देखिए किसान तक संवाददाता अंकित शर्मा की यह खास रिपोर्ट.