भारत दुनिया में लगभग 1.87 करोड लाख टन आम (Mango crop) की पैदावार करता है. वहीं देश के भीतर उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. देश के भीतर आम की एक से बढ़कर एक किस्म में मौजूद हैंं, जिनमें अल्फांसो ,जर्दालु, लंगड़ा, दशहरी और चौसा है. इसके आलावा भी कई किस्में हैं, जिन्हें लोग कम ही जानते हैं.वहीं लखनऊ के मलिहाबाद के रहने वाले पद्मश्री से सम्मानित कलीमुल्लाह खान ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम से भी आम की एक खास किस्म को विकसित किया है. सचिन तेंदुलकर के नाम से विकसित इस किस्म के आम का आकार काफी बड़ा होता है तो वहीं इसकी गुठली काफी छोटी होती है, जिसके चलते इस आम में गुदा ज्यादा होता है. बात करें स्वाद की तो यह दशहरी, चौसा से कम मीठा होता है. वहीं इस किस्म से आम का उत्पादन भी अच्छा होता है.