World Goat Day के मौके पर जानते हैं बकरियों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें. बकरी का दूध (Goat Milk) कितना फायदेमंद है ये तो आप जानते ही हैं. डेंगू जैसी बीमारी में तो बकरी के दूध को ही दवाई माना जाता है. रिसर्च यहां तक बता रही हैं कि बकरी का दूध हार्ट पेशेंट्स और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. फायदों की बात करें तो एक बकरी तीन तरह से फायदा देती है. पहले दूध, फिर मीट और उसके बाद लैदर के लिए खाल. ये बात भी आपको हैरान कर सकती है कि बकरी एक जगह खड़ी होकर 300 डिग्री से ज्यादा देख सकती है. यानी वो ऊपर नीचे- दाएं-बाएं हर तरफ एक जगह पर खड़ी होकर देख सकती है.