रोजगार के क्षेत्र में युवा अब तेजी से स्टार्टअप के जरिए जुड़ रहे हैं. कई स्टार्टअप तो ऐसे भी हैं जो बहुत कम पूंजी में शुरू होते हैं और जिससे अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं और गरीब वर्ग के युवा ऐसे ही स्टार्टअप की तलाश में रहते हैं कि उन्हें कम पूंजी में कोई ज्यादा मुनाफे वाला आइडिया मिल जाए . ऐसा ही एक स्टार्टअप आईडिया है मधुमक्खी के वैक्स से कैंडल बनाने का. मधुमक्खी के वैक्स से कैंडल की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. यह कैंडल बनाना बेहद आसान है.